Janmashtami Public Holiday 2024 Date: जन्माष्टमी का त्योहार 26 अगस्त को मनाया जाएगा। भारत और दुनिया के अन्य हिस्सों में रहने वाले हिंदू धर्म के लोगों ने जन्माष्टमी की तैयारियां शुरू भी कर दी हैं। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में जन्माष्टमी का त्योहार मनाने के लिए पूरी दुनिया के लोग जमा होते हैं। मथुरा – वृंदावन में जन्माष्टमी के त्योहार पर सबसे अलग रौनक होती है। उत्तर प्रदेश में जन्माष्टमी मनाने के लिए सरकार छुट्टी देती है। इसी तरह उत्तर प्रदेश से सटे उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान और बिहार में भी जन्माष्टमी के मौके पर छुट्टी है।
आइए आपको बताते हैं जन्माष्टमी के दिन किस-किस राज्य में राज्य में छुट्टी है
इन राज्यों में है जन्माष्टमी की छुट्टी | |
1. | आंध्र प्रदेश |
2. | बिहार |
3. | गुजरात |
4. | झारखंड |
5. | मध्य प्रदेश |
6. | मेघालय |
7. | ओडिशा |
8. | सिक्किम |
9. | असम |
10. | पश्चिम बंगाल |
11. | अरुणाचल प्रदेश |
12. | छत्तीसगढ़ |
13. | हरियाणा |
14. | पंजाब |
15. | तमिलनाडु |
16. | उत्तराखंड |
17. | हरियाणा |
18. | केरल |
19. | राजस्थान |
20. | तेलंगाना |
21. | उत्तर प्रदेश |
22. | जम्मू-कश्मीर |
23. | दिल्ली |
24. | चंडीगढ़ |
25. | लद्दाख |
26. | पुडुचेरी |
27. | दादरा और नगर हवेली |
28. | लक्षद्वीप |
क्यों मनाई जाती है जन्माष्टमी?
जन्माष्टमी को कृष्ण जन्माष्टमी भी कहा जाता है। यह हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहार है। माना जाता है कि इसी दिन द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर साल भाद्रपद माह की अष्टमी तिथि, जो जुलाई या अगस्त के बीच आती है।
माना जाता है कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म मथुरा में आधी रात को जेल में हुआ था। यह भी माना जाता है कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म धरती पर पापियों को दंड देने और धर्म की स्थापना के लिए हुआ था। उनके जन्म की कथा अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भगवान विष्णु के आठवें अवतार का प्रतीक है। जन्माष्टमी पर बहुत सारे लोग उपवास रहते हैं, भजन-कीर्तन करते हैं और श्रीकृष्ण की लीलाओं को दर्शाने वाले नाटकों का आयोजन करते हैं।इस दिन रात में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है