चीन से तनातनी के बीच भारतीय सेना लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में युद्धाभ्यास करती नजर आई। सेना के जवान युद्धाभ्यास के दौरान कई खतरनाक स्टंट करते नजर आएं। इसका एक वीडियो भी सामने आयाा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जवान कई हजार फूट की ऊंचाई से हेलिकॉप्टर से कूद रहे हैं। इसके बाद वह पैराशुट का इस्तेमाल कर जमीन पर नीचे उतर रहे हैं।
इसके अलावा सेना के जवान जमीन पर भी अभ्यास करते नजर आएं। वीडियो में देखा जा सकता है कि 5-6 युद्धक टैंकर के साथ जवान अपना दमखम दिखा रहे हैं। भारतीय सेना पूर्वी लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश के दुर्गम इलाके में पसीना बहाती नजर आई। इस दौरान कई आधुनिक हथियारों और तकनीकी प्लेटफार्मों का इस्तेमाल किया गया।
सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह की अगुवाई में ही युद्धाभ्यास किया गया। इसके बाद उन्होंने सेना की युद्ध की तैयारियों पर संतोष जताया। आर्मी अधिकारियों के मुताबिक सिंह ने भरोसा जताया कि किसी भी तरह की विपरीत परिस्थितियों में सेना की उत्तरी कमान अपना उतकृष्ट प्रदर्शन जारी रखेगी और देश को नुकसान नहीं होने देगी। उत्तरी कमान के चीफ का मानना है कि नए आधुनिका हथियारों और हाई-टेक साजो-सामान के वजह से हर एक नए दिन के साथ भारतीय सेना की क्षमता बढ़ रही है।
#WATCH Ladakh: Integrated exercise of the Army, held in eastern Ladakh yesterday. The exercise was witnessed by Northern Army Commander. pic.twitter.com/L4NDVp1ETs
— ANI (@ANI) September 18, 2019
बता दें कि इस युद्धाभ्यास में लेफ्टिनेंट जनरल योगेश कुमार जोशी, जनरल ऑफिसर कमांडिंग स्तर के अधिकारी भी शामिल हुए। मालूम हो कि लद्दाख के पेंगॉन्ग तसो झील के पास हाल में भारतीय और चीनी सेना के बीच ‘झड़प’ की खबरें सामने आई थीं जिसके बाद विदेश मंत्रालय ने इसे दोनों सेनाओं के बीच तनातनी करार दिया था। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि दोनों पक्षों ने शिष्टमंडल स्तर की वार्ता के बाद इस मुद्दे को सुलझा लिया।

