महिला आरक्षण बिल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूरी दे दी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सहमति मिलने के बाद भारत सरकार ने महिला आरक्षण बिल के लिए एक गजट अधिसूचना जारी की है। इसके अलावा आज तमिलनाडु को पानी देने के विरोध में कन्नड़ ओक्कूटा की ओर से आज कर्नाटक बंद का ऐलान किया गया था। बंद से जन-जीवन प्रभावित रहा। अधिकारियों ने बेंगलुरु शहर, मांड्या, मैसुरु, चामराजनगर, रामनगर और हसन जिलों में सीआरपीसी की धारा-144 लागू की है। बंद के चलते बड़ी संख्या में यात्रियों के टिकट कैंसिल करने के चलते बेंगलुरु आने-जाने वाली 44 फ्लाइट रद्द कर दी गईं। कन्नड़ फिल्म जगत ने भी बंद को समर्थन दिया है। ‘कर्नाटक फिल्म एक्जीबीटर्स एसोसिएशन’ ने बंद का समर्थन किया है। बेंगलुरु की अधिकांश कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा है। ऑटो रिक्शा ड्राइवर्स यूनियन और ओला उबर ड्राइवर्स एंड ओनर्स एसोसिएशन ने भी बंद को समर्थन दिया है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित पूर्व न्यायाधीशों की तीन सदस्यीय समिति ने मणिपुर सरकार से राज्य में सभी धार्मिक इमारतों की तुरंत पहचान करने और उन्हें नुकसान, विनाश और अतिक्रमण से बचाने के लिए कहा है। देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ें jansatta.com

Live Updates

देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ें jansatta.com

17:15 (IST) 29 Sep 2023
News Live: महिला आरक्षण को राष्ट्रपति ने मंजूरी दे दी है

15:39 (IST) 29 Sep 2023
News LIVE: उज्जैन रेप केस पर कांग्रेस ने साधा निशाना

मध्य प्रदेश के उज्जैन में नाबालिग से रेप केस में कांग्रेस की सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत का कहना है 12 साल की बच्ची के साथ रेप हुआ। वह मदद के लिए 8 किलोमीटर तक चली, वह सतना के एक दलित परिवार की बेटी है। उसका स्कूल से अपहरण कर लिया गया था। वह 13 घंटे की दूरी पर स्थित उज्जैन पहुंची। अगर सतना पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने में देरी नहीं की होती तो यह घटना रोकी जा सकती थी। सतना पुलिस ने सीसीटीवी चेक नहीं किया। उज्जैन पुलिस ने भी नहीं किया। उज्जैन पुलिस ने बिना पूछताछ के उसे मानसिक रूप से विक्षिप्त घोषित कर दिया, आज वह लड़की जिंदगी की जंग लड़ रही है और सीएम ने कुछ नहीं कहा। इस मामले में सब चुप हैं।

13:38 (IST) 29 Sep 2023
LIVE News: पाकिस्तान में बड़ा धमाका, 34 लोगों की मौत

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हादसा हुआ है। यहां मस्जिद के पास हुए एक ब्लास्ट में 34 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 70 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि मरने वालों का आंकड़ा अभी बढ़ सकता है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

13:07 (IST) 29 Sep 2023
LIVE News: दिल्ली में सर्दियों के लिए एक्शन प्लान जारी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सर्दियों के लिए विंटर एक्शन प्लान जारी कर दिया है। केजरीवाल ने राजधानी में सर्दियों के दौरान जानलेवा प्रदूषण से समय रहते पार पाने के लिए शुक्रवार को दिल्ली विंटर प्लान (Delhi winter Action Plan) का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि विंटर एक्शन प्लान के तहत 15 प्वाइंट्स पर काम किए जाएंगे। इसके तहत पटाखों पर बैन के साथ ही गाड़ियों की जांच भी की जाएगी।

12:46 (IST) 29 Sep 2023
I.N.D.I.A. अलायंस से अलग नहीं होगी आप- केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी INDIA अलायंस के लिए प्रतिबद्ध है। आप INDIA अलायंस से अलग नहीं होगी…कल मैंने सुना कि पंजाब पुलिस ने ड्रग्स के मामले में एक खास नेता (सुखपाल सिंह खैरा) को गिरफ्तार किया है। केजरीवाल ने कहा कि इसके बारे में उनके पास ज्यादा जानकारी नहीं है। आपको इसके लिए पंजाब पुलिस से बात करनी होगी लेकिन भगवंत मान सरकार प्रतिबद्ध है। पंजाब में आप सरकार नशीली दवाओं के खतरे को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके खिलाफ लड़ाई में, कोई भी हो चाहे वे कितने भी बड़े या छोटे क्यों न हों, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

11:08 (IST) 29 Sep 2023
LIVE News: गुरूग्राम में पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक, ऑनलाइन भी नहीं कर सकेंगे ऑर्डर

हरियाणा के गुरुग्राम में पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर बैन लगाया गया है। प्रशासन ने बढ़ते प्रदूषण के चलते यह फैसला लिया गया है। आदेशों में फ्लिपकार्ट, अमेज़ॅन आदि ई- कॉमर्स कम्पनियां पटाखों के किसी भी ऑनलाइन ऑर्डर को स्वीकार नहीं करने की मनाही की गई है।

10:54 (IST) 29 Sep 2023
LIVE NEWS: पंजाब में ‘रेल रोको आंदोलन’

पंजाब में किसान मजदूर संघर्ष समिति के नेतृत्व में किसान रेलवे पटरियों पर बैठे हुए हैं और MSP के लिए समिति, दिल्ली में आंदोलन के संबंध में मामलों को वापस लेने और आंदोलन के दौरान मरने वाले किसानों के परिवारों के लिए मुआवजा और नौकरी सहित अपनी मांगों को लेकर 'रेल रोको आंदोलन' कर रहे हैं।

10:53 (IST) 29 Sep 2023
LIVE NEWS: कन्नड़ समर्थक संगठनों के सदस्यों को हिरासत में लिया

पुलिस ने कावेरी जल मुद्दे को लेकर प्रदर्शन कर रहे कन्नड़ समर्थक संगठनों के सदस्यों को हिरासत में लिया।

10:52 (IST) 29 Sep 2023
LIVE NEWS: कन्नड़ समर्थक संगठनों का विरोध प्रदर्शन

बेंगलुरु में कावेरी जल मुद्दे को लेकर कन्नड़ समर्थक संगठनों ने अनोखे तरह से विरोध प्रदर्शन किया।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज बिहार के दौरे पर जाएंगे। उपराष्ट्रपति सुबह हेलीकॉप्टर से गया हवाई अड्डे पर उतरेंगे और वहां से सड़क मार्ग से विष्णुपद मंदिर जाएंगे। विष्णुपद मंदिर में उपराष्ट्रपति और उनकी पत्नी सुदेश धनखड़ अपने पितरों के मोक्ष के लिए पूजा-अर्चना करेंगे। धनखड़ विष्णुपद मंदिर में पिंडदान करेंगे और इसके बाद तर्पण करेंगे।

कनाडा के मुस्लिम ट्रूडो से नाराज, देखें वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=55D2OdmHl7s&t=11s

कावेरी विवाद पर कर्नाटक बंद, पढ़ें पूरी खबर