जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में बुधवार सुबह एक घर में आग लग गई। इस घटना में पूर्व पुलिस उपाधीक्षक और उनके तीन वर्षीय पोते सहित छह लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। यह जानकारी समाचार एजेंसी पीटीआई ने साझा की है। घटना में घायल हुए चार अन्य लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक स्थानीय लोगों ने सुबह करीब 2:30 बजे घर में आग लगी देखी और घर में रहने वालों को बचाने के लिए दौड़े। घर में घना धुआं भर गया था, जिससे अंदर फंसे लोगों को निकलने का मौका ही नहीं मिला और दम घुटने से उनकी मौत हो गई।

क्या जानकारी है?

पुलिस की ओर से सामने आई जानकारी में घायलों में 61 वर्षीय स्वर्णा, 40 वर्षीय नीतू देवी, 15 वर्षीय अरुण कुमार और 69 वर्षीय महिला शामिल हैं। पूर्व डीएसपी का परिवार किराए के मकान में रह रहा था। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने मृतकों पर शोक जताते हुए कहा कि वह इस मामले में प्रशासन के संपर्क में हैं। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने मौतों पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह इस मामले को लेकर प्रशासन के संपर्क में हैं। सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “कठुआ शहर के शिव नगर इलाके में आग लगने की घटना में एक ही परिवार के 6 सदस्यों की आकस्मिक मौत के बारे में जानकर गहरा सदमा लगा है।”

दम घुटने से हुई मौतें

अस्पताल के प्रिंसिपल डॉ. सुरिंदर अत्री ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि पीड़ितों की मौत धुएं के कारण दम घुटने से हुई है, उन्होंने कहा कि किसी के जलने की सूचना नहीं है।

लद्दाख में पीछे हटने के बाद चीन ने फिर बढ़ाई भारत की चिंता, डोकलाम के करीब भूटान में ड्रैगन ने बसाए 22 गांव

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक रॉकी शर्मा नाम के एक छात्र ने बताया कि वह देर रात पढ़ाई कर रहा था, तभी उसने आग देखी और दूसरों के साथ घर की ओर भागा। उसने समाचार एजेंसी को बताया, कि आग ने ड्राइंग रूम को अपनी चपेट में ले लिया था और धुआं अन्य कमरों में फैल गया, जिसके कारण मौतें हुईं।