Rajasthan Lok Sabha Election Results 2024: राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटों में से भाजपा 14 सीटों में जीत दर्ज करने में सफल रही जबकि इंडिया गठबंधन ने यहां 11 सीटों पर जीत हासिल की। इंडिया गठबंधन के घटक दलों में शामिल कांग्रेस ने आठ, सीपीआई एम ने एक, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने एक और भारत आदिवासी पार्टी ने एक सीट पर जीत दर्ज की।

लोकसभा चुनाव परिणाम में कांग्रेस और विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ ने शेखावाटी व पूर्वी राजस्थान सहित कई इलाकों में महत्वपूर्ण सीटें जीतकर दम दिखाया है। माना जा रहा है कि इन सीटों पर पार्टी उम्मीदवारों की जीत से इसके नेताओं और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। ‘इंडिया’ के घटक दल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने सीकर और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने नागौर सीट जीत ली है। इसी तरह बांसवाड़ा सीट पर भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) विजयी रही है।

एक दशक बाद राज्य में खुला कांग्रेस का खाता

पिछले एक दशक यानी दो आम चुनाव के बाद पहली बार राज्य में कांग्रेस का खाता खुला है। भाजपा ने 2014 में राज्य की सभी 25 संसदीय सीटें जीती थीं जबकि 2019 के आम चुनाव में NDA ने सभी सीटें (24 भाजपा और एक आरएलपी) जीती थीं।

लोकसभा चुनाव परिणाम जब स्पष्ट हुए तो राजस्थान के शेखावाटी इलाके में चूरू और झुंझुनू सीट कांग्रेस के खाते में गई जबकि सीकर सीट ‘इंडिया’ के घटक दल माकपा तथा नागौर सीट आरएलपी ने जीती है। शेखावाटी इलाके की चारों सीटें ‘इंडिया’ गठबंधन को मिली। इसी तरह किसानों के गढ़ माने जाने वाले उत्तरी राजस्थान में कांग्रेस ने गंगानगर सीट जीत ली, हालांकि भाजपा ने बीकानेर पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। यहां से केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल जीत गए लेकिन उनकी जीत का अंतर 55,711 मत ही रहा। वे उत्तरी राजस्थान में जीतने वाले भाजपा के एकमात्र उम्मीदवार हैं।

Rajasthan Lok Sabha Chunav Result 2024 : Check Here

पूर्वी राजस्थान की बात की जाए तो कांग्रेस ने भरतपुर, दौसा, करौली-धौलपुर और टोंक-सवाई माधोपुर सीट जीती। भाजपा इस इलाके में केवल अलवर सीट ही जीत सकी। दौसा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार और विधायक मुरारी लाल मीणा ने 2,37,340 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। भरतपुर में कांग्रेस की युवा उम्मीदवार संजना जाटव 51,983 मत से जीत गई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का गृहनगर होने के कारण भरतपुर कांग्रेस के लिए बड़ी जीत है। भरतपुर की लोकसभा सीट हारना मुख्यमंत्री शर्मा के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है।

Lok Sabha Election Results 2024: Check Here

पश्चिमी राजस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत जालौर सीट पर 2,01,543 वोटों से हार गए। गहलोत ने चुनाव प्रचार के दौरान इस सीट पर पूरी ताकत झोंक रखी थी। भारत-पाक सीमा पर स्थित बाड़मेर सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की। भाजपा ने जोधपुर सीट भी बरकरार रखी जहां केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत जीते। भाजपा ने हाड़ौती क्षेत्र में अपना गढ़ बरकरार रखा जहां पार्टी उम्मीदवार ओम बिरला और दुष्यंत सिंह ने क्रमश: कोटा और झालावाड़-बारां सीटें जीतीं।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह ने इस बार 3,70,989 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। 2019 में दुष्यंत सिंह की जीत का अंतर 4,53,928 वोट था। उन्होंने यह सीट 5वीं बार जीती है। इसी तरह दक्षिणी राजस्थान में, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और राजसमंद लोकसभा सीट वाले मेवाड़ तथा वागड़ क्षेत्र में भाजपा ने तीन सीटों पर कब्जा कायम रखा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने चित्तौड़गढ़ सीट पर तीसरी बार जीत दर्ज की है। भाजपा के नए चेहरे महिमा कुमारी ने राजसमंद सीट जीती।

Live Updates
12:29 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Rajasthan Live Results: जयपुर ग्रामीण लोकसभा पर जबर्दस्त टक्कर

राजस्थान की जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट पर मुकाबला काफी टक्कर का चल रहा है। यहां अब बीजेपी के राव राजेन्द्र 5 हजार वोटों से आगे हो गए हैं।

12:11 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Rajasthan Live Results: दौसा लोकसभा पर बड़ी जीत की ओर कांग्रेस

दौसा लोकसभा पर बड़ी जीत की ओर कांग्रेस दिखाई दे रही है। मुरारी लाल मीणा यहां 145895 वोटों से आगे चल रहे हैं।

11:36 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Rajasthan Live Results: बाड़मेर लोकसभा से उम्मेदराम बेनीवाल 46 हजार वोटों से आगे

बाड़मेर लोकसभा से उम्मेदराम बेनीवाल 46 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। जबकि रवीन्द्र सिंह भाटी दूसरे नंबर पर बने हुए हैं।

11:28 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Rajasthan Live Results: राजस्थान में बीजेपी को 13 सीटों पर बढ़त, इंडिया 12 सीटों पर आगे

राजस्थान में बीजेपी को 13 सीटों पर बढ़त, इंडिया 12 सीटों पर आगे

11:14 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Rajasthan Live Results: राजस्थान की कई सीटों पर कांग्रेस को बढ़त

टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा से हरीश चंद्र मीना 19 हजार वोट से आगे
दौसा लोकसभा से मुरारी लाल मीणा 95 हजार वोट से आगे
भरतपुर लोकसभा से संजना जाटव 17 हजार वोट से आगे
करौली धोलपुर लोकसभा भजन लाल जाटव 60 हजार वोट से आगे चल रहे हैं।

10:48 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Rajasthan Live Results: करौली धोलपुर लोकसभा से कांग्रेस को भारी बढ़त

करौली धोलपुर लोकसभा से कांग्रेस को भारी बढ़त दिखाई दे रही है। यहां भजनलाल जाटव ने 51616 वोटों से लीड ले रखी है।

10:42 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Rajasthan Live Results: झुंझुनू लोकसभा से पर तगड़ी लड़ाई

झुंझुनू लोकसभा से पर तगड़ी लड़ाई हो रही है यहां कांग्रेस सिर्फ 890 वोटों से आगे है।

10:40 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Rajasthan Live Results: टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा से हरीश मीना आगे

राजस्थान की टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा से हरीश मीना 7625 वोटों से आगे चल रहे हैं।

09:43 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Rajasthan Live Results: अनिल चोपड़ा 20 हजार से ज़्यादा वोटों से आगे

जयपुर ग्रामीण लोकसभा से कांग्रेस के अनिल चोपड़ा 20 हजार से ज़्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।

09:41 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Rajasthan Live Results: वैभव गहलोत 14000 वोटों से पीछे

राजस्थान की जालौर लोकसभा सीट से वैभव गहलोत 14 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं

09:40 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Rajasthan Live Results: बाड़मेर से उम्मेदराम बेनीवाल 3337 वोटों से आगे

बाड़मेर से उम्मेदराम बेनीवाल 3337 वोटों से आगे

09:33 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Rajasthan Live Results: जयपुर ग्रामीण सीट से अनिल चोपड़ा 15 हजार वोटों से आगे

जयपुर ग्रामीण सीट से अनिल चोपड़ा 15 हजार वोटों से आगे

09:25 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Rajasthan Live Results: बाड़मेर से उम्मेदाराम बेनीवाल 2143 वोटों से आगे

बाड़मेर से उम्मेदाराम बेनीवाल 2143 वोटों से आगे

09:22 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Rajasthan Live Results: राजस्थान में INDIA को 13 सीटों पर बढ़त, BJP 12 सीटों पर आगे

राजस्थान में INDIA को 13 सीटों पर बढ़त, BJP 12 सीटों पर आगे

09:10 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Rajasthan Live Results: राजस्थान में कांग्रेस को 9 सीटों पर बढ़त, BJP 6 सीटों पर आगे

राजस्थान में कांग्रेस को 9 सीटों पर बढ़त, BJP 6 सीटों पर आगे

09:07 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Rajasthan Live Results: टोंक-सवाई माधोपुर से सुखबीर सिंह जौनपुरिया आगे

टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा से सुखबीर सिंह जौनपुरिया आगे चल रहे हैं।

09:07 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Rajasthan Live Results: दौसा लोकसभा से मुरारी लाल मीणा आगे

दौसा लोकसभा से मुरारी लाल मीणा आगे चल रहे हैं। उन्हें 10249 वोट मिल चुके हैं।

09:05 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Rajasthan Live Results: जयपुर ग्रामीण लोकसभा से कांग्रेस के अनिल चोपड़ा आगे

राजस्थान की जयपुर ग्रामीण लोकसभा से कांग्रेस के अनिल चोपड़ा को अभी तक 24154 वोट मिल चुके हैं। वहीं बीजेपी के राव राजेन्द्र सिंह 21184 वोट के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

08:41 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Rajasthan Live Results: जयपुर ग्रामीण लोकसभा से कांग्रेस के अनिल चोपड़ा आगे

जयपुर ग्रामीण लोकसभा से कांग्रेस के अनिल चोपड़ा 300 वोट से आगे चल रहे हैं।

08:33 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Rajasthan Live Results: जालौर से वैभव गहलोत पीछे

राजस्थान की जालौर लोकसभा से कांग्रेस के वैभव गहलोत पीछे चल रहे हैं। यहां बीजेपी के लुम्बाराम चौधरी आगे चल रहे हैं।

08:32 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Rajasthan Live Results: राजस्थान में बीजेपी को भारी बढ़त

राजस्थान

बीजेपी+ 16

कांग्रेस + 02

अन्य 01

08:31 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Rajasthan Live Results: झुंझुनू लोकसभा से बृजेंद्र सिंह ओला आगे

झुंझुनू लोकसभा से बृजेंद्र सिंह ओला आगे

08:27 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Rajasthan Live Results: बीजेपी को बढ़त, कांग्रेस 2 सीट पर आगे

बीजेपी+ 11

कांग्रेस + 02

अन्य 0

08:22 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Rajasthan Live Results: कोटा से ओम बिरला आगे, शुरुआती रूझान

कोटा लोकसभा से ओम बिरला आगे चल रहे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के प्रह्लाद गुंजल हैं।

08:20 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Rajasthan Live Results: राजस्थान में BJP को बढ़त

राजस्थान 09/25

बीजेपी+ 08

कांग्रेस + 01

अन्य 0

08:16 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Rajasthan Live Results: सीकर लोकसभा के नतीजे

अमराराम (इंडिया गठबंधन)

सुमेधानंद सरस्वती (BJP)

08:11 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Rajasthan Live Results: जयपुर लोकसभा सीट पर वोटों की गिनती शुरू

प्रताप सिंह (congress)

करण सिंह (BJP)

08:07 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Rajasthan Live Results: जोधपुर लोकसभा सीट पर वोटों की गिनती शुरू

गजेन्द्र सिंह शेखावत (BJP) :

करण सिंह (Congress) :

08:04 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Rajasthan Live Results: दौसा लोकसभा सीट पर वोटों की गिनती शुरू

कन्हैया लाल मीना (BJP) :

मुरारी लाल मीना (Congress) :

08:02 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Rajasthan Live Results: बाड़मेर लोकसभा पर वोटिंग शुरू

रवीन्द्र सिंह भाटी :

कैलाश चौधरी :

उम्मेदाराम बेनीवाल :