Jammu-Kashmir Assembly Election Results 2024: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में बाजी किसके हाथ लगेगी यह आज साफ हो जाएगा। यहां हम आपको कश्मीर संभाग की सांबा विधानसभा सीट (Samba Assembly Elections Result) के नतीजों के बारे में बता रहे हैं।

इस सीट पर मतों की गिनती 8 बजे से शुरू हुई थी और दोपहर 12 बजे तक नतीजे साफ हो गए। बता दें कि सांबा विधानसभा सीट पर बीजेपी के सुरजीत सिंह स्लैथिया ने भारी मतों के साथ जीत का परचम लहराया है।

LIVE: J&K Election Result Constituency Wise

किस पार्टी से कौन था उम्मीदवार?

सांबा विधानसभा सीट पर मुकाबला चौतरफा देखने को मिला। यहां बीजेपी और कांग्रेस के अलावा पीडीपी, बीएसपी, जेकेएपी के प्रत्याशी भी मैदान में थे।

सांबा से भाजपा ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से आए सुरजीत सिंह स्लैथिया को टिकट दिया था। वहीं, कांग्रेस ने कृष्णन देव सिंह, पीडीपी ने रजिन्दर सिंह और बीएसपी ने बलदेव राज को मैदान में उतारा था।

Samba Assembly Elections Result: सांबा विधानसभा सीट का चुनाव परिणाम

समयBJP से सुरजीत सिंह स्लैथियाPDP से रजिन्दर सिंहCongress से कृष्णन देव सिंहBSP से बलदेव राज
सुबह 9 बजे10031 कुल मत, 8680 वोटों से आगे
1351 कुल मत668 कुल मत198 कुल मत
सुबह 10 बजे17224 कुल मत, 12508 वोटों से आगे
4716 कुल मत1417 कुल मत636 कुल मत
सुबह 11 बजे27629 कुल मत, 17183 वोटों से आगे
10,446 कुल मत2,278 कुल मत923 कुल मत
12 बजे42,206 कुल मत, 29,481 वोटों से जीते
12,725 कुल मत3,473 कुल मत1,268 कुल मत

सांबा विधानसभा चुनाव 2014 के परिणाम

2014 में इस सीट से भाजपा उम्मीदवार देविंदर कुमार मन्याल ने 34,075 वोट (53.08%) हासिल कर 22,118 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। उन्होंने जेकेएनपीपी उम्मीदवार यश पॉल कुंडल को हराया था, जिन्हें 11,957 वोट (18.63%) मिले थे।

Jammu-Kashmir Assembly Election 2024: क्या जम्मू पूर्व में जीत की हैट्रिक लगा पाएगी बीजेपी? जानें अब तक के चुनाव परिणाम

कांग्रेस उम्मीदवार सुभाष चंदर 9,063 वोट (14.12%) के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे, जबकि जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (जेकेपीडीपी) के उम्मीदवार सनी संगराल 2,971 वोट (4.63%) के साथ चौथे स्थान पर रहे थे। कुल 75.61% मतदान हुआ था।

सांबा विधानसभा चुनाव परिणाम

2008 के चुनाव में जेकेएनपीपी नेता यश पॉल कुंडल ने लगातार दूसरी बार सांबा सीट जीती थी। 2002 के जम्मू और कश्मीर विधानसभा चुनावों में, यश पॉल कुंडल ने कांग्रेस उम्मीदवार स्वर्ण लता और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवार सोम नाथ को हराया था। 1996 और 1987 में, क्रमशः बसपा के सोमनाथ और कांग्रेस के प्रकाश शर्मा ने यह निर्वाचन क्षेत्र जीता था।