Jharkhand Vidhan Sabha Election/Chunav 2019 Date: भारतीय चुनाव आयोग ने शुक्रवार को  झारखंड की 81 सीटों  पर होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने  झारखंड के हालात पर बात करते हुए तारीखों का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि राज्य के 19 में से 13 जिले अति संवेदनशील हैं।

राज्य के 67 विधानसभा क्षेत्र नक्सल प्रभावित हैं। सुनील अरोड़ा ने बताया कि झारखंड मेें पांच चरणों में मतदान होगा। 6 नंवबर से नामांकन शुरू होंगे। 30 नवंबर को पहले चरण का मतदान होगा। जबकि 23 दिसंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे। चुनाव आयुक्त ने कहा कि पहले चरण में 13 सीटों के लिए 20  नवंबर को चुनाव होंगे।

20 सीटों पर दूसरे चरण का मतदान 7 दिसंबर को होगा। वहीं तीसरे चरण का मतदान  12 दिसंबर को 17 सीटों के लिए होगा। चौथे चरण के मतदान में 15 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।  चौथे चरण काम मतदान 16 दिसंबर को होगा। पांचवें चरण में 16 सीटों पर 20 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे।

चुनाव आयोग झारखंड में विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की शुक्रवार (एक नवंबर, 2019) शाम को घोषणा करेगा। आयोग के एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी। झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल अगले साल पांच जनवरी को समाप्त हो रहा है।

[bc_video video_id=”6098999381001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]