हरियाणा विधानसभा की झज्जर (एससी) सीट पर वोटों की गिनती खत्म हो गई है। यहां 19 राउंड चली वोटों की गिनती के बाद कांग्रेस प्रत्याशी गीता भुक्कल को विजयी घोषित किया गया है। गीता को 65325 वोट मिले हैं। वहीं, 52346 वोटों के साथ बीजेपी के कप्तान बिरधाना दूसरे और 1826 वोटों के साथ जेजेपी उम्मीदवार नसीब सोनू तीसरे स्थान पर हैं।

इस सीट से कांग्रेस ने मौजूदा विधायक गीता भुक्कल को मैदान में उतारा था। वहीं, बीजेपी ने उनके सामने कप्तान बिरधाना को प्रत्याशी बनाया था। वहीं आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी महेंद्र दहिया थे। हरियाणा विधानसभा चुनाव-2024 के लिए मतदान 5 अक्टूबर को हुआ और नतीजे आज (8 अक्टूबर) को सामने आ रहे हैं।इस सीट से जुड़ी तमाम अपडेट्स हम आपको इस खबर में देंगे।

झज्जर (एससी) सीट के बारे में जानिए

हरियाणा विधानसभा चुनाव-2019 में 2019 में झज्जर विधानसभा से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की उम्मीदवार गीता भुक्कल जीती थीं, कांग्रेस ने इन्हें इस बार भी मैदान में उतारा था। उन्हें कुल 46480 वोट मिले थे जबकि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राकेश कुमार कुल 31481 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वे 14999 वोटों से हार गए थे। वहीं जेएनजेपी के उम्मीदवार नसीब कुमार को 24445 वोट मिले थे।

Haryana Vidhan Sabha Election Result 2024 LIVE: हरियाणा में बीजेपी 48 सीटों पर आगे, दुष्यंत और दिग्विजय दोनों पीछे

झज्जर (एससी) विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार गीता भुक्कल 2009 से चुनाव जीत रही हैं। 2009 में गीता ने INLD की उम्मीदवार कांता देवी को 27783 वोट से मात दी थी। तब उन्हें कुल 48806 वोट मिले थे।

2014 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने इंडियन नेशनल लोकदल के उम्मीदवार साधु राम को 26584वोट से हराया था। उन्हें कुल 51697 वोट मिले थे। अब एक बार फिर वह इस ही सीट से उम्मीदवार हैं।