Today Latest News: दिल्ली के राजघाट में जलभराव के बीच सुबह 6 बजे यमुना नदी का जल स्तर 205.25 मीटर (खतरे के निशान से नीचे) दर्ज़ किया गया। वहीं, IMD निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में 1 हफ्ता मानसून सक्रिय रहेगा। सिरमौर, कांगड़ा, कुल्लू, शिमला, सोलन, मंडी, बिलासपुर, चंबा और हमीरपुर में भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों में लैंड स्लाइड, फ्लैश फ्लड, बादल फटने के अलर्ट जारी किए गए हैं।
असम में मंगलवार को बाढ़ की स्थिति में मामूली सुधार हुआ। हालांकि, अब भी राज्य के 16 जिलों के लगभग 89,000 लोग बाढ़ से जूझ रहे हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण(ASDMA) द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक इस साल बाढ़ से अब तक आठ लोगों की जान गई है। बुलेटिन के मुताबिक ब्रह्मपुत्र समेत चार प्रमुख नदियां विभिन्न जगहों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। वहीं, संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई 2023 को शुरू हो रहा है। इसके पहले आज सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में सत्र से संबंधित कई मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा और इसे सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी दलों के साथ चर्चा होगी। देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ें जनसत्ता.कॉम।
देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लेटेस्ट अपडेट के लिए पढ़ें जनसत्ता.कॉम।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक महिला न्यायाधीश के खिलाफ अपनी विवादास्पद टिप्पणी के लिए बुधवार को फिर से माफी मांगी और कहा कि अगर उन्होंने हद पार कर दी थी तो उन्हें इस बात का खेद है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक को लेकर अपनी नाराजगी की अटकलों को खारिज करते हुए बुधवार को कहा कि ‘‘बहुत अच्छी बैठक हुई है, सभी मिलजुल कर एकजुट होकर आगे बढ़ेंगे।’’
दक्षिणी यूरोप में रिकॉर्ड उच्च तापमान होने के कुछ दिन बाद यूनान में भीषण गर्मी के कारण राजधानी एथेंस के आसपास जंगल में लगी आग भड़क गई है और अग्निशमन कर्मी इसे काबू करने का प्रयास कर रहे हैं। जंगलों, औद्योगिक केंद्रों और अवकाश गृहों को संरक्षित करने के प्रयासों के बीच एथेंस को दक्षिणी शहर कोरिंथ से जोड़ने वाले राजमार्ग से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का अभियान बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। इस अभियान में विमानों और हेलीकॉप्टरों की मदद भी ली जा रही है।
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चमोली हादसे में मृतकों के आश्रितों को 5 लाख रुपये और घायलों को 1 लाख रुपये देने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम धामी को फोन कर चमोली हादसे की जानकारी ली है। प्रधानमंत्री कार्यालय को भी घटना की पूरी जानकारी दे दी गई है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंचायत चुनावों में हिंसा की निंदा करते हुए पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ कोलकाता में प्रदर्शन किए। इस दौरान पश्चिम बंगाल अध्यक्ष सुकांता मजूमदार और सांसद लॉकेट चटर्जी भी मौजूद रहे।
#WATCH पश्चिम बंगाल: भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंचायत चुनावों में हिंसा की निंदा करते हुए पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ कोलकाता में प्रदर्शन किए। इस दौरान पश्चिम बंगाल अध्यक्ष सुकांता मजूमदार और सांसद लॉकेट चटर्जी भी मौजूद रहे। pic.twitter.com/xVqxMsTbOf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 19, 2023
भारतीय जनता पार्टी की नई दिल्ली से पांच महिला सांसदों की एक टीम ने पंचायत चुनाव के बाद हुई हिंसा के पीड़ितों से मिलने के लिए बुधवार को पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के अमता का दौरा किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा नियुक्त टीम ने मंगलवार को उत्तर 24 परगना के हिंसा प्रभावित देगंगा का दौरा किया था और आगजनी के संबंध में सीधे जानकारी जुटाने के अलावा उन लोगों से मुलाकात की थी जिनके घर जला दिए गए थे।
त्रिपुरा में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के विधायक समसुल हक का बुधवार को यहां दिल का दौरा पड़ने से एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी।
शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे ने मुंबई में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार से मुलाकात की।
VIDEO | Shiv Sena (UBT) leader Uddhav Thackeray meets Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar in Mumbai.
— Press Trust of India (@PTI_News) July 19, 2023
(Source: Third Party) pic.twitter.com/38w33jcPnv
JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार विपक्षी एकता के सूत्रधार हैं। I.N.D.I.A सभी की सहमति से नाम दिया गया है। मैंने प्रधानमंत्री का एक वीडियो देखा था जिसमें वे कह रहे थे वोट फॉर INDIA। मैं भी 5 साल NDA में रहा लेकिन मोदी जी ने कभी बैठक नहीं बुलाई। अब बैठक बुला रहे हैं यह घबराहट और हताशा है। 2024 में वे बुरी तरह पराजित होंगे।
IMD ने अगले सात दिनों तक जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है।
VIDEO | IMD predicts widespread rainfall in several parts of Jammu and Kashmir for the next seven days. pic.twitter.com/KU4Ht4ROei
— Press Trust of India (@PTI_News) July 19, 2023
विपक्ष की बेंगलुरु बैठक के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाखुश होने की खबरों पर भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि मुझे कारण नहीं पता लेकिन नीतीश कुमार निश्चित रूप से नाराज हैं। वह विपक्ष की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल नहीं हुए और जल्दी पटना लौट आए, जहां उन्होंने मीडिया से भी बात नहीं की। यह दिखाता है कि वह नाखुश हैं।
VIDEO | "I don't know the reason but (Bihar CM) Nitish Kumar is definitely upset. He didn't attend the (opposition's) joint press conference and returned to Patna early, where he didn't speak to the media as well. This shows that he is unhappy," says BJP leader Sushil Kumar Modi… pic.twitter.com/FoMRr2ylw9
— Press Trust of India (@PTI_News) July 19, 2023
बसपा प्रमुख मायावती ने 2024 का लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का फैसला लिया है। उनके इस फैसले पर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मैं बहनजी को केवल विश्लेषण करने और अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की सलाह दूंगा।
कठुआ पुलिस ने जानकारी दी कि कठुआ जिले के ऊपरी इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन के कारण आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा बचाव अभियान चलाया गया।
पटना में पुलिस द्वारा लाठीचार्ज की घटना और पार्टी नेता विजय कुमार सिंह की मृत्यु की जांच के लिए गठित चार सदस्यीय भाजपा समिति ने अपनी रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को सौंपी।
बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा कि क्या हम बाहर के हैं? हम भारत के हैं, INDIA के हैं तो नाम भी I.N.D.I.A ही होगा… NDA की बैठक से हमें मतलब नहीं, वे तो देश को लूट रहे हैं। किसानों के धन को पूंजीपतियों को देने का काम किया है। वे बैठक करके क्या कर लेंगे?
#WATCH क्या हम बाहर के हैं? हम भारत के हैं, INDIA के हैं तो नाम भी I.N.D.I.A ही होगा… NDA की बैठक से हमें मतलब नहीं, वे तो देश को लूट रहे हैं। किसानों के धन को पूंजीपतियों को देने का काम किया है। वे बैठक करके क्या कर लेंगे? : बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव, पटना pic.twitter.com/fyhvmyRYoC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 19, 2023
चमोली में नमामि गंगे प्रोजेक्ट में बड़ा हादसा हुआ है। बुधवार को यहां 4 लोगों की करंट लगने से मौत हो गयी जबकि 14 की हालत गंभीर है। अलकनंदा नदी के पास करेंट की चपेट मे आने से कई लोगों की मौत हो गयी।
जोधपुर में जली हुई स्थिति में एक मकान से चार शव मिले हैं। जोधपुर पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र यादव FSL की टीम द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया है। FIR दर्ज हो गई है। हम सभी पहलुओं को देखते हुए जांच कर रहे हैं। प्रथम दृष्टि से यह हत्या के बाद जलाने के प्रयास का मामला लग रहा है लेकिन यह जांच का विषय है।
जली हुई स्थिति में एक मकान से चार शव मिले हैं। FSL की टीम द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया है। FIR दर्ज हो गई है। हम सभी पहलुओं को देखते हुए जांच कर रहे हैं। प्रथम दृष्टि से यह हत्या के बाद जलाने के प्रयास का मामला लग रहा है लेकिन यह जांच का विषय है: धर्मेन्द्र यादव, पुलिस… pic.twitter.com/nEWKLIM9EI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 19, 2023
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने जिला कलेक्टरों को शहर में लगातार बारिश के मद्देनजर तुरंत एहतियाती कदम उठाने और राहत कार्य और आपदा प्रबंधन टीमों को तैनात करने का निर्देश दिया। आईएमडी ने आज पालघर और रायगढ़ जिलों के लिए 'रेड' अलर्ट और ठाणे, मुंबई और रत्नागिरी के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है।
क्राइम ब्रांच ने कर्नाटक के बेंगलुरु से पांच संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार कर उनके पास से पिस्तौल, कारतूस, आग्नेयास्त्र और विस्फोटकों में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल की एक बड़ी खेप बरामद की। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पांचों संदिग्ध पिछले दिनों हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किए गए 21 लोगों में से हैं।
भारतीय सेना ने बुधवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों के संयुक्त अभियान में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया। भारतीय सेना की चिनार कोर ने कहा कि भारतीय सेना, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और जम्मू-कश्मीर पुलिस को शामिल करते हुए संयुक्त अभियान कुपवाड़ा के मच्छल सेक्टर में एलओसी पर शुरू किया गया था।
जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। भारी बारिश के कारण डोडा और किश्तवाड़ जिलों में आज स्कूल बंद कर दिए गए।
VIDEO | Rainfall lashes parts of Srinagar, Jammu and Kashmir. Schools shut in Doda and Kishtwar districts due to heavy rainfall. pic.twitter.com/MQgWVEWjPi
— Press Trust of India (@PTI_News) July 19, 2023
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कांग्रेस का प्रधानमंत्री फेस नहीं होने वाले बयान पर TMC नेता शताब्दी रॉय ने कहा, “तब तो हम चाहेंगे कि ममता बनर्जी हों।”
दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और आप नेता मनीष सिसौदिया को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में लाया गया।
#WATCH | Delhi's former Deputy CM & AAP leader Manish Sisodia brought to Rouse Avenue Court, in Delhi. pic.twitter.com/0tDNaHDDWq
— ANI (@ANI) July 19, 2023
शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा कि I.N.D.I.A नाम पर विवाद करने वाले देशभक्त लोग नहीं हैं। इंडिया नाम पर पार्टी नहीं है क्या, भारतीय जनता पार्टी में भी भारत है। मोदी इंडिया का मतलब क्या था?…इस देश का हर नागरिक इंडिया है। जिस प्रकार की सरकार ये चल रहे हैं उसके खिलाफ I.N.D.I.A चुनाव लड़ेगा और जीतेगा…I.N.D.I.A की अगली बैठक मुंबई में है, हम 2 दिन में तारीख तय करेंगे।
#WATCH I.N.D.I.A नाम पर विवाद करने वाले देशभक्त लोग नहीं हैं। इंडिया नाम पर पार्टी नहीं है क्या, भारतीय जनता पार्टी में भी भारत है। मोदी इंडिया का मतलब क्या था?…इस देश का हर नागरिक इंडिया है। जिस प्रकार की सरकार ये चल रहे हैं उसके खिलाफ I.N.D.I.A चुनाव लड़ेगा और… pic.twitter.com/UWvLxRIVl0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 19, 2023
दिल्ली के लाल किला क्षेत्र से जलभराव खत्म हो चुका है। हालांकि, मयूर विहार इलाके में जलभराव की स्थिति अभी भी बनी हुई है।
#WATCH दिल्ली: लाल किला क्षेत्र से जलजमाव खत्म हो चुका है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 19, 2023
(वीडियो ड्रोन से ली गई है।) pic.twitter.com/1NnZUqN4nA
दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 205.33 मीटर से फिर ऊपर पहुंचा। सीडब्ल्यूसी डेटा के मुताबिक, जलस्तर बुधवार सुबह 9 बजे 205.60 मीटर दर्ज किया गया और इसके अभी और बढ़ने की आशंका है।
#WATCH दिल्ली: मयूर विहार इलाके में जलभराव की स्थिति अभी भी बनी हुई है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 19, 2023
(वीडियो ड्रोन से ली गई है) pic.twitter.com/z2HS5ji57R
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिला कलेक्टर योगेश म्हासे ने भारी बारिश को देखते हुए आज जिले के सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की है। IMD ने आज पालघर और रायगढ़ जिलों के लिए 'रेड' अलर्ट और ठाणे, मुंबई और रत्नागिरी के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है।
जम्मू और कश्मीर में खराब मौसम के कारण श्री माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर का नया मार्ग बंद कर दिया गया है, जबकि रियासी जिले में मंदिर के लिए हेलिकॉप्टर सेवा भी आज निलंबित कर दी गई है। रियासी के एसएसपी अमित गुप्ता ने बताया कि यात्रा पुराने ट्रैक से सुचारू रूप से चल रही है।
विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया की टैगलाइन ‘जीतेगा भारत’ है। सूत्रों ने बताया कि इस टैगलाइन को विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में भी अनुवाद करके इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बेंगलुरु में मंगलवार को हुई बैठक के दौरान कई नेताओं को लगा कि गठबंधन के नाम में ‘भारत’ शब्द भी शामिल होना चाहिए।
केरल के पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमन चांडी को श्रद्धांजलि देने के लिए समर्थक तिरुवनंतपुरम में पार्टी कार्यालय में एकत्र हुए। उनका पार्थिव शरीर आज केरल लाया जाएगा। सम्मान स्वरूप केरल सरकार ने दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है
#WATCH केरल के पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमन चांडी को श्रद्धांजलि देने के लिए समर्थक तिरुवनंतपुरम में पार्टी कार्यालय में एकत्र हुए। pic.twitter.com/nQ4GEQvHmp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 19, 2023
भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने मंगलवार को दिल्ली में बैठक के बाद कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेगा। एक ओर 26 विपक्षी दलों ने सत्तारूढ़ गठबंधन का मुकाबला करने के लिए बेंगलुरु में अपना सम्मेलन आयोजित किया। सत्तारूढ़ गठबंधन द्वारा पारित प्रस्ताव में कहा गया कि राजग की बैठक में 39 दलों ने हिस्सा लिया।
बारिश से बेहाल हिमाचल, पढ़ें पूरी खबर
पानी की कमी से जूझ रही दिल्ली, देखें वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=fCrJ7qY-FnM