इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में महिला पैंसेजर को इसलिए चढ़ने नहीं दिया गया, क्योंकि उसने शॉर्ट ड्रेस पहन रखी थी। फ्लाइट के स्टाफ ने महिला से कहा कि अश्लील ड्रेस पहनकर आप विमान में सफर नहीं कर सकती हैं। बाद में महिला पैसेंजर ट्राउजर पहनकर आई और फिर उसे दूसरी फ्लाइट में बिठाया गया।
जानकारी के मुताबिक जिस फ्लाइट में यह वाकया हुआ, वह मुंबई से दिल्ली आ रही थी। घटना के बारे में फ्लाइट की एक अन्य महिला पैसेंजर पुरबी ने बताया, ”हम सभी मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह 2.40 बजे कनेक्टिंग फ्लाइट का इंतजार कर रहे थे।
इसी दौरान मैंने देखा कि हंगामा हो रहा है। जब मैं वहां पहुंची तो देखा कि वह महिला रो रही थी। उस समय इंडिगो स्टाफ के तीन लोग उसे फ्लाइट में जाने से रोक रहे थे।”
पुरबी ने बताया कि उसने अश्लील कपड़े नहीं पहने थे। दोहा एयरपोर्ट पर उसे किसी ने नहीं रोका था। उसने एक फ्रॉक पहनी थी जो उसके घुटने के ऊपर तक थी। एक अन्य पैसेंजर डी साहू ने बताया कि उन्होंने महिला के पक्ष में बात की तो स्टाफ ने उनके साथ भी बसलूकी की।
दूसरी ओर इंडिगो स्टाफ का कहना है कि महिला पैसेंजर हमारे नियमों से वाकिफ थी। एक ई-मेल में कंपनी ने कहा, “हमें खेद है कि महिला पैसेंजर को मुंबई एयरपोर्ट पर इस तरह के बर्ताव का सामना करना पड़ा।
कंपनी की गाइडलाइंस के मुताबिक, एम्पलॉय या उनकी फैमिली के मेंबर (परमिट पर ट्रेवल करने वाले) को स्पेसिफिक ड्रेस कोड का पालन करना होता है।
लगातार ब्रेकिंग न्यूज, अपडेट्स, एनालिसिस, ब्लॉग पढ़ने के लिए आप हमारा फेसबुक पेज लाइक करें, गूगल प्लस पर हमसे जुड़ें और ट्विटर पर भी हमें फॉलो करें