Jagannathpur (Jharkhand) Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2024: पश्चिम सिंहभूम जिले की जगन्नाथ विधानसभा सीट काफी चर्चित सीट है। इस सीट पर सभी राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों ने जोरों-शोरों से प्रचार अभियान चलाया। जगन्नाथ विधानसभा सीट पर पहले ही फेज में 13 नवंबर को लोगों ने वोट डाला था और अब सभी की निगाहें नतीजों पर टिकी हुई हैं। वोटों की काउंटिंग शुरू हो चुकी है। आज यह क्लियर हो जाएगा कि राज्य का असली किंग कौन होगा।

पश्चिम सिंहभूम जिले की जगन्नाथ विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने गीता कोड़ा को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने मौजूदा विधायक सोना राम सिंकू पर ही भरोसा जताते हुए चुनावी दंगल में उतार दिया है। साथ ही, झारखंड पार्टी के लक्ष्मी नारायण गगराई और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के लक्ष्मी नारायण लागुरी भी यहां से उम्मीदवार हैं। बता दें कि झारखंड के पूर्व सीएम मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा जगन्नाथपुर से दो बार विधायक रह चुकी हैं।

Maharashtra Assembly Election Result LIVEJharkhand Chunav Result LIVE

पार्टीप्रत्याशीवोट
कांग्रेससोना राम सिंकू
बीजेपीगीता कोड़ा

2019 में विधानसभा चुनाव के क्या रहे नतीजे

2019 के विधानसभा चुनावों में जगन्नाथपुर विधानसभा सीट पर काफी प्रतिस्पर्धी राजनीतिक माहौल देखने को मिला। कांग्रेस पार्टी ने सोना राम सिंकू को ही अपना प्रत्याशी घोषित किया था। वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने सुधीर कुमार सुंडी को चुनावी मैदान में उतारा था। कांग्रेस पार्टी के सोना राम सिंकू को इस चुनाव में 32,499 वोट मिले थे। वहीं, झारखंड विकास मोर्चा यानी निर्दलीय उम्मीदवार मंगल सिंह बोबोंगा को 20,893 वोट मिले। वह दूसरे नंबर पर रहे। वहीं बीजेपी के उम्मीदवार सुधीर कुमार सुंडी को महज 16450 वोटों से ही संतोष करना पड़ा।

पार्टीप्रत्याशीवोटजीते/हारे
कांग्रेससोना राम सिंकू32,499जीते
निर्दलीयमंगल सिंह बोबोंगा 20,893हारे

जगन्नाथपुर 2014 विधानसभा चुनाव परिणाम

झारखंड की जगन्नाथपुर विधानसभा सीट पर साल 2014 में भी बेहद रोचक मुकाबला देखने को मिला था। इस सीट से कुल 8 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। इसमें से 7 केवल पुरुष ही थे। वहीं एक महिला ने ही सभी उम्मीदवारों को धूल चटा दी। मधु कोड़ा की पत्नी सबसे ज्यादा 48,546 वोट पाकर विजयी रहीं। जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के 1967 में अस्तित्व में आने के बाद सबसे पहले कांग्रेस उम्मीदवार पी पारेया ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद साल 1972, 1985 और 2019 में कांग्रेस को जीत मिली। वहीं भारतीय जनता पार्टी को सिर्फ साल 2000 में एक बार जीत का स्वाद चखने को मिला।