लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस और बीजेपी दोनों अपना कुनबा बढ़ाने में लग गए हैं। एक तरफ जहां विपक्ष बेंगलुरु में अपनी दूसरी मीटिंग कर रहा है तो वहीं बीजेपी मंगलवार को अपने साथी दलों के साथ ताकत का प्रदर्शन करने वाली है।

सोमवार शाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कल होने वाली मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए 38 दलों ने सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि NDA की मीटिंग शाम को बुलाई गई है। अभी तक 38 दलों ने इसमें शामिल होने की सहमति दी है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले 9 सालों में एनडीए का ग्राफ बढ़ा है। NDA देश की सेवा और मजबूती के लिए बनाया गया एक आदर्श गठबंधन है…यूपीए के पास न तो कोई नेता है और न ही उसके पास निर्णय लेने की शक्ति है। यह स्वार्थ पर आधारित गठबंधन है और केवल फोटो खींचने के अवसर के लिए है।

NDA की बैठक में कौन-कौन से दल होंगे शामिल?

  1. BJP
  2. Shiv Sena (Eknath Shinde)
  3. NCP (Ajit Pawar)
  4. RLJP (Pashupati Paras)
  5. LJP (Chirag Paswan)
  6. AIADMK (Palaniswami)
  7. Apna Dal (S)
  8. NPP
  9. NDPP
  10. AJSU
  11. SKM
  12. MNF
  13. IPFT
  14. NPF
  15. RPI (Athawale)
  16. AGP
  17. PMK
  18. TMCM
  19. UPPL
  20. SBSP
  21. SADS
  22. MGP
  23. JJP
  24. PJP
  25. RSP
  26. KPA
  27. UDP
  28. HSPDP
  29. Nishad Party
  30. HAM
  31. AINRC
  32. JSP (Pawan Kalyan)
  33. HLP (Gopal Kanda)
  34. BDJS
  35. KKC
  36. Puthiya Tamilagam