Today Latest News: दिल्ली के राजघाट में जलभराव के बीच सुबह 6 बजे यमुना नदी का जल स्तर 205.25 मीटर (खतरे के निशान से नीचे) दर्ज़ किया गया। वहीं, IMD निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में 1 हफ्ता मानसून सक्रिय रहेगा। सिरमौर, कांगड़ा, कुल्लू, शिमला, सोलन, मंडी, बिलासपुर, चंबा और हमीरपुर में भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों में लैंड स्लाइड, फ्लैश फ्लड, बादल फटने के अलर्ट जारी किए गए हैं।

असम में मंगलवार को बाढ़ की स्थिति में मामूली सुधार हुआ। हालांकि, अब भी राज्य के 16 जिलों के लगभग 89,000 लोग बाढ़ से जूझ रहे हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण(ASDMA) द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक इस साल बाढ़ से अब तक आठ लोगों की जान गई है। बुलेटिन के मुताबिक ब्रह्मपुत्र समेत चार प्रमुख नदियां विभिन्न जगहों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। वहीं, संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई 2023 को शुरू हो रहा है। इसके पहले आज सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में सत्र से संबंधित कई मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा और इसे सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी दलों के साथ चर्चा होगी। देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ें जनसत्ता.कॉम।

Live Updates

देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लेटेस्ट अपडेट के लिए पढ़ें जनसत्ता.कॉम।

08:06 (IST) 19 Jul 2023
Live Update: पीएम मोदी 2024 में फिर से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे- चिराग पासवान

18 जुलाई को दिल्ली में एनडीए की बैठक के बाद लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि इसमें कहीं कोई संदेह नहीं है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही 2024 में फिर से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे लेकिन उस परिणाम को हम और कितना बढ़ा सकें इसके लिए आज NDA के तमाम घटक दलों ने बैठक की।

08:03 (IST) 19 Jul 2023
Live News: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने मजदूरों पर की फायरिंग

अनंतनाग में आतंकियों ने दो बाहरी मजदूरों पर फायरिंग की। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि दोनों घायल नागरिकों को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। तलाशी अभियान के लिए इलाके की घेराबंदी की जा रही है।

08:01 (IST) 19 Jul 2023
Delhi Live: दिल्ली में खतरे के निशान से नीचे पहुंचा यमुना का जलस्तर

दिल्ली में सुबह 6 बजे यमुना नदी का जल स्तर 205.25 मीटर दर्ज़ किया गया जोकि खतरे के निशान से नीचे है।

भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने मंगलवार को दिल्ली में बैठक के बाद कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेगा। एक ओर 26 विपक्षी दलों ने सत्तारूढ़ गठबंधन का मुकाबला करने के लिए बेंगलुरु में अपना सम्मेलन आयोजित किया। सत्तारूढ़ गठबंधन द्वारा पारित प्रस्ताव में कहा गया कि राजग की बैठक में 39 दलों ने हिस्सा लिया।

बारिश से बेहाल हिमाचल, पढ़ें पूरी खबर

पानी की कमी से जूझ रही दिल्ली, देखें वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=fCrJ7qY-FnM