20 July History (20 जुलाई का इतिहास): इतिहास के पन्नों में 20 जुलाई की तारीख इंसान के लिए बहुत महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक है। इस दिन इंसान पृथ्वी से ऊपर उठकर चांद की सतह पर पहुंचा था। 20 जुलाई 1969 काे अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रान्ग ने पहली बार चंद्रमा की सतह पर कदम रखा। 16 जुलाई को अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत स्थित जॉन एफ कैनेडी अंतरिक्ष केन्द्र से उड़ा नासा का अंतरिक्ष यान अपोलो 11 चार दिन का सफर पूरा करके 20 जुलाई 1969 को इंसान को धरती के प्राकृतिक उपग्रह चांद पर लेकर पहुंचा। यह यान 21 घंटे 31 मिनट तक चंद्रमा की सतह पर रहा।

देश दुनिया के इतिहास में 20 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:
1296- अलाउद्दीन खिलजी ने स्वयं को दिल्ली का सुल्तान घोषित किया।
1761- माधव राव प्रथम पेशवा बने।
1810- कोलंबिया ने स्पेन से आजाद होने की घोषणा की।
1905- बंगाल के पहले विभाजन को भारतीय सचिव ने मंजूरी दी।
1923- पन्चो विला की हत्या कर दी गई।
1924- सोवियत खेल समाचार पत्र सोवत्सकी स्पोर्ट् की स्थापना हुई।
1924- बहिष्कृत हितकारिणी सभा की स्थापना बाबा साहब अम्बेडकर द्वारा की गई।

1942- बाबा साहब अम्बेडकर ने भारत के पहले श्रम मंत्री के रूप में चुने गए।
1960- श्रीलंका (सीलोन) की राष्ट्रपति श्रिमावो भंडार नायके विश्व की प्रथम महिला राष्ट्रपति निर्वाचित हुई।
1969- अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रान्ग के साथ चांद पर मानव का पहला कदम पड़ा।
1977- सूचना की स्वतंत्रता अधिनियम के अंतर्गत अमेरिकी जाँच संस्था सीआईए द्वारा जारी किए गए दस्तावेज में स्वीकार किया गया की वह मस्तिष्क नियंत्रण प्रयोगों में शामिल रहे हैं।
1989- वर्मा की सेना समर्थित सरकार ने विपक्षी नेता आंग सांग सूकी को उनके घर में कैद कर दिया। वे पिछले 20 वर्षों में लगभग 14 वर्ष गृह कैद रही हैं।

जन्म
1929- राजेंद्र कुमार हिंदी फिल्म अभिनेता।
1929- नसीरुद्दीन शाह हिंदी फिल्म अभिनेता।
निधन
1920- ‘श्रीमाँ’ के नाम से परिचित सारदा देवी भारत के सुप्रसिद्ध संत स्वामी विवेकानंद के गुरु रामकृष्ण परमहंस की आध्यात्मिक सहधर्मिणी थीं।(ज.22/12/1853)
1972- गीता दत्त, विख्यात भारतीय गायिका थीं।(ज.23/111930)
1973- ब्रूस ली, जीट क्वींडो मार्शल आर्ट आंदोलन संस्थापक, अभिनेता, निर्देशक