ISRO ने देश के पहले सूर्य मिशन के तहत ‘आदित्य L1’ यान को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से शनिवार को लॉन्च कर दिया। इसे शनिवार सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर इसरो के भरोसेमंद पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (PSLV) के जरिये श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया। आदित्य एल1 सूरज से निकलने वाली गर्मी और गर्म हवाओं की स्टडी करेगा। यह सौर हवाओं के विभाजन और तापमान की स्टडी करेगा और सौर वायुमंडल को समझने का प्रयास करेगा। आदित्य L1 सूर्य का अध्ययन करने वाला पहला अंतरिक्ष यान होगा।