दिल्ली सरकार ने आगामी G-20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर लगाए गए यातायात प्रतिबंधों पर एक गैजेट नॉटिफिकेशन जारी किया है। सोमवार को जारी अधिसूचना के अनुसार सभी प्रकार के माल वाहन, वाणिज्यिक वाहन, अंतर-राज्यीय बस और स्थानीय सिटी बस, जैसे दिल्ली परिवहन निगम (DTC) की बस और दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल ट्रांजिट सिस्टम (DIMTC) की बस का 7-8 सितंबर की मध्यरात्रि से 10 सितंबर की मध्यरात्रि तक मथुरा रोड (आश्रम चौक से आगे), भैरों रोड, पुराना किला रोड और प्रगति मैदान सुरंग के अंदर परिचालन नहीं होगा।

वहीं, व्हाइट हाउस ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन G20 शिखर सम्मेलन के लिए अपनी भारत यात्रा और वियतनाम यात्रा के दौरान सीडीसी के COVID-19 दिशानिर्देशों का पालन करेंगे। मंगलवार को यह घोषणा 72 वर्षीय प्रथम महिला जिल बाइडेन के सोमवार को कोरोना पॉज़िटिव आने के बाद आई। 80 वर्षीय राष्ट्रपति बाइडेन का उनकी पत्नी के पॉज़िटिव पाये जाने के बाद सोमवार और मंगलवार को टेस्ट किया गया था, लेकिन उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति का रिजल्ट दो बार निगेटिव आया है और इस हफ्ते के अंत में भारत और वियतनाम की उनकी यात्रा योजना में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Live Updates

देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ें jansatta.com

16:19 (IST) 6 Sep 2023
LIVE NEWS: राजस्थान विधानसभा चुनाव- 2023 के लिए कांग्रेस की समितियां

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव- 2023 के लिए निम्नलिखित समितियों के गठन के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है। सुखजिंदर सिंह रंधावा को कोर कमेटी का संयोजक नियुक्त किया गया है। गोविंद राम मेघवाल को कैंपेन कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

https://twitter.com/AHindinews/status/1699373754382680569

15:47 (IST) 6 Sep 2023
LIVE NEWS: दिल्ली G20 के लिए तैयार- आतिशी

दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली G20 के लिए तैयार है। G20 के मुख्य क्षेत्रों में बड़ी-बड़ी सड़कों को फिर से बनाया गया है। आईटीपीओ के आस-पास पूरे टनल को केंद्र सरकार ने वित्तपोषित किया है, लेकिन पूरे टनल परिसर, जो एक इंटीग्रेटेड ट्रांजिट कॉरिडोर है, उसका निर्माण PWD द्वारा किया गया है। उन्होंने बताया कि 30 स्थानों पर फव्वारे लगाए गए हैं। 80-90 से अधिक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। 1.5 लाख से अधिक पौधे लगाए गए हैं।

15:24 (IST) 6 Sep 2023
LIVE NEWS: राम नाथ कोविंद के आवास पर पहुंचे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल 'वन नेशन वन इलेक्शन' समिति की पहली आधिकारिक बैठक के लिए दिल्ली में पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के आवास पर पहुंचे।

15:20 (IST) 6 Sep 2023
LIVE NEWS: INDIA गठबंधन बनाने में मल्लिकार्जुन खड़गे की खास भूमिका- अशोक गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि विपक्षी पार्टियों का INDIA गठबंधन बनाने में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की खास भूमिका है। INDIA नाम का गठबंधन बनने से हर कोई प्रभावित हुआ है चाहे PM मोदी हो, NDA हो, RSS हो या BJP हो।

15:14 (IST) 6 Sep 2023
Live News: राजस्थान में गरजे मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजस्थान में कहा कि राजस्थान गरीब कल्याण व सामाजिक न्याय का बेहतरीन मॉडल है। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार ने देश की आजादी और एकता के लिए बलिदान दिए हैं। BJP वालों के पास कहने के लिए कुछ नहीं है। BJP वाले कुछ नहीं करेंगे, सिर्फ कांग्रेस को गालियां देते जाएंगे। समान समझ वाले लोगों को मिलाकर हमने एक मजबूत संगठन 'इंडिया' बनाया, 'इंडिया' को देखते ही वह घबरा रहे हैं।

15:10 (IST) 6 Sep 2023
LIVE News: मंत्रिपरिषद को दी गई G20 समिट की जानकारी

विदेश सचिव विनय क्वात्रा और अन्य अधिकारियों ने जी20 शिखर सम्मेलन के बारे में बुधवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद को जानकारी दी। केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक से पहले यह अनौपचारिक चर्चा करीब एक घंटे तक चली जिसमें मंत्रियों को बताया गया कि यह सम्मेलन भारत और उसकी वैश्विक छवि के लिए कितना महत्वपूर्ण है। मंत्रियों से जी20 मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करने का आग्रह भी किया गया।

14:30 (IST) 6 Sep 2023
LIVE NEWS: विपक्ष को खुद नहीं पता कि 1949 में कांग्रेस पार्टी भारत नाम रखने का प्रस्ताव सदन में लाई थी- ओपी राजभर

इंडिया-भारत नाम विवाद पर सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि विपक्ष को खुद नहीं पता कि 1949 में कांग्रेस पार्टी भारत नाम रखने का प्रस्ताव सदन में लाई थी। आज कांग्रेस जो कह रही है कि उनके गठबंधन का नाम रखने के बाद भाजपा ऐसा कर रही है वह उनकी गलतफहमी है, उन्हें खुद नहीं पता कि कब-कब सदन में इस नाम को रखने पर चर्चा हुई है।

14:29 (IST) 6 Sep 2023
LIVE NEWS: हम गठबंधन का नाम बदल लेंगे- उमर अब्दुल्ला

नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने भारत-INDIA विवाद पर कहा कि हमारे संविधान में दोनों नाम दर्ज़ हैं। हम कहां-कहां से 'इंडिया' शब्द हटाएंगे? SBI, IIT, ISRO इन सबके नाम बदलने होंगे। अगर आपको इस बात से दिक्कत है कि विपक्ष की पार्टियों ने अपना नाम INDIA रखा है और आप इसलिए देश का नाम बदल रहे हैं, तो हम अपना (पार्टी) का नाम बदल लेंगे। हम मुल्क को मुसीबत, तकलीफ में नहीं डालना चाहते। अगर हमें थोड़ा सा भी इशारा भी मिलता है तो हम यह करेंगे।

https://twitter.com/AHindinews/status/1699340721688637699

14:26 (IST) 6 Sep 2023
LIVE NEWS: रूस के विद्रोही समूह वैगनर ग्रुप को प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन घोषित करेगा ब्रिटेन

ब्रिटेन ने बुधवार को घोषणा की कि वह रूस के विद्रोही समूह वैगनर ग्रुप को प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन घोषित करेगा। साथ ब्रिटेन ने कहा कि वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन की मौत के बाद भी समूह वैश्विक सुरक्षा के लिए खतरा बना हुआ है। ब्रिटिश सरकार ने कहा कि समूह को आतंकवाद अधिनियम के तहत प्रतिबंधित करने के लिए संसद में एक प्रस्ताव पेश किया जाएगा। प्रस्ताव को सांसदों की मंजूरी मिलने के बाद वैगनर समूह की सदस्यता लेने और उसका समर्थन करने पर प्रतिबंध लग जाएगा।

14:11 (IST) 6 Sep 2023
LIVE UPDATE: G20 सम्मेलन के दौरान मेहमानों को चांदी के बर्तन में खाना परोसा जाएगा

जयपुर स्थित एक मेटलवेयर कंपनी ने कहा है कि यहां जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले राष्ट्राध्यक्षों और विश्व के अन्य नेताओं को भारत की सांस्कृतिक विरासत से प्रेरित कलाकृतियों वाले चांदी के विशेष बर्तनों पर भोजन परोसा जाएगा। ‘आइरिस जयपुर’ ने मंगलवार को नयी दिल्ली में अपने कुछ चांदी के बर्तनों का पूर्वावलोकन आयोजित किया और कहा कि उसे विभिन्न आलीशान होटलों ने ऑर्डर पर बने टेबलवेयर और चांदी के बर्तनों की आपूर्ति को कहा है। उसके मुताबिक इनका उपयोग विदेशी मेहमानों द्वारा होटलों में प्रवास के दौरान भव्य रात्रि और दोपहर के भोज के लिए किया जाएगा।

14:04 (IST) 6 Sep 2023
LIVE NEWS: भारत पहले भी था, अब भी है और आगे भी भारत ही रहेगा- शिवराज सिंह

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत तो भारत है। पहले भी था, अब भी है और आगे भी भारत ही रहेगा।

https://twitter.com/AHindinews/status/1699325623045669045

13:33 (IST) 6 Sep 2023
LIVE NEWS: 19 सितंबर से नए संसद भवन में चलेगा संसद का विशेष सत्र

संसद का विशेष सत्र 18 सितंबर को पुराने संसद भवन में शुरू होगा और बाद में गणेश चतुर्थी के अवसर पर 19 सितंबर को नए संसद भवन में स्थानांतरित किया जाएगा।

13:31 (IST) 6 Sep 2023
LIVE NEWS: हमारे किसी भी शास्त्र में इंडिया का उपयोग नहीं- अनिल विज

इंडिया-भारत नाम विवाद पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि भारत के संविधान के पहले अनुच्छेद में ही लिखा है, 'वी द पीपल ऑफ इंडिया दैट इज भारत', हमारे किसी भी शास्त्र में इंडिया का उपयोग नहीं हुआ। हमारे राष्ट्रीय गान में भी भारत भाग्य विधाता है, वहां इंडिया भाग्य विधाता क्यों नहीं है?

https://twitter.com/AHindinews/status/1699328800784584909

13:23 (IST) 6 Sep 2023
LIVE NEWS: G20 समिट के लिए 8, 9 और 10 सितंबर को सुबह चार बजे से चलेगी मेट्रो

G20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर डीएमआरसी ने कहा कि दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर 8, 9 और 10 सितंबर को प्रारंभिक स्टेशन से ट्रेन सेवा सुबह चार बजे शुरू होगी।

12:58 (IST) 6 Sep 2023
LIVE NEWS: मेरा बयान किसी भी धर्म के ख़िलाफ़ नहीं- प्रियंक खड़गे

'सनातन धर्म' पर अपने बयान को लेकर उत्तर प्रदेश के रामपुर में हुई दर्ज FIR पर कर्नाटक के मंत्री प्रियंक खड़गे ने कहा कि मुझे फर्क नहीं पड़ता की वे क्या करते हैं। मेरा बयान किसी भी धर्म के ख़िलाफ़ नहीं है। मैंने साफ कहा है कि जो भी धर्म समानता नहीं सिखाता वह मेरे हिसाब से धर्म नहीं है। अगर उनको लगता है कि उनके धर्म में ऐसा नहीं है तो वह उनकी समस्या है। मेरा धर्म संविधान है। हमें जो करना होगा वह हम करेंगे।

12:35 (IST) 6 Sep 2023
LIVE NEWS: संसद के विशेष सत्र का बहिष्कार नहीं करेगी कांग्रेस

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि हमने तय किया कि हम संसद के विशेष सत्र का बहिष्कार नहीं करेंगे। यह हमारे लिए जनता के मुद्दों को सामने रखने का मौका है और हर पार्टी अलग-अलग मुद्दों को सामने रखने की पूरी कोशिश करेगी।

12:23 (IST) 6 Sep 2023
LIVE NEWS: सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को 9 मुद्दों पर सदन में चर्चा के लिए पत्र लिखा

सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को 9 मुद्दों पर सदन में चर्चा के लिए पत्र लिखा। पत्र में लिखा कि सदन में चर्चा पर प्राथमिकता हो, महंगाई, बेरोजगारी पर सदन में चर्चा हो।

12:00 (IST) 6 Sep 2023
LIVE NEWS: 'एक राष्ट्र एक चुनाव' समिति की पहली आधिकारिक बैठक आज

सूत्रों के मुताबिक, 'एक राष्ट्र एक चुनाव' समिति की पहली आधिकारिक बैठक आज दिल्ली में पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द की अध्यक्षता में उनके आवास पर होने की संभावना है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल बुधवार को दोपहर में एक राष्ट्र, एक चुनाव समिति के प्रमुख रामनाथ कोविंद से मिलेंगे

11:26 (IST) 6 Sep 2023
LIVE NEWS: अगर चीन जी20 सम्मेलन में ‘बिगाड़ने वाले’ की भूमिका निभाना चाहता है, तो यह विकल्प उपलब्ध है: अमेरिका

अमेरिका के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि यह चीन को तय करना है कि वह नयी दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन में किस तरह की भूमिका निभाना चाहता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अगर बीजिंग इसमें आना चाहता है और बिगाड़ने वाले की भूमिका निभाना चाहता है, तो यह विकल्प उसके लिए उपलब्ध है। अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन मंगलवार को व्हाइट हाउस संवाददाता सम्मेलन में जी20 शिखर सम्मेलन पर भारत-चीन सीमा तनाव के प्रभाव को लेकर एक सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक भारत और चीन के बीच तनाव का (जी20) शिखर सम्मेलन को प्रभावित करने का सवाल है तो यह वास्तव में चीन पर निर्भर है। अगर चीन इसमें आना चाहता है और बिगाड़ने वाले की भूमिका निभाना चाहता है तो निश्चित रूप से यह विकल्प उनके लिए उपलब्ध है।

11:23 (IST) 6 Sep 2023
LIVE NEWS: हमें पता है कि विश्व को कैसे संभालना है- एस. जयशंकर

अमेरिकी राष्ट्रपति की मौजदूगी किसी भी सम्मेलन में हावी हो जाने के सवाल पर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि सभी राष्ट्राध्यक्ष सुचारू रूप से आएंगे और किसी को किसी के लिए इंतजार नहीं करना होगा। हम भारत हैं, हमें पता है कि विश्व को कैसे संभालना है और पिछले 10 सालों में हमने यह दिखाया है कि हम कैसे विश्व को संभाल सकते हैं।

11:09 (IST) 6 Sep 2023
LIVE: कर्नाटक के गृह मंत्री ने उठाए हिंदू धर्म की उत्पत्ति पर सवाल

कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने कहा, "विश्व के इतिहास में अनेक धर्मों का उदय हुआ है। जैन और बौद्ध धर्म का जन्म यहीं हुआ। हिंदू धर्म का जन्म कब हुआ और इसकी शुरुआत किसने की यह आज भी एक सवाल है। हमारे देश में बौद्ध और जैन धर्म की उत्पत्ति का इतिहास है। इस्लाम और ईसाई धर्म हमारे देश में विदेश से आए। दुनिया के सभी धर्मों का सारांश मानव जाति का कल्याण करना है।"

10:56 (IST) 6 Sep 2023
LIVE NEWS: मणिपुर के पांच जिलों में कर्फ्यू

मणिपुर के पांचों घाटी जिले में एहतियाती उपाय के तौर पर मंगलवार शाम से एक बार फिर पूर्ण कर्फ्यू लगा दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि चूराचांदपुर से कुछ किलोमीटर दूर बिष्णुपुर जिले के फौगाकचाओ इखाई में 'कोऑर्डिनेटिंग कमेटी ऑन मणिपुर इंटिग्रिटी' (सीओसीओएमआई) और उसकी महिला इकाई द्वारा बुधवार को सभी घाटी जिलों के लोगों से सेना के एक बैरिकेड को हटाने के आह्वान के मद्देनजर बिष्णुपुर, काकचिंग, थौबल, इंफाल वेस्ट और इंफाल ईस्ट में कर्फ्यू के घंटों में दी गई ढील समाप्त कर दी गई है। इन जिलों में रोजाना सुबह पांच बजे से लेकर शाम छह बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई थी।

10:54 (IST) 6 Sep 2023
LIVE UPDATE: 7-10 सितंबर तक शहर में ही रहेंगे शिक्षा विभाग के कर्मचारी

G20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने 7 से 10 सितंबर तक सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। पर इस दौरान मानव संसाधन से जुड़ी किसी भी जरूरत को पूरा करने के लिए शिक्षा विभाग के कर्मचारियों से इन चार दिनों तक शहर में ही रहने को कहा है। जी20 नेताओं का शिखर सम्मेलन 9-10 सितंबर को यहां प्रगति मैदान में नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा।

10:51 (IST) 6 Sep 2023
LIVE NEWS: उदयनिधि स्टालिन और प्रियांक खड़गे के खिलाफ FIR दर्ज

अधिवक्ताओं की शिकायत के बाद 'सनातन धर्म' पर टिप्पणी को लेकर उत्तर प्रदेश के रामपुर में तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन और कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खड़गे के खिलाफ FIR दर्ज की गई। सनातन धर्म' पर टिप्पणी को लेकर तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन और कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे के खिलाफ IPC की धारा 153A, 295A के तहत FIR दर्ज की गई।

10:20 (IST) 6 Sep 2023
LIVE NEWS: इन लोगों को अपने देश से ही डर- संजय राउत

राष्ट्रपति भवन में G20 शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज का निमंत्रण 'भारत के राष्ट्रपति' के नाम से भेजे जाने पर शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा कि यह डर है, जबसे इस देश के प्रमुख दलों ने INDIA गठबंधन बनाया, जब से हमने अपने गठबंधन का नाम INDIA रखा है तब से इन लोगों को अपने देश से ही डर लगने लगा है। उन्होंने कहा कि आप क्या-क्या बदलेंगे? यह(इंडिया) संविधान द्वारा दिया हुआ नाम है, आपको इसे बदलने का अधिकार किसने दिया?

09:49 (IST) 6 Sep 2023
LIVE UPDATE: ब्राजील में तूफान से 21 लोगों की मौत

दक्षिणी ब्राजील में भयंकर तूफान के कारण कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई। तूफान के प्रभाव से हुई बारिश के कारण कई शहरों में बाढ़ आ गई। रियो ग्रांडे डो सुल के गवर्नर एडुआर्डो लेइट ने कहा कि तूफान से राज्य में मरने वालों की संख्या सबसे अधिक है। उन्होंने कहा कि लगभग 60 शहर तूफान से प्रभावित हैं।

09:45 (IST) 6 Sep 2023
LIVE UPDATE: राहुल गांधी यूरोप रवाना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी यूरोप की करीब एक सप्ताह की यात्रा के लिए मंगलवार को रवाना हो गए और इस दौरान वह यूरोपीय संघ (ईयू) के वकीलों, छात्रों और भारतीय प्रवासियों के साथ मुलाकात करेंगे। राहुल सात सितंबर को ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ के वकीलों के एक समूह से मिलेंगे और हेग में भी इसी तरह की एक बैठक करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष आठ सितंबर को पेरिस के एक विश्वविद्यालय में छात्रों को संबोधित करेंगे। उनका नौ सितंबर को पेरिस में फ्रांस के श्रमिक संगठन की बैठक में भी भाग लेने का कार्यक्रम है। इसके बाद वह नॉर्वे जाएंगे, जहां वह 10 सितंबर को ओस्लो में प्रवासी भारतीयों के एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। गांधी के जी20 शिखर सम्मेलन समाप्त होने के एक दिन बाद 11 सितंबर तक लौट आने की संभावना है।

09:41 (IST) 6 Sep 2023
LIVE NEWS: प्रेसिडेंट ऑफ भारत की तरफ से निमंत्रण पत्र आया है- भूपेश बघेल

छ्त्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राष्ट्रपति के द्वारा निमंत्रण पत्र मिला है, पहले प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की तरफ से पत्र आता था अब प्रेसिडेंट ऑफ भारत के तरफ से आया है यानि इंडिया शब्द से इतनी तकलीफ। यह तो संविधान में लिखा है। देश को कई नामों से जाना जाता है।

09:35 (IST) 6 Sep 2023
LIVE NEWS: जी20 शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में कारकेड रिहर्सल

9-10 सितंबर को होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली के जनपथ रोड पर कारकेड रिहर्सल की गयी।

https://twitter.com/PTI_News/status/1699263591755534444

09:27 (IST) 6 Sep 2023
LIVE NEWS: हर कोई बहुत गंभीरता के साथ आ रहा- विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर

G-20 शिखर सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति और चीन के राष्ट्रपति के शामिल नहीं होने पर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि मुझे लगता है कि G20 में अलग-अलग समय पर कुछ ऐसे राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री रहे हैं जिन्होंने कुछ कारणवश न आने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि उस अवसर पर जो भी उस देश का प्रतिनिधि होता है, वह अपने देश और उसकी स्थिति को सामने रखता है। मुझे लगता है कि हर कोई बहुत गंभीरता के साथ आ रहा है।

सरकारी अधिसूचना के मुताबिक भारी माल वाहन, मध्यम माल वाहन और हल्के माल वाहन को 7 सितंबर 2023 की रात नौ बजे से 10 सितंबर 2023 को रात 11 बजकर 59 मिनट तक दिल्ली में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। दूध, सब्जियां, फल, चिकित्सा आपूर्ति आदि जैसी आवश्यक वस्तुओं को ले जाने वाले मालवाहक वाहनों को हालांकि,वैध नो-एंट्री परमिशन के साथ दिल्ली में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी।

दिल्ली में कहां होगा G20 सम्मेलन, पढ़ें पूरी खबर

जी20 में आने वाले मेहमानों के लिए स्पेशल इंतजाम, देखें वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=mUHq1rVcnPQ