दिल्ली पुलिस ने G20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर शनिवार को फुल ड्रेस रिहर्सल की। इस दौरान दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न इलाकों से आए कार के काफिलों को सुरक्षा प्रदान करते हुए गंतव्य स्थानों तक पहुंचाया गया। अधिकारियों ने बताया कि यह अभ्यास सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक, अपराह्न साढ़े चार बजे से शाम छह बजे तक और शाम सात बजे से रात 11 बजे तक होगा। अभ्यास के दौरान यातायात प्रभावित होने की आशंका है, इसलिए लोगों को मेट्रो का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।
ISRO देश के पहले सूर्य मिशन के तहत ‘आदित्य L1’ यान को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च करने के लिए तैयार है। आदित्य एल1 सूर्य का अध्ययन करने वाला पहला अंतरिक्ष यान होगा। इसे शनिवार 11 बजकर 50 मिनट पर इसरो के भरोसेमंद पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (PSLV) के जरिये श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया जाएगा।
देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ें jansatta.com
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पूर्वी और दक्षिणी अफ्रीकी देशों के राजदूतों के रात्रिभोज की मेजबानी की। अफ्रीका देशों की महिला राजदूतों और उच्चायुक्तों ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी।
प्रतापगढ़ की घटना पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, "रात भर में 8-10 लोग पकड़े गए हैं। ये है राजस्थान पुलिस का काम. इसकी तुलना हमारे प्रधानमंत्री मणिपुर से कर रहे थे। वहां भी राजनीति हो रही थी। उन्होंने कहा कि मणिपुर चल रहा था गृह युद्ध चल रहा था। वहां 2 बच्चियों को निर्वस्त्र कर घुमाया गया, फिर उनका रेप हुआ। 2 महीने तक आपको मालूम ही नहीं पड़ा। वहां के मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि मेरे क्षेत्र में एक नहीं 100 रेप हुए हैं, 1000 से ज्यादा FIR हो चुके हैं। अपराध तो होते हैं कि लेकिन हम जैसे अपराधियों को पकड़ने का काम कर रहे है वैसा कोई नहीं कर पा रहा है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रायपुर में कहा कि मैं साफ कहना चाहता हूं कर्नाटक सरकार हो, हिमाचल प्रदेश सरकार हो, छत्तीसगढ़ सरकार हो, राजस्थान सरकार हो या जो अभी आने वाली हैं मध्य प्रदेश, तेलंगाना सरकार ये सारी सरकारें गरीबों की सरकारें होंगी। अडानी की सरकारें नहीं होंगी।
जालना में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन के दौरान पथराव हुआ और वाहनों को आग के हवाले किया गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर किया।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी रायपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वागत ने उनका स्वागत किया। राहुल गांधी आज नवा रायपुर में 'राजीव युवा मितान सम्मेलन' में शामिल होंगे।
चंद्रयान-3 मिशन के चंद्रमा के ऊपर प्रज्ञान रोवर 100 मीटर से अधिक की दूरी तय कर चुका है और जारी है: ISRO
G20 की तैयारियों पर दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने कहा कि पिछले 2 महीनों से हमारा फोकस था कि शहर ऐसा दिखे कि यहां कोई त्योहार होने वाला है। हम इस काम में करीब 2 महीने से लगे हुए हैं और कहीं ना कहीं अब ऐसी दिल्ली दिख रही है। जी 20 की मेजबानी करना कोई आसान काम नहीं है और हमारे प्रधानमंत्री ने इस चुनौती को स्वीकार किया। हमारी ये जिम्मेजारी बनती है कि हम इसे सफल बनाए। उपराज्यपाल ने कहा कि दिल्ली पुलिस सहित देश की अन्य सुरक्षा एजेंसी साथ-साथ काम कर रही हैं। विभिन्न राज्यों से सुरक्षाकर्मियों को बुलाया गया है। जो भी मेहमान यहां आ रहे हैं वे पूरी तरह से सुरक्षित हैं और उन्हें कोई तकलीफ नहीं होगी। खाने-पीने के बहुत इंतजाम किए गए हैं। जितने भी प्रतिनिधि आ रहें हैं उन्हें भारतीय व्यंजन तो मिलेंगे ही साथ-साथ उनके अपने खाने के भी इंतजाम किए गए हैं। पिछले 2 महीनों से मैं पूरी टीम के साथ घूम रहा हूं, एक-एक रोड को देख रहा हूं।
आदित्य एल-1 सैटेलाइट को अलग कर दिया गया है। PSLV C-57 मिशन आदित्य एल-1 पूरा हुआ। PSLV C-57 ने आदित्य एल-1 उपग्रह को वांछित मध्यवर्ती कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया है।
ED अधिकारी जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल को मुंबई के सेशन कोर्ट ले गए। उन्हें पीएमएलए कोर्ट में पेश किया जाएगा। गोयल को बैंक से 538 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में कल गिरफ्तार किया गया था।
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि जनता जो मजबूत विकल्प चाहती थी, वो विकल्प हम तैयार कर रहे हैं। समन्वय समिति(गठबंधन की) भी बन गई है। 'वन नेशन, वन इलेक्शन' से पहले उन्हें 'वन नेशन, वन इनकम' करनी चाहिए। पहले लोगों के साथ आर्थिक न्याय करें। वे (भाजपा) पूरे देश पर कब्ज़ा करना चाहते हैं।
AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 4 सितंबर को जयपुर में एक कार्यक्रम में राजस्थान के लोगों के लिए चुनावी गारंटी की घोषणा करेंगे। इस कार्यक्रम में उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे। 3 सितंबर को अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान हरियाणा के भिवानी में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाएंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में कांग्रेस सरकार के खिलाफ 'आरोप पत्र' जारी किया।
NCP प्रमुख शरद पवार अपने आवास से जालना के लिए रवाना हुए।
इसरो के आदित्य L1 मिशन के सफल लॉन्च के लिए दून योग पीठ के केंद्रों पर आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी की मौजूदगी में सूर्य नमस्कार और विशेष पूजा की गई।
स्पेशल सीपी ट्रैफिक, एस.एस यादव ने कहा कि हमने सभी मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ यातायात के दिशानिर्देश साझा किए हैं। परिवहन पर ज्यादा असर ना पड़े, इसका प्रयास किया जा रहा है। विशिष्ट गतिविधियों के दौरान ही हम यातायात रोक रहे हैं।
दिल्ली पुलिस की यातायात इकाई ने दिल्ली में आगामी G20 शिखर सम्मेलन के लिए फुल ड्रेस कारकेड रिहर्सल का आयोजन किया।
अधिकारियों के मुताबिक, कार के काफिलों को विभिन्न जगहों पर सुरक्षित पहुंचाने के अभ्यास के दौरान सरदार पटेल मार्ग-पंचशील मार्ग, सरदार पटेल मार्ग-कौटिल्य मार्ग, गोल मेथी गोलचक्कर, मानसिंह रोड गोलचक्कर, सी-हेक्सागन, मथुरा रोड, जाकिर हुसैन मार्ग-सुब्रमण्यम भारती मार्ग, भैरों मार्ग-रिंग रोड, सत्य मार्ग/शांतिपथ गोलचक्कर, जनपथ-कर्तव्यपथ, बाराखंभा रोड रेड लाइट, टॉल्स्टॉय मार्ग और विवेकानंद मार्ग आदि पर यातायात प्रभावित रहेगा। पुलिस ने कहा कि लोगों को इन मार्गों पर सामान्य से अधिक यातायात मिल सकता है।