टीवी पत्रकार अभिसार शर्मा ने टोक्यो ओलंपिक में जीत का परचम लहराने वाले नीरज चोपड़ा और बजरंग पुनिया को किसान का बेटा बताया तो ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे। उन्होंने ट्वीट किया कि याद रखना बजरंग पुनिया और नीरज चोपड़ा किसान के बेटे हैं। उनके इस ट्वीट के नीचे कुछ ही घंटों में दो हजार से ज्यादा कमेंट्स आ गए। @Sumitku58352957 नाम के यूजर ने जवाब में कहा कि इन खिलाड़ियों के पिता राकेश टिकैत वाले किसान नही हैं, खेत में मिलेंगे टेंट में नही। वहीं @RanVija98385151 नाम के यूजर ने लिखा कि सही कहा आपने, लेकिन ये लोग धरने में शामिल नहीं हैं, इसलिए धरने वाले फर्जी हैं।
वहीं एक @Shivam4784 नाम के यूजर ने लिखा कि बहुत गर्व का विषय है कि हमारे अधिकतर ओलंपिक खिलाड़ी किसान या फिर बहुत ही साधारण गरीब परिवार के बेटे हैं। मगर दिक्कत तब होती है जब बुरहान वानी जैसों को भी “गरीब हेड मास्टर” का बेटा बताया जाता है। कुछ लोगों ने नीरज चोपड़ा के पुराने ट्वीट्स के स्क्रीन शॉट भी शेयर किए जब उन्होंने पीएम मोदी को 2019 के चुनावों के बाद बधाई दी थी।
वहीं कुछ लोगों ने बजरंग पुनिया के ट्वीट को भी शेयर किया जो उन्होंने किसान आंदोलन के समर्थन में किया था। अभिसार के इस ट्वीट के बाद कई घंटों तक ट्विटर पर यह मामला चर्चा का विषय बना रहा। अभिसार अक्सर सरकार की आलोचना करने के चलते ट्विटर पर ट्रोलर्स के निशाने पर रहते हैं।
पदक जीतने वाले ज्यादातर खिलाड़ी बेहद साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं। जोकि चमक-धमक की दुनिया से दूर खेल की अपनी खेलों दुनिया में पसीना बहा रहे थे। जीत दर्ज करने के बाद वह देश के हजारों-लाखों युवाओं की प्रेरणा बन चुके हैं।
भारत ने टोक्यो ओलंपिक में एक गोल्ड समेत सात पदक जीतकर अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। इससे पहले भारत ने साल 2012 में 6 ओलंपिक पदक जीते थे लेकिन उस साल भारत की झोली में स्वर्ण पदक नहीं आया था। भारत के लिए पदक जीतने वालों में नीरज चोपड़ा- जैवलीन थ्रो-गोल्ड, बजरंग पुनिया-कुश्ती-कांस्य पदक, रवि दाहिया-कुश्ती- रजत पदक, मीराबाई चानू- भारोत्तोलन- रजत पद, पी वी सिंधु-बैडमिंटन- कांस्य पदक, पुरुष हॉकी टीम- कांस्य पदक और लवलीना बोरगोहन-मुक्केबाजी- कांस्य पदक शामिल हैं।

