Isha Ambani and Anand Piramal Marriage Date: देश के सबसे धनी व्यक्ति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी की तारीख आ गई है। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक ईशा अंबानी की शादी आनंद पीरामल से इसी वर्ष होगी। शादी की तारीख 12 दिसंबर रखी गई है। ईशा की शादी मुंबई से ही होगी। बीते सितंबर 21 सितंबर को इटली में एक भव्य समारोह का आयोजन कर दोनों की सगाई संपन्न कराई गई थी। ईशा की सगाई का जश्न तीन दिनों तक चला था और कई नामी हस्तियां और फिल्मी सितारों का जमावड़ा लगा था। ईशा और पीरामल की सगाई इटली के मशहूर आयोजन स्थल लेक कोमो से हुई थी। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी खूबसूरती और कार्यकुशलता का डंका बजा चुकीं प्रियंका चोपड़ा अपने मंगेतर निक जोन्स के साथ ईशा की सगाई के समारोह में शामिल होने पहुंची थी। उनके अलावा, सोनम कपूर और उनके पति आनंद अहूजा, सोनम के पिता अनिस कपूर, बोनी कपूर और उनकी बेटी जाह्नवी कपूर ने भी ईशा की सगाई में शिरकत की थी।

बता दें कि ईशा की शादी भी कारोबारी परिवार में हो रही है। आनंद पीरामल भी पेशे से कारोबारी हैं और ईशा का भी कारोबार में हाथ है। रिलायंस जियो 4जी का ईशा और उनके भाई ने नेतृत्व किया है। वहीं, ईशा और आनंद के परिवारों के बीच करीब चार दशकों से दोस्ती बताई जाती है। ईशा और आनंद के बीच भी लंबे समय से दोस्ती है। देश की बड़ी रियल स्टेट कंपनियों में से एक पीरामल रियल्टी के संस्थापक आनंद पीरामल मशहूर कारोबारी और पीरामल इंटरप्राइजेज के मालिक अजय पीरामल के बेटे हैं।

पिछले दिनों इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर में आनंद पीरामल ईशा अंबानी को प्रपोज करते हुए नजर आए थे। उनकी तस्वीर हैलोमैगइंडिया नाम के अकाउंट से शेयर की गई थी। यह भी कहा जाता है कि आनंद ने ईशा को महाबलेश्वर के एक मंदिर में शादी के लिए प्रपोज किया था। देश के सबसे अमीर व्यक्ति की बेटी की शादी कैसी होगी, इस पर सबकी निगाहें होंगी।

https://www.instagram.com/p/BoEOurpnq58/?utm_source=ig_embed