Weather Update: पहाड़ी इलाकों में इन दिनों लगातार बर्फबारी (Snowfall) हो रही है। शनिवार (14 जनवरी 2023) को हिमाचल प्रदेश के शिमला में हल्की बर्फबारी हुई। जम्मू-कश्मीर डोडा में भारी बर्फ गिरी जिससे चारों तरफ बर्फ की मोटी चादर बिछ गई। दिल्ली में भी आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 3-4 डिग्री तक जा सकता है। हाल ही में खबर आई थी कि दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Weather) समेत पूरे उत्तर भारत (North India Weather) में तापमान -4 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। हालांकि, Skymet Weather ने इस खबर का खंडन किया है।
Delhi-NCR Weather Update: 0 डिग्री से नीचे नहीं जाएगा दिल्ली का तापमान
दिल्ली का न्यूनतम तापमान 3-4 डिग्री तक जा सकता है लेकिन किसी भी तरह से 0 डिग्री से नीचे नहीं जाएगा। दरअसल, हाल ही में खबर आई थी कि दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Weather) समेत पूरे उत्तर भारत (North India Weather) में तापमान -4 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। हालांकि, Skymet Weather ने इस खबर का खंडन किया है।
Delhi में अगले दो दिनों में बढ़ेगी ठंड
मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में 16 से 18 जनवरी के बीच न्यूनतम 3-4 डिग्री तापमान देखा जा सकता है। अलग-अलग इलाकों में न्यूनतम 2 डिग्री के आसपास तापमान देखा जा सकता है। दिल्ली के मौसम में 19 जनवरी से राहत की उम्मीद कर सकते हैं क्योंकि दिन और रात दोनों का तापमान सामान्य से एक इंच ऊपर रहने की संभावना है।
उन्होंने ट्वीट किया, “अख़बारों और टीवी चैनलों में अफवाहें चल रही हैं कि दिल्ली का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे जा सकता है। यह एक गलत भविष्यवाणी है, शायद कुछ हाइलाइट पाने के लिए। कृपया ऐसी आधारहीन अफवाहों पर विश्वास न करें। चल रहा पश्चिमी विक्षोभ पूर्व की ओर बढ़ रहा है।”
Rajasthan Weather: सीकर और चूरू में ठंड का कहर
स्काईमेट वेदर के मुताबिक, उत्तर से बर्फीली ठंडी हवाएं राजस्थान और गुजरात में पहले ही शुरू हो चुकी हैं जिससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। राजस्थान के कुछ हिस्सों जैसे सीकर और चूरू में शून्य से नीचे तापमान पहुंच सकता है। हालांकि, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 19 जनवरी से पश्चिमी हिमालय तक पहुंच जाएगा और ठंडी उत्तरी हवाओं की जगह पश्चिमी हवाएं और धीरे-धीरे गर्म पूर्वी हवाएं ले लेंगी। Skymet Weather के पूर्वानुमान के मुताबिक, 14 और 15 जनवरी से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और पश्चिम मध्य प्रदेश के तापमान में गिरावट आ सकती है।
North India Weather Update: 14 जनवरी से उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड
उत्तर भारत के मौसम में खासा उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक 14 जनवरी 2023 से एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 14 जनवरी से उत्तर भारत में घना कोहरा और 15 जनवरी से शीत लहर की संभावना है। IMD के मुताबिक 16 जनवरी तक उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।