बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के बेटे तेजप्रताप अक्सर अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहते हैं। वग त्योहारों के साथ अपना गेट -अप भी चेंज करते नजर आ जाते हैं। कभी शिवरात्रि पर शिवभक्त बने नजर आते हैं तो कभी जन्माष्टमी पर वह कृष्ण बने नजर आते हैं। इस बार उनका न्यू लुक सामने आया है।
दिवाली- गोवर्धन पूजा के लिए तेज प्रताप बिहार से मथुरा-वृंदावन पहुंचे हैं। धनतेरस से ही तेज प्रताप ने पूजा-पाठ शुरू कर दिया था। इससे पहले होली पर भी तेज प्रताप 3 से 4 दिन के लिए मथुरा-वृंदावन आए थे। तेजप्रताप लंबे बालों और पीले गमछे के साथ नजर आए। इस दौरान उन्होंने मथुरा के एक अस्पताल में बीमारा श्रद्धालुओं से बातचीत कर उनका हाल जाना। दरअसल, यह श्रद्धालू यमुना का पानी पीने से बीमार हुए थे।इस घटना के लिए तेज प्रताप ने मोदी सरकार पर जमकर बरसे।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार गंगा-यमुना की सफाई के नाम पर देशवासियों से सिर्फ मजाक कर रही है। यमुना महारानी को देखकर हृदय द्रवित है। उन्होंने कहा कि यदि यमुना नदी पर ध्यान नहीं दिया गया तो वो आंदोलन करेंगे।बताया जा रहा है कि पत्नी से विवाद के बाद से तेज प्रताप अक्सर मथुरा वृंदावन आते जाते रहते हैं।