Indian Navy INS: भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा ने मछली पकड़ने वाले जहाज ईमान को सोमाली समुद्री लुटेरों से सुरक्षित बचा लिया है। समुद्री लुटेरों को निहत्था कर दिया गया है और सोमालिया की ओर भाग जाने के लिए कहा गया है। वहीं आईएनएस सुमित्रा अब इलाके से बाहर निकल आई है। युद्धपोत पर मौजूद एएलएच ध्रुव हेलिकॉप्टरों ने अपहृत जहाज को घेर लिया था, ताकि उस पर मौजूद समुद्री डाकुओं को चेतावनी दी जा सके। भारतीय रक्षा अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है।
वहीं इससे पहले भारतीय रक्षा अधिकारियों ने कहा था कि अरब सागर में नौसेना की एक्शन जारी है। नौसेना का युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा अरब सागर में कोच्चि से 700 समुद्री मील पश्चिम में सोमाली समुद्री डाकुओं द्वारा अपहृत मछुआरों को बचाने की कोशिश कर रहा है। लगभग 17 क्रू सदस्यों वाले ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज एमवी इमान को सोमाली समुद्री डाकुओं ने अपहरण कर लिया था।

