Highlights 19 June 2023: दिल्ली में एआईसीसी मुख्यालय के बाहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देने वाले पोस्टर लगाए गए हैं। 19 जून को राहुल गांधी का जन्मदिन है। उत्तर प्रदेश और बिहार में जहां गर्मी का कहर जारी हैं, वहीं दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के चलते मौसम सुहाना हो गया है। दिल्ली और नोएडा में बारिश के बाद सोमवार को मौसम में बदलाव देखा गया।

दिल्ली के आर.के. पुरम इलाके में पैसों के लेन-देन के विवाद में कुछ हमलावरों ने पिंकी और ज्योति नाम की दो बहनों की कल गोली मारकर हत्या कर दी थी। दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी कि इस हत्याकांड में पुलिस ने दो और आरोपियों किशन और गणेश स्वामी को पकड़ा है। मामले में अब तक कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस में 18 जून को एक छात्र की चाकू मारकर हत्या करने की घटना के संबंध में दिल्ली पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। देश और दुनिया कि तमाम लेटेस्ट खबरों के लिए पढ़ें जनसत्ता.कॉम।

Live Updates

पढ़िए 19 जून 2023 के Highlights

10:21 (IST) 19 Jun 2023
Live Update: सिक्किम में भारी बारिश के कारण नुकसान

पश्चिम सिक्किम में भारी बारिश के कारण कई बार भूस्खलन होने की वजह से कम से कम 100 मकान क्षतिग्रस्त हो गए और कई पुल बह गए। अधिकारियों ने बताया कि बारिश के कारण कॉलेज खोला वेली के ऊपरी इलाकों में बाढ़ आ गई, जिससे सबसे अधिक नुकसान सिम्फोक में हुआ और वहां एक बड़ा पुल बह गया। उन्होंने बताया कि ग्यालशिंग जिले के अंतर्गत डेंटम उपमंडल में भी भूस्खलन के कारण कई मकान और सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं।

10:04 (IST) 19 Jun 2023
Live News: खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा में हत्या

कनाडा में खालिस्तान समर्थक नेता हरदीप सिंह निज्जर की कोलंबिया प्रांत के सरे शहर में गुरु नानक सिख गुरुद्वारे में गोली मारकर हत्या कर दी गई। निज्जर अलगाववादी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) से जुड़ा था, जो भारत में प्रतिबंधित है

09:57 (IST) 19 Jun 2023
Live News Update: हिमाचल प्रदेश में एसडीआरएफ ने किया पर्यटकों का रेस्क्यू

हिमाचल प्रदेश में एसडीआरएफ कांगड़ा और मैक्लोडगंज पुलिस ने करेरी झील से 26 पर्यटकों को रेस्क्यू किया। बारिश के कारण पर्यटक फंस गए थे।

09:55 (IST) 19 Jun 2023
Live Update: छत्तीसगढ़ में बस के पुल से टकराने से 26 लोग घायल

छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार में बस के पुल से टकरा जाने से 26 लोग घायल हुए हैं जिनमें 2 गंभीर रूप से घायल हैं। घटना रायगढ़ ज़िले के घरघोड़ा के पास हुई। एसडीओपी दीपक मिश्रा ने बताया कि कुल 26 लोग घायल हैं, गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को उपचार के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

अमेरिका की यात्रा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए भारतीय अमेरिकी मूल के लोगों ने संयुक्त राज्य वाशिंगटन में एकता रैली आयोजित की। पढ़िए देश और दुनिया से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स।