Today Latest News Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 104वें एपिसोड को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सितंबर का महीना भारत की संभावनाओं का गवाह बनने वाला है। भारत G-20 लीडर्स समिट के लिए पूरी तरह तैयार है। पीएम ने कहा कि इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 40 देश और कई वैश्विक संगठन के प्रमुख दिल्ली आएंगे। G-20 शिखर सम्मेलन के इतिहास में यह सबसे बड़ी भागीदारी होगी।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पहले हमने तय किया था कि पुलिस में महिलाओं के लिए 30% स्थान आरक्षित रहेंगे। अब मध्य प्रदेश के हर थाने में महिला डेस्क के साथ-साथ बेटियों को भी पुलिस के रूप में रखेंगे। 30% भर्तियों को बढ़ाकर अब 35% किया जाएगा।
देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ें jansatta.com
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने राज्य के युवाओं के लिए बेरोजगारी भत्ते को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि दिसंबर महीने से कांग्रेस अपनी पांचवी गारंटी लागू कर देगी और बेरोजगारी भत्ता मिलना शुरू हो जाएगा। ग्रेजुएट युवाओं को ₹3000 महीने जबकि डिप्लोमा धारी युवाओं को ₹1500 महीने दिए जाएंगे।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे ऊपर कार्यवाही सिर्फ इसलिए हो रही है क्योंकि हम अडानी को कोयला खदान नहीं सौंप रहे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी को वोट देना मतलब राज्य को अडानी को सौंप देने जैसा है।
अमित शाह ने केसीआर पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने गरीबों को घर देने का वादा किया, अन्य लोगों से भी कई प्रकार के वादे किए लेकिन पिछले 9 सालों में एक भी वादा पूरा नहीं किया।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तेलंगाना में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और बीआरएस पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि खड़गे जी ने कहा कि चुनाव के बाद भाजपा और बीआरएस मिल जाएंगे लेकिन मैं आपको बता दूं कि जिसके साथ ओवैसी हैं, उनसे बीजेपी कभी नहीं मिलेगी। हम उनके खिलाफ लड़ेंगे।
मदुरै ट्रेन कोच में आग लगने की घटना पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा, ''मदुरै ट्रेन हादसे में मरने वालों के शव लखनऊ आ गए हैं। अब उन्हें अंतिम संस्कार के लिए उनके परिवारों को सौंप दिया जाएगा। सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ है और उन्हें 2 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।"
नूंह में सोमवार को होने वाली वीएचपी की 'यात्रा' से पहले गुरुग्राम-नूंह सीमा पर पुलिसकर्मी तैनात। दक्षिण गुरुग्राम के डीसीपी सिद्धांत जैन ने कहा, "नूंह में प्रस्तावित धार्मिक गतिविधि के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जिसके लिए स्थानीय प्रशासन ने अनुमति देने से इनकार कर दिया है।"
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पहले हमने तय किया था कि पुलिस में महिलाओं के लिए 30% स्थान आरक्षित रहेंगे। अब मध्य प्रदेश के हर थाने में महिला डेस्क के साथ-साथ बेटियों को भी पुलिस के रूप में रखेंगे। 30% भर्तियों को बढ़ाकर अब 35% किया जाएगा।
मुंबई के सांताक्रूज़ इलाके में गैलेक्सी होटल में आग लगने से 3 लोगों की मृत्यु हो गई और 2 घायल हो गए।
आईजी साउथ रेंज रेवारी, राजेंद्र कुमार ने VHP की यात्रा पर कहा कि प्रशासन ने यात्रा की इजाजत नहीं दी है। हम विहिप को यात्रा आयोजित नहीं करने के लिए मनाने की कोशिश करेंगे। कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं।
भारत ने 2024 में G20 की मेजबानी के लिए ब्राजील को B20 की अध्यक्षता सौंपी।
त्रिपुरा की दो विधानसभा सीट पर पांच सितंबर को होने वाले उपचुनाव से पहले टिपरा मोथा के प्रमुख प्रद्योत किशोर माणिक्य देबबर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी। यह बैठक शनिवार को हुई
पश्चिम बंगाल के दत्तपुकुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट में कई लोगों के मरने की आशंका है। बचाव अभियान जारी है, घायलों को इलाज के लिए बारासात अस्पताल ले जाया गया। फायर स्टेशन अधिकारी आशीष घोष ने बताया कि 5 शव बरामद किए गए।
जम्मू-कश्मीर की निजी यात्रा पर आईं कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को श्रीनगर में डल झील में प्रसिद्ध तैरते उद्यानों का दौरा किया। अधिकारियों बताया कि सोनिया शिकारा में सवार होकर तैरते उद्यानों पर पहुंचीं।
मुंबई में होने वाली INDIA गठबंधन की बैठक पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मैं जा रहा हूं, मुझे व्यक्तिगत कुछ नहीं चाहिए, मैं बस सभी को एकजुट करना चाहता हूं। मैं जा रहा हूं, कुछ और पार्टियां भी शामिल होंगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने B20 शिखर सम्मेलन में कहा कि चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर पहुंचने के साथ भारत में त्योहारी सीजन 23 अगस्त से शुरू हो गया है। यह जश्न चंद्रमा पर चंद्रयान के पहुंचने का है। भारत के चंद्र मिशन की सफलता में ISRO ने अहम भूमिका निभाई है।
दिल्ली के 5 से ज्यादा मेट्रो स्टेशनों पर किसी के द्वारा दिल्ली बनेगा खालिस्तान और खालिस्तान जिंदाबाद लिखा गया है। दिल्ली पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है।
दिल्ली में उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने आगामी G20 शिखर सम्मेलन से पहले तैयारियों का जायजा लिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 104वें एपिसोड को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मिशन चंद्रयान नए भारत की उस भावना का प्रतीक बन गया है जो हर परिस्थिति में जीतना चाहता है और हर परिस्थिति में जीतना भी जानता है।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने कहा कि INDIA गठबंधन की अगली बैठक 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में होगी, जहां कुछ अहम फैसलों की घोषणा होने वाली है। मैं भी उस बैठक में भाग लूंगा।
महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी -शिवसेना गठबंधन सरकार में शामिल होने के बाद शनिवार को पहली बार बारामती पहुंचे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अजित पवार का क्षेत्र में भव्य स्वागत हुआ। बारामती NCP प्रमुख शरद पवार का गढ़ कहलाता है। महाराष्ट्र विधानसभा में अजित पवार इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दावा किया है कि अगले दो से ढाई साल में मुंबई की सड़कों पर गड्ढे नहीं रहेंगे। मुख्यमंत्री ने शनिवार को पार्टी के एक कार्यक्रम में कहा कि दो से ढाई साल में मुंबई गड्ढों से मुक्त हो जाएगी और सभी सड़कें पक्की हो जाएंगी।
RJD सांसद मनोज झा ने कहा कि CM नीतीश कुमार कई मौकों पर कह चुके हैं कि उनका पीएम बनने का कोई इरादा नहीं है। हमारा मकसद ऐसे गठबंधन (INDIA) का हिस्सा बनना है जो देश को एक ऐसा विकल्प दे सके जो प्रगतिशील हो।
चांद की दाम में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है। वो इस मामले में सोने से भी आगे निकल गया है। इस समय चांदी के दाम में 13 प्रतिशत का बड़ा उछाल देखने को मिला है। चांदी के भाव 3,248 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए हैं।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि महीने की शुरुआत में वहां (नूंह) जिस तरह की घटना हुई, उसे देखते हुए यह सुनिश्चित करना सरकार का कर्तव्य है कि इलाके में कानून-व्यवस्था बनी रहे। हमारी पुलिस और प्रशासन ने यह निर्णय लिया है कि लोग यात्रा (ब्रज मंडल शोभा यात्रा) निकालने के बजाय पास के मंदिरों में जाएं और पूजा करें। यात्रा की अनुमति नहीं दी गई है लेकिन लोग जा सकते हैं और मंदिरों में पूजा-अर्चना कर सकते हैं क्योंकि यह सावन का महीना है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा देहरादून के जॉली ग्रांट हवाईअड्डे पर पहुंचे। इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उपस्थित रहें।
दिल्ली में B20 शिखर सम्मेलन में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि जब भारत ने पिछले दिसंबर में G20 की अध्यक्षता संभाली थी, तो हम पूरी तरह से सचेत थे कि जब हम मिलेंगे तो अधिकांश ग्लोबल साउथ मेज पर नहीं होंगे, यह बहुत मायने रखता था। इसलिए प्रधान मंत्री ने जनवरी में वॉयस ऑफ द ग्लोबल साउथ शिखर सम्मेलन बुलाने का फैसला किया। इस वर्ष और हमने उनकी चुनौतियों और प्राथमिकताओं के बारे में सुना और इन्हें G20 एजेंडे का केंद्रीय हिस्सा बनाया गया है।
पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार हुए पाकिस्तानी जासूस के सवाल पर भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि पश्चिम बंगाल में पाकिस्तान को पसंद करने वाली सरकार है। इसलिए पाकिस्तान के लिए जो ISI के लिए काम करते हैं वह पश्चिम बंगाल में रहते हैं और इसे हमारे देश के खिलाफ काम करने के केंद्र के रूप में उपयोग कर रहे हैं। इनका साथ राज्य की मुख्यमंत्री दे रही हैं।
दक्षिणी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी बी.गुगनेशन ने कहा कि दक्षिणी सर्कल रेलवे सुरक्षा आयुक्त के अधीन में आज मदुरै ट्रेन कोच में आग लगने की घटना की जांच की जाएगी।
ISRO प्रमुख एस. सोमनाथ ने कहा कि भारत के पास चंद्रमा, मंगल और शुक्र की यात्रा करने की क्षमता है लेकिन हमें अपना आत्मविश्वास बढ़ाने की ज़रूरत है। हमें और अधिक निवेश की आवश्यकता है और अंतरिक्ष क्षेत्र का विकास होना चाहिए, इससे पूरे देश का विकास होगा यही हमारा मिशन है। हम उस विजन को पूरा करने के लिए तैयार हैं जो प्रधानमंत्री मोदी ने हमें दिया है।
पीएम मोदी के मन की बात, देखें वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=hyp3sGkqi_I
मोदी-जिनपिंग के बीच बातचीत पर भारत-चीन की अलग-अलग राय, पढ़ें पूरी खबर