Odisha Elections Highlights: ओड़िशा में भारतीय जनता पार्टी ने इतिहास रच दिया है। राज्य में न सिर्फ बीजेपी ने सबसे ज्यादा लोकसभा सीटें जीतीं बल्कि विधानसभा चुनाव में 78 सीटों पर जीत दर्ज कर बीजद से सत्ता भी छीन ली है। ओड़िशा विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल कर बीजेपी ने अपने पुराने सहयोगी बीजद को 24 साल बाद सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया।
BJD ने ओड़िशा राज्य में 51 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दो सीटों से चुनाव लड़ा था, वह हिंजिली विधानसभा सीट से जीत गए, लकिन कांटाबांजी से चुनाव हार गए। विपक्ष के नेता और BJP उम्मीदवार जयनारायण मिश्रा ने संबलपुर विधानसभा सीट पर 4,105 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।
ओडिशा विधानसभा में BJP के मुख्य सचेतक मोहन चरण माझी ने क्योंझर सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी BJD की मीना माझी को 11,577 मतों से हराया। राज्य में कांग्रेस पार्टी ने 14 सीटों पर जीत दर्ज की जबके माकपा को एक सीट नसीब हुई। इसके अलावा ओड़िशा में तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों का डंका बजा, इनमें हिमांशु शेखर साहू (धर्मशाला), बिजय कुमार दलबेहरा (बारम्बा) और शारदा प्रसाद प्रधान (महांगा) शामिल हैं।
पिछले विधानसभा चुनावों में क्या था रिजल्ट?
आंकड़ों पर नजर डालें तो बीजद ने 2019 के विधानसभा चुनाव में 113 सीटें, भाजपा ने 23 सीटें और कांग्रेस ने नौ सीटें जीती थीं। भाजपा-बीजद गठबंधन 2000 में ओडिशा में सत्ता में आया था और नवीन पटनायक मुख्यमंत्री बने थे। वर्ष 2009 में बीजद ने दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत विफल होने के बाद अपने 11 साल पुराने रिश्ते को तोड़ दिया था। पटनायक ने राज्य में इसके बाद हुए चुनावों में जीत हासिल की थी।
चुनावों से पहले दोनों दलों में हुई थी सीट बंटवारे पर बातचीत
दिलचस्प यह है कि दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत इस साल के लोकसभा और विधानसभा चुनावों से पहले भी शुरू हुई थी, लेकिन यह विफल रही। हालांकि, इस बार बीजद सुप्रीमो अपनी पार्टी को जीत नहीं दिला पाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ओडिशा के लोगों को धन्यवाद दिया और उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी पार्टी उनके सपनों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
ओड़िशा विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल कर बीजेपी ने अपने पुराने सहयोगी बीजद को 24 साल बाद सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया।
ओडिशा में बीजेपी को 72 सीटों पर बढ़त, BJD 49 पर आगे
ओडिशा विधानसभा में बीजेपी को 65 सीटों पर बढ़त मिलती हुई दिखाई दे रही है। यहां BJD 45 सीटों पर आगे है।
ओडिशा में BJP को भारी बढ़त मिलती हुई दिखाई दे रही है। यहां BJD 24 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।
https://platform.twitter.com/widgets.js#watch | Security heightened at a counting centre in Bhubaneswar, Odisha. Vote counting for #loksabhaelections to begin at 8 am. pic.twitter.com/NhoU4qURN0
— ANI (@ANI) June 4, 2024