जम्मू-कश्मीर की श्रीनगर की लोकसभा सीट पर रविवार को उपचुनाव हो रहे हैं। इसके अलावा कर्नाटक व दिल्ली समेत 8 राज्यों की 10 विधानसभा सीटों पर वोटिंग चल रही है। श्रीनगर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। भारी सुरक्षा बल तैनात करने के अलावा इंटरनेट सर्विस को बंद किया गया है। श्रीनगर की लोकसभा के अलावा दिल्ली की राजौरी गार्डन विधानसभा, कर्नाटक की नानजंगड और गुंडलूपेट विधानसभा सीट, मध्यप्रदेश की अटेर और बांधवगढ़, झारखंड की लिटीपारा, राजस्थान की धौलपुर, पश्चिम बंगाल की कंठी दक्षिण, मध्य प्रदेश की अटेर व बांधवगढ़, हिमाचल प्रदेश की भोरंज और असम की धेमई सीट पर वोटिंग हो रही है। कश्मीर की श्रीनगर-बडगाम संसदीय सीट के लिए रविवार को हो रहे उपचुनाव में भीड़ ने बडगाम जिले के एक मतदान केंद्र और वहां के कर्मचारियों पर हमला कर दिया, जिसके बाद पुलिस की गोलीबारी में 6 लोगों की मौत हो गई। दो लोगों की मौत बडगाम के चरार-ए-शरीफ विधानसभा क्षेत्र में दलवान गांव में गोलीबारी में हुई, जबकि एक अन्य की मौत उसी जिले के बीरवाह में हुई। हिंसक भीड़ ने दलवान जिले में एक मतदान केंद्र पर हमला कर दिया और ईवीएम मशीनों के साथ तोड़फोड़ की तथा मतदान में व्यवधान उत्पन्न किया, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने गोलीबारी शुरू कर दी।
हिमाचल प्रदेश की भोरंज विधानसभा सीट के लिए रविवार को हो रहे चुनाव में दोपहर एक बजे तक 47 फीसदी मतदान हुआ। हमीरपुर जिले में मतदान के लिए मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। मतदाताओं ने सुबह आठ बजे मतदान शुरू होने से पहले ही मतदान केंद्रों की ओर जाना शुरू कर दिया था। वहीं मध्य प्रदेश के भिंड जिले के अटेर और उमरिया जिले के बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव में रविवार को छिटपुट हिंसा के बीच दोपहर दो बजे तक 40 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। अटेर क्षेत्र में कई स्थानों पर वाहनों में तोड़फोड़, पथराव और गोलीबारी की भी सूचना है। प्रदेश में पहली बार दोनों उपचुनाव में ईवीएम के साथ वीवीपीवीटी का उपयोग हो रहा है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अनुसार, सुबह सात बजे भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हुआ। शुरुआत में मतदान की रफ्तार तेज रही। दोपहर दो बजे तक बांधवगढ़ में 42 और अटेर में 40 प्रतिशत वोट पड़ चुके थे।
झारखंड के लिट्टीपाड़ा विधानसभा उप चुनाव के लिए मतदान जारी है। रविवार सुबह 11 बजे तक लगभग 38 फीसदी मतदान हुआ। एक निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। बड़ी संख्या में सेना और मोबाइल यूनिट को मतदान केंद्रों पर तैनात किया गया। असम विधानसभा के धेमाजी निर्वाचन क्षेत्र के लिए उपचुनाव में रविवार को मतदान अच्छी गति से जारी है। अधिकारियों ने कहा कि सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्रों में मतदाताओं की लंबी कतारें नजर आईं। धेमाजी निर्वाचन अधिकारी रोशनी अपारनजी कोराटी ने कहा, “मतदान सुचारू रूप से जारी है और अपराह्न् एक बजे तक 273 मतदान केंद्रों में 43.5 प्रतिशत मतदान हो चुका था।”
राजस्थान के धौलपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए रविवार को हो रहे मतदान के दौरान कुल 231 मतदान केंद्रों अपराह्न् तक लगभग 50 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें देखी गईं। पहली बार मतदान कर रहे युवाओं में खासतौर पर उत्साह देखा गया। वहीं पश्चिम बंगाल के कांथी दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में रविवार को पहले छह घंटे में करीब 52 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “अपराह्न् तक करीब 52 प्रतिशत मतदान हो चुका था।” पुलिस ने कहा कि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हो रहा है।
यहां पढ़ें अपडेट:
3.55 PM- श्रीनगर में हिंसा के बाद मरने वालों की संख्या 5 हो गई, वहीं पोलिंग बूथ अधिकारियों समेत 36 लोग घायल हुए हैं।
3.00 PM- कर्नाटक में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में आज ढाई बजे तक करीब 45 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाला।
2.05 PM- असम की धेमाजी विधानसभा सीट पर आज उपचुनाव में दोपहर एक बजे तक 43.5 प्रतिशत मतदान हुआ।
01.00 PM- श्रीनगर: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारुख अब्दुल्ला और कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने अपना वोट डाला। फारुख अब्दुल्ला ने कहा कि चुनाव के दिन हिंसा नहीं होनी चाहिए थी। यह सरकार मतदान के लिए आने वाले लोगों को शांतिपूर्ण वातावरण देने में विफल रही है।
Farooq Abdullah and Omar Abdullah cast their vote for Srinagar Lok Sabha bypoll pic.twitter.com/ZoViWg7CuR
— ANI (@ANI) April 9, 2017
12.30 PM- जम्मू-कश्मीर में मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हुई।
12.00 PM- मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता अरुण यादव ने कहा कि पिछली रात 35 पोलिंग बूथ ऑफिसर को अज्ञात जगह पर ले जाया गया था। हम इसकी शिकायत चुनाव आयोग को करेंगे।
11.15 AM- एमपी के भिंड में कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले पर हमला। प्रत्याशी की कार तोड़ दी गई है। 2 लोगों को पीटा गया और बूथ पर कब्जा कर लिया। कांग्रेस ने इस घटना के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार बताया है।
Bhind(MP): Car of Congress candidate vandalised, 2 people beaten up& booth captured.Congress blames BJP supporters for the incident. #bypoll pic.twitter.com/vqAhtBHlyz
— ANI (@ANI) April 9, 2017
11.00 AM- श्रीनगर में उपचुनाव के दौरान फायरिंग। शलटेंग में फायरिंग से दो लोग जख्मी हो गए। बडगाम और चाररी शरीफ में भी फायरिंग हुई। फायरिंग में कुल 5 लोग जख्मी हुए हैं, वहीं कुछ लोगों की जान भी चली गई।
10.15 AM- दिल्ली की राजौरी गार्डन विधानसभा सीट पर कांग्रेस नेता अजय माकन ने वोट डाला।
Rajouri Garden assembly seat bypoll: Congress leader Ajay Maken casts his vote #Delhi pic.twitter.com/dRyIFRQ402
— ANI (@ANI) April 9, 2017
10.05 AM- मप्र के अटेर में लोगों को धमकाने के आरोप में 6 पुलिसवालों पर कार्रवाई की गई है और उन्हें हटा दिया गया है। कांग्रेस उम्मीदवार हेमंत कटारे ने चुनाव आयोग से इनकी शिकायत की थी।
9.50 AM- यह भी पढ़ें-
9.20 AM- मध्य प्रदेश के अटेर में कुल 21 और बांधवगढ़ में पांच उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
9.00 AM- राजौरी गार्डन विधानसभा पर सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। गत फरवरी में राजौरी गार्डन से आप विधायक जरनैल सिंह के इस्तीफा दे देने से यहां उपचुनाव हो रहे हैं।
8.36 AM- हिमाचल प्रदेश की भोरंज विधानसभा सीट पर ईवीएम मशीन में खराबी होने के कारण चुनाव देरी से शुरू हुआ।
Himachal Pradesh: Polling delayed at Booth no.51 in Bhoranj assembly bypolls (Hamirpur district) due to fault in EVM. pic.twitter.com/veCp1zW92F
— ANI (@ANI) April 9, 2017
8.00 AM- कश्मीर की प्रतिष्ठित श्रीनगर लोकसभा सीट पर नेश्नल कॉन्फ्रेन्स के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला सहित नौ उम्मीदवार मैदान में हैं।
7.30 AM – कश्मीर की प्रतिष्ठित श्रीनगर लोकसभा सीट पर विभिन्न उग्रवादी गुटों तथा हुर्रियत कॉन्फ्रेन्स सहित अलगाववादी समूहों की धमकी के मद्देनजर सभी मतदान केंद्रों को या तो संवेदनशील या अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है।
J&K: Security tightened in Srinagar on voting day for Lok Sabha bypolls pic.twitter.com/6NBijT3myW
— ANI (@ANI) April 9, 2017
7.00 AM – लगभग सभी सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम है।