Jammu-Kashmir Ganderbal Assembly Election Results 2024: गांदरबल विधानसभा क्षेत्र जम्मू और कश्मीर विधानसभा के 90 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह जम्मू और कश्मीर विधानसभा का निर्वाचन क्षेत्र संख्या 18 है, जो कि एक सामान्य सीट है। यह सीट श्रीनगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में शामिल विधानसभा सीटों में से एक है। जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (जेकेएनसी), जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (जेकेपीडीपी) और कांग्रेस निर्वाचन क्षेत्र में मुख्य दल हैं। दस साल पहले यानी 2014 में हुए चुनावों में यह सीट नेशनल कॉन्फ्रेंस के इश्फाक अहमद शेख ने जीती थी।
2008 में जेकेएनसी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जीत दर्ज की थी। फारूक अब्दुल्ला ने 1983, 1987 और 1996 में लगातार तीन बार इस निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (JKNC) के नेता उमर अब्दुल्ला और जम्मू-कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (JKPDP) के बशीर अहमद मीर गांदरबल सीट पर मुख्य उम्मीदवार हैं। कांग्रेस जेकेएनसी के साथ गठबंधन में है, बीजेपी ने अभी अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।
| जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव-2024 गांदरबल सीट | | |
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी | वोट |
1 | बशीर अहमद मीर | JKPDP | |
2 | अभी घोषित नहीं | BJP | |
3 | उमर अब्दुल्ला | JKNC |
2014 के चुनाव नतीजे
साल 2014 के जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में JKNC उम्मीदवार इश्फाक अहमद शेख ने मात्र 597 वोटों के अंतर से सीट जीती थी। उन्हें 19,478 वोट मिले थे। उन्होंने JKPDP उम्मीदवार काजी मोहम्मद अफजल को हराया, जिन्हें 18,881 वोट मिले थे। स्वतंत्र उम्मीदवार शेख गुलाम अहमद 6,009 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे, और कांग्रेस उम्मीदवार मोहम्मद यूसुफ भट केवल 3,190 वोट के साथ चौथे स्थान पर रहे।
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव-2014 गांदरबल सीट | |||
उम्मीदवार का नाम | पार्टी | वोट | |
1 | काजी मोहम्मद अफजल | JKPDP | 18,881 |
2 | शेख गुलाम अहमद | निर्दलीय | 6,009 |
3 | इश्फाक अहमद शेख | JKNC | 19,478 |
2008 के क्या थे नतीजे
2008 के जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में JKNC नेता उमर अब्दुल्ला ने यह सीट जीती थी। उन्हें 16,519 वोट मिले थे। JKPDP उम्मीदवार काजी मोहम्मद अफ़ज़ल को 8,304 वोट मिले और वे दूसरे स्थान पर रहे। अब्दुल्ला ने अफ़ज़ल को 8,215 वोटों के अंतर से हराया। इस निर्वाचन क्षेत्र में कुल 39,874 वोट पड़े।
अब यह देखना होगा कि इस बार इस सीट पर उमर अब्दुल्ला जीत दर्ज कर पाते हैं या नहीं।