Jamshedpur West (Jharkhand) Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2024: झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर पूरे प्रदेश में राजनीतिक हलचल है। यह राज्य अपनी नई सरकार बनाने जा रहा है। जमशेदपुर वेस्ट भी राज्य की हॉट सीट है। इस सीट पर पहले ही फेज में 13 नवंबर को वोटिंग हुई थी और लोगों ने जमकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। इस बीच जमशेदपुर वेस्ट विधानसभा सीट से जेडीयू प्रत्याशी सरयू राय जीत चुके हैं।

अब उम्मीदवारों के बारे में बात की जाए तो जमशेदपुर वेस्ट से कांग्रेस पार्टी ने अपने मौजूदा विधायक बन्ना गुप्ता पर ही भरोसा जताया है। वहीं जेडीयू ने सरयू रॉय को चुनावी दंगल में उतारा है। बता दें कि झारखंड में जेएमएम, कांग्रेस, आरजेडी और सीपीआई-एमएल मिलकर इंडिया गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन, जनता दल यूनाइटेड और चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के साथ चुनाव लड़ रही है।

Maharashtra Assembly Election Result LIVEJharkhand Chunav Result LIVE

पार्टीप्रत्याशीवोट
जेडीयूसरयू रॉय 103631
कांग्रेसबन्ना गुप्ता95768

2019 विधानसभा चुनाव नतीजे

साल 2019 के पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें तो यहां पर कांग्रेस के बन्ना गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी के देवेंद्र नाथ सिंह को हराया था। हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री बन्ना गुप्ता ने 22,583 वोटों से जीत दर्ज की थी। उन्हें चुनाव में 96,778 वोट मिले थे। वहीं, देवेंद्र नाथ सिंह के खाते में 74,195 वोट आए थे। यहां पर चुनाव मैदान में 20 उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर थी। तब के चुनाव में इस सीट पर कुल 3,20,408 वोटर्स थे। इसमें पुरुष वोटर्स की संख्या 1,68,625 थी तो महिला मतदाओं की संख्या 1,51,783 थी। इस इलेक्शन में इस सीट पर कुल 59.5 फीसदी वोट डाले गए थे।

पार्टीप्रत्याशीवोटजीते/हारे
कांग्रेसबन्ना गुप्ता 96,778जीते
बीजेपीदेवेंद्र नाथ सिंह74,195हारे

जमशेदपुर वेस्ट विधानसभा सीट का सियासी गणित

जमशेदपुर वेस्ट विधानसभा सीट का इतिहास काफी पुराना है। जमशेदपुर वेस्ट विधानसभा सीट 1967 में अस्तित्व में आई। इससे पहले यह जमशेदपुर विधानसभा सीट के तहत आता है। जमशेदपुर वेस्ट विधानसभा सीट से अब तक पांच बार भारतीय जनता पार्टी और चार बार कांग्रेस पार्टी ने जीत दर्ज की है। इसके अलावा दो बार सीपीआई और एक-एक बार जनता पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा को जीत मिली है। इस सीट से मृगेंद्र प्रताप सिंह ने तीन बार भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर जीत दर्ज की है। वहीं सरयू राय भी दो बार जीतने में कामयाब रहे हैं। इतना ही नहीं कांग्रेस पार्टी के बन्ना गुप्ता भी दो बार सीट से बाजी मार चुके हैं।