Assam NRC Final List 2019:  असम में आज एनआरसी की अंतिम सूची ऑनलाइन प्रकाशित होने वाली है। सूची से पहले इस सूची के बाद साफ हो जाएगा कि सूची में किन लोगों का नाम शामिल है और कौन इस सूची में स्थान बनाने से वंचित रह गए हैं। इस सूची के प्रकाशन का उद्देश्य भारतीय नागरिकों और 1971 के बाद बांग्लादेश से राज्य में आकर बसे अवैध प्रवासियों की पहचान करना है।

Assam NRC Final List 2019 Live Updates

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर एनआरसी को अपडेट करने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। सूची में नाम देखने के लिए आपको सबसे पहले http://www.nrcassam.nic.in वेबसाइट पर जाना होगा।  इसके बाद आपको “Supplementary List of Inclusions and Exclusions (Final NRC)” पर क्लिक कर करना होगा। यहां आपको अपना ARN डालना होगा। इसके बाद CAPTCHA डालें। इसके बाद खुलने वाले पेज पर पता लगेगा कि आपका नाम सूची में शामिल है या नहीं।

इसमें पहले 30 जुलाई 2018 को प्रकाशित लोगों का संपूर्ण मसौदा दिया गया हैं। वहीं दूसरे स्थान 26 जून 2019 में अतिरिक्त मसौदे में शामिल नहीं हुए लोगों की सूची है। इसके अतिरिक्त यहां पर 30 जुलाई 2018 को प्रकाशित पूर्ण मसौदा भी है। गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जिन लोगों के पास इंटरनेट कनेक्शन नही है वह राज्य सरकार की तरफ से स्थापित सेवा केंद्रों से इस बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।

एनआरसी की वेबसाइट पर फाइल लिस्ट लिंक पर क्लिक करने के बाद इस पेज पर डालनी होगी आवश्यक जानकारी।