45 वर्षीय के जे जोसेफ ने एक मिनट में 82 पुश अप लगा कर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। जोसेफ केरल के मुन्नार शहर में आयुर्वेदिक सेंटर में मैनेजर का काम करते हैं। उन्होंने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज अमेरिकी शख्स रॉन कपूर के एक मिनट में 79 पुश अप के रिकॉर्ड को तोड़ा है। अब गिनीज बुक में एक मिनट में सबसे ज्यादा पुश अप मारने का रिकॉर्ड उनके नाम पर दर्ज होगा।

जोसेफ पूरी तरह से शाकाहारी हैं उन्होंने आज तक अंडा या मीट को हाथ तक नहीं लगाया है। ऐसी फिटनस पाने लिए वो कभी जिम भी नहीं गये हैं। जोसेफ ने सोमवार को एर्नाकुलम के टाउन हॉल में यह रिकार्ड बनाया है। जोसेफ इससे पहले एक घंटे में 2092 पुश अप लगाने का रिकॉर्ड बना चुके हैं। इंडिया बुक रिकॉर्ड में उनका नाम पहले से ही दर्ज है।