गीतकार जावेद अख्तर ने विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह पर अकबर रोड बदलने की मांग को लेकर निशाना साधा है। वीके सिंह ने पिछले महीने संसदीय कार्य मंत्री एम वेंकैया नायडू को पत्र लिखकर नई दिल्ली के अकबर रोड का नाम बदल कर महाराणा प्रताप रोड़ करने की मांग की थी। पूर्व जनरल ने लिखा था कि महाराणा प्रताप ने मुगल बादशाह अकबर के बढ़ते शासन को रोकने में एक अहम भूमिका निभाई थी। प्रताप सहीं मायनों में धर्मनिरपेक्ष थे और आम जन के राजा थे।

Read Also: देश में 704 गांव-शहर मुगल शासकों के नाम पर, सबसे ज्‍यादा मशहूर अकबर और औरंगजेब

जावेद ने शुक्रवार(3मई) को सिंह को आड़े हाथ लेते हुए ट्वीट किया है, ‘वीके सिंह को इतिहास की जानकारी न होने के लिए माफ कर दीजिए। उन बेचारे को तो अपनी जन्‍मतिथि तक के बारे में पता नहीं है।’

सिंह ने साथ ही कहा था, ‘सड़क का नाम बदलने से महाराणा प्रताप को सच्चा सम्मान प्राप्त होगा। धर्मनिरपेक्षता के उनके सिद्धांत को पहचान मिलेगी, जिससे हमारा देश महान बनेगा। मैं विश्वास करता हूं कि महाराणा प्रताप और छत्रपति शिवाजी जिस सम्मान के अधिकारी हैं उन्हें वो अब तक नहीं मिला है।’

Read Also: स्वामी के बाद मोदी के मंत्री वीके सिंह ने उठाई मांग- बदला जाए अकबर रोड का नाम

सिंह के अलावा भाजपा नेता सुब्रहमण्यम स्वामी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी अकबर रोड़ का नाम बदलने की वकालत कर चुके हैं। स्वामी ने कहा था प्रताप निर्भिक थे वो कभी किसी बाहरी ताकत के सामने नहीं झुके। जिस राजा ने इतनी कुर्बानी दी उनके नाम पर रोड़ का नाम रखने से उनका सम्मान करना होगा।’

Read Also: अकबर रोड का नाम बदलने के पक्ष में बीजेपी नेता शाइना एनसी की दलील-इजराइल में हिटलर रोड होता क्‍या