PM Modi, Mann ki baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दूसरे कार्यकाल में आज पांचवीं बार रेडियो कार्यक्रम मन की बात को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने इकोफ्रेंडली दीपावली, नारी शक्ति, गुरुनानक देव प्रकाश उत्सव, अयोध्या और सरदार पटेल पर चर्चा की। पीएम ने दिवाली की शुभकामनायें देते हुए कहा “आजकल दुनिया के अनेक देशों में दिवाली मनायी जाती है। इसमें सिर्फ भारतीय समुदाय शामिल होता है, ऐसा नहीं है बल्कि अब कई देशों की सरकारें, वहां के नागरिक दिवाली को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। एक प्रकार से वहां ‘भारत’ खड़ा कर देते हैं।”

इसके अलावा पीएम ने अयोध्या केस पर भी अपनी बात कही। पीएम मोदी ने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए समाज किस तरह से सतर्क रहा है, इसका उदाहरण सितंबर 2010 में इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले से मिला था। उन्होंने कहा कि मुझे याद है कि जब सितंबर 2010 में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने राम मंदिर पर अपना फैसला सुनाया तो भांति-भांति के लोग मैदान में आ गए थे। कुछ बयानबाजों और बड़बोलों ने सिर्फ खुद को चमकाने के लिए न जाने कैसी-कैसी बातें की थीं, लेकिन जैसे ही फैसला आया तो आनंददायक बदलाव देश ने महसूस किया।’

यहां सुनें पीएम मोदी के ‘मन की बात’ –

बता दें कार्यक्रम का प्रसारण ऑल इंडिया रेडियो के अलावा टीवी चैनल दूरदर्शन पर किया गया था। पीएम ने कहा कि आज दीपावली के पावन पर्व पर सभी को बहुत शुभकामनाएं। प्रकाश जीवन में सुख, समृद्धि लेकर आता है। इस दिवाली को याद रखने के लिए इससे बेहतर विचार और क्या हो सकता है कि पॉजिटिविटी का विकास करें। कई देशों में दिवाली मनाई जाती है। इसमें केवल भारतीय नागरिक ही नहीं बल्कि वहां की सरकारें और लोग भी शामिल होते हैं। हमारा देश कंट्री ऑफ फेस्टिवल्स है। हमारी कोशिश होनी चाहिए कि ओणम, पोंगल, बिहू जैसे उत्सवों में लोगों को शामिल करें। त्योहारों में विदेश में रहने वाले भारतीयों की भूमिका भी अहम है।

Live Blog

Highlights

    12:57 (IST)27 Oct 2019
    अयोध्या केस पर भी अपनी बात कही

    पीएम ने अयोध्या केस पर भी अपनी बात कही। पीएम मोदी ने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए समाज किस तरह से सतर्क रहा है, इसका उदाहरण सितंबर 2010 में इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले से मिला था।

    12:25 (IST)27 Oct 2019
    पटेल की प्लानिंग जबरदस्त थी `

    पटेल की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सरदार पटेल बारीक-से-बारीक चीजें को भी बहुत गहराई से देखते थे, परखते थे। सही मायने में, वे 'Man of detail' थे। सरदार साहब की कार्यशैली के विषय में जब पढ़ते हैं, सुनते हैं, तो पता चलता है कि उनकी प्लानिंग कितनी जबरदस्त होती थ।

    12:11 (IST)27 Oct 2019
    सरदार पटेल की जयंती को याद किया

    सरदार पटेल की जयंती को याद करते हुए पीएम ने कहा "31 अक्तूबर की तारीख आप सबको याद होगी। भारत के लौह पुरुष सरदार पटेल की जन्म जयंती का है जो देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाले महानायक थे। सरदार साहब की कार्यशैली के विषय में जब पढ़ते हैं, सुनते हैं, तो पता चलता है कि उनकी प्लानिंग कितनी जबरदस्त होती थी।

    12:02 (IST)27 Oct 2019
    गुरु नानक के विचारों को जीवन में उतारें

    गुरु नानक देव जी ने अपना संदेश, दुनिया में, दूर-दूर तक पहुँचाया। वे अपने समय में सबसे अधिक यात्रा करने वालों में से थे, गुरु नानक का प्रकाश पर्व हमें उनके विचारों को जीवन में उतारने की प्रेरणा दे: पीएम

    11:43 (IST)27 Oct 2019
    85 देशों के राजदूत, दिल्ली से अमृतसर गये थे

    अभी कुछ दिन पहले ही, करीब 85 देशों के राजदूत, दिल्ली से अमृतसर गये थे। वहां राजदूतों ने स्वर्ण मंदिर के दर्शन तो किये ही, उन्हें, सिख परम्परा और संस्कृति के बारे में भी जानने का अवसर मिला। इसके बाद कई राजदूतों ने सोश्ल मीडिया पर वहां की तस्वीरें साझा की: पीएम मोदी

    11:38 (IST)27 Oct 2019
    गुरुनानक देव जी का 550वां प्रकाश उत्सव मनाया जाएगा।

    पीएम ने गुरुनानकदेव जी का जिक्र करते हुए कहा "12 नवंबर को दुनिया भर में गुरुनानक देव जी का 550वां प्रकाश उत्सव मनाया जाएगा। गुरुनानकदेव देव जी का प्रभाव भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व मे है। गुरुनानकदेव जी मानते थे कि निस्वार्थ भाव से किए गए सेवा कार्य की कोई क़ीमत नहीं हो सकती।

    11:35 (IST)27 Oct 2019
    दीपावली पर दी बधाई

    पीएम मोदी ने दीवाली पर सभी को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया, देशवासियों को दीपावली के पावन अवसर पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं। रोशनी का यह उत्सव हम सभी के जीवन में नया प्रकाश लेकर आए और हमारा देश सदा सुख, समृद्धि और सौभाग्य से आलोकित रहे।

    11:34 (IST)27 Oct 2019
    अयोध्या पर फैसले से पहले दी नसीहत

    पीएम मोदी ने मन की बात में लोगों को सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की नसीहत दी है। उनका यह संदेश अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट से आने वाले फैसले से जोड़कर देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब राम जन्मभूमि पर हाईकोर्ट से फैसला आया था, तब कुछ लोगों ने बेतुके बयान दिया था। उन्होंने देशवासियों से संयम रखने की अपील की है।

    11:28 (IST)27 Oct 2019
    भारत की लक्ष्मी की ऐसी अनेक कहानियां लोगों ने शेयर की हैं

    मोदी ने कहा "भारत की लक्ष्मी की ऐसी अनेक कहानियां लोगों ने शेयर की हैं। आप जरुर पढ़िये, प्रेरणा लीजिये और खुद भी ऐसा ही कुछ अपने आस-पास से शेयर कीजिये और मेरा, भारत की इन सभी लक्ष्मियों को आदरपूर्वक नमन है।

    11:24 (IST)27 Oct 2019
    इस दीपावली पर कुछ अलग करेंगे

    पीएम ने कहा "मेरे प्यारे देशवासियो, पिछली मन की बात में हमने तय किया था कि इस दीपावली पर कुछ अलग करेंगे। मैंने कहा था – आइये, हम सभी इस दीपावली पर भारत की नारी शक्ति और उनकी उपलब्धियों को सेलिब्रेट करें, यानी भारत की लक्ष्मी का सम्मान।

    11:21 (IST)27 Oct 2019
    दीपावली की शुभकामनायें दी

    पीएम ने कहा कि आज दीपावली के पावन पर्व पर सभी को बहुत शुभकामनाएं। प्रकाश जीवन में सुख, समृद्धि लेकर आता है। इस दिवाली को याद रखने के लिए इससे बेहतर विचार और क्या हो सकता है कि पॉजिटिविटी का विकास करें। कई देशों में दिवाली मनाई जाती है। इसमें केवल भारतीय नागरिक ही नहीं बल्कि वहां की सरकारें और लोग भी शामिल होते हैं। हमारा देश कंट्री ऑफ फेस्टिवल्स है। हमारी कोशिश होनी चाहिए कि ओणम, पोंगल, बिहू जैसे उत्सवों में लोगों को शामिल करें। त्योहारों में विदेश में रहने वाले भारतीयों की भूमिका भी अहम है।

    11:17 (IST)27 Oct 2019
    दुनिया में फेस्टिवल टूरिज्म का अपना ही आकर्षण है

    पीएम ने कहा साथियो, दुनिया में फेस्टिवल टूरिज्म का अपना ही आकर्षण है। हमारा भारत, जो country of festivals है, उसमें  फेस्टिवल टूरिज्म की भी अपार संभावनाएं हैं। हमारा प्रयास होना चाहिये कि हम त्योहारों का प्रसार करें।