केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लोकसभा में बुधवार को कहा कि पिछले 20-25 सालों में एविएशन इंडस्ट्री में काफी बदलाव हुआ है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि सेक्टर बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा कर रहा है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण का उदाहरण देते हुए कहा कि अन्य सभी देशों में केवल 5% ही महिलाएं पायलट हैं, लेकिन भारत में यह आंकड़ा 15% से हैं। केंद्रीय मंत्री के बयान लेकर ट्विटर पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रिया देने लगे और उनसे कई सवाल किए।

उद्योग बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा कर रहा– सिंधिया ने लोकसभा में कहा, “पहले सिर्फ बड़े शहरों में ही एयरपोर्ट होते थे। आज यह पूरी तरह से बदल चुका है। यही कारण है कि सिविल एविएशन इंडस्ट्री भारत की अर्थव्यवस्था का एक प्रमुख तत्व बन गया है। उद्योग बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा कर रहा है।”

पिछले 20-25 सालों में एविएशन इंडस्ट्री में काफी बदलाव- सिंधिया ने यह भी कहा, “दुनिया के अन्य देशों में केवल 5% पायलट ही महिलाएं हैं। वहीं भारत में 15% से अधिक पायलट महिलाएं हैं। यह महिला सशक्तिकरण का एक और उदाहरण है। पिछले 20-25 सालों में एविएशन इंडस्ट्री में काफी बदलाव आया है।”

ट्विटर पर लोगों ने किए सवाल- सिंधिया के बयान पर लोगों ने ट्विटर पर प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि तो सरकार मानती है कि यूपीए सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए अच्छा काम किया। एक अन्य यूजर ने लिखा कि महिलाओं के लिए 60 फीसदी आरक्षण होना चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा असल में यह महिला सशक्तिकरण है। एक अन्य यूजर ने सवाल किया पिछले 20-25 साल किसे क्रेडिट दे रहे हैं, कांग्रेस या बीजेपी।

एक अन्य यूजर ने कहा कि भगवान का शुक्र है कि उन्होंने यह नहीं कहा कि यह सब पिछले 7 वर्षों में हुआ…। एक अन्य यूजर ने लिखा कि रुको… क्या वे वास्तव में अपनी सरकार के अलावा किसी अन्य सरकार को श्रेय दे रहे हैं? एक अन्य यूजर ने सवाल किया कि इसमें इन्होंने क्या किया है? एक यूजर ने लिखा कि अन्य देशों में सरकार की स्वामित्व वाली एयरलाइंस हैं, लेकिन यहां हमने इसे पहले ही बेच दिया है।