भारतीय लोग अब पहले के मुकाबले ज्यादा लंबे होने लगे हैं। नई स्टडी से पता लगा है लड़के और लड़कियां दोनों ही अपने माता-पिता से लंबे होने लगे हैं। इस स्टडी में 1914 से 2014 के बीच के आंकड़ों को देखा गया है जिसमें पता लगा है कि भारतीय पुरुष की लंबाई अब 165 सीमी रहने लगी है जो इन सालों में 3 सीमी बढ़ी है। वहीं महिलाओं की लंबाई अब 153 सीमी रहने लगी है जो इन सालों में 5 सीमी बढ़ी है। हालांकि, अभी भारत के पुरुष लंबाई के मामले में नीदरलैंड से पीछे हैं। वहां के मर्द सबसे लंबे होते हैं। उनकी लंबाई भारतीय पुरुषों की एवरेज लंबाई से 17.5 सीमी ज्यादा होती है। वहीं भारत की औरतें लंबाई के मामले में यूरोप के देश लेटविन से पीछे हैं। वहां की महिलाएं भारत की महिलाओं से 17 सीमी तक लंबी होती हैं।
किसने की है रिसर्च:
यह रिसर्च ह्मूमन हाइट मेजरमेंट की तरफ से किया गया है। इसमें 200 देशों के 18.6 मिलियन लोगों को शामिल किया गया था। इस रिसर्च को 800 शोधकर्ताओं ने मिलकर किया था। यह लंदन के इंमीरियल कॉलेज में की गई थी।
ऐसा नहीं है कि भारत के लोगों की हाइट ही बढ़ रही हो। बल्कि पूरी दुनिया में यह बदलाव देखने को मिला है। ईरान, साउध कोरिया, अमेरिका लगभग सभी देशों में यह बदलाव देखने को मिला।
रिसर्च को करने के बाद कॉलेज इस नतीजे पर भी पहुंचा कि जगह का वातावरण से हाइट प्रभावित होती है। कॉलेज के एक स्टूडेंट ने कहा, ‘अच्छा खान, साफ पानी, प्रेग्नेंसी के दौरान मां की सेहत का बच्चे की हाइट पर प्रभाव पड़ता है।’
Read Also: रिसर्च का दावा: समय से पहले बहरे हो सकते हैं आज के युवा
