प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 51 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। इस लिस्ट में एडवोकेट वाईबी गिरी, भोजपुरी गायक और अभिनेता रितेश पांडेय समेत कई अन्य बड़े नाम शामिल हैं। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की पोती जागृति ठाकुर को मोरवा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। 

मुस्लिम समुदाय के 8, अनुसूचित जाति से 7 और सामान्य वर्ग के 8 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। 

पटना में एक प्रेस कान्फ्रेंस में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं और इन पर 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी जबकि 14 नवंबर को चुनाव नतीजे आएंगे। प्रशांत किशोर राघोपुर से बिहार के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। 

किस-किस को मिला टिकट?

रघुनाथपुर सीट से राहुल कीर्ति सिंह, लौरिया से सुनील कुमार, दरभंगा से सत्येंद्र कुमार यादव, बेनीपट्टी से मोहम्मद परवेज आलम, बेगूसराय से सुरेंद्र कुमार सहनी, वाल्मीकि नगर से दीर्घ नारायण प्रसाद को उम्मीदवार बनाया गया है।

जन सुराज ने हरसिद्धि से अवधेश राम, सिकटी से रागिब बबलू, कोचाधामन से अबू अफाक फारुक, पूर्णिया अमौर से अफरोज आलम, मधेपुरा आलमनगर से सुबोध सुमन, सहरसा से किशोर कुमार मुन्ना, सिमरी बख्तियारपुर से सुरेन्द्र यादव, महिषी से शमीम अख्तर, दरभंगा से आरके मिश्रा, मीनापुर से तेजनारायण सहनी, गोपालगंज से डॉक्टर शशिशेखर सिन्हा, भोरे से प्रीति किन्नर, मांझी से वाईवी गिरी, छपरा से जेपी सिंह, परसा से मुसाफिर महतो को टिकट दिया गया है। 

बिहार में कितनी सीटों पर कांग्रेस ने तय किए उम्मीदवार? सामने आया बड़ा अपडेट

इसके अलावा सोनपुर से चंदन मेहता, कल्याणपुर से रामबालक पासवान, मोरबा से डॉक्टर जागृति ठाकुर, बेगूसराय से सुरेन्द्र साहनी, खगड़िया से जयंती पटेल, बेलदौर से गजेंद्र कुमार सिंह निषाद, पीरपैंती से घनश्याम दास, बेलहर से ब्रजकिशोर पंडित को टिकट दिया गया है।

अन्य उम्मीदवारों में परबत्ता से विनय कुमार बरुण, अस्थावा से लता सिंह, बिहारशरीफ से दिनेश कुमार, नालंदा से कुमार पूनम सिन्हा, कुम्हरार से प्रोफेसर केसी सिन्हा, आरा से डॉक्टर विजय गुप्ता, चेनारी से नेहा नटराज, करगहर से रितेश पांडेय अभिनेता, नबीनगर से अर्चना चंद्रा यादव, इमामगंज से डॉक्टर अजीत कुमार और बोधगया से लक्ष्मण मांझी का नाम शामिल है।  

सीट-बंटवारे को लेकर आरजेडी-कांग्रेस में किचकिच, कितनी सीटें देने को तैयार होंगे तेजस्वी?