DGMO Press Conference On Operation Sindoor: पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के जरिए अप्रत्याशित सफलता हासिल करने के बाद आज पहली बार तीनों ही सेनाओं के डीजीएमओ ने एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उस प्रेस ब्रीफ में हर उस सवाल का जवाब दिया गया जो लोगों के मन में था। बताया गया कि आखिर कितने पाकिस्तानी सैनिकों को मौत के घाट उतारा गया, इस बात की भी जानकारी मिली कि कितने पाकिस्तान के फाइटर जैट प्लेन्स को मार गिराया गया।

सवाल: पाकिस्तान के कितने जवान मारे गए?

जवाब: एयर मार्शल एके भारती ने कहा कि एलोसी पर कम से कम 35 से 40 पाकिस्तानी जवान मारे गए हैं। इसी सवाल पर राजीव घई ने भी अहम जानकारी दी। उनके मुताबिक भारतीय सेना की कार्रवाई पूरी तरह एक सरप्राइज थी, 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया गया।

सवाल: पाकिस्तान के कितने विमान मार गिराए?

जवाब: एयर मार्शल एके भारती ने कहा कि भारतीय सेना ने कुछ पाकिस्तानी प्लेन जरूर मार गिराए हैं, लेकिन आंकड़ों में नहीं जा सकते। हमने किसी भी पाकिस्तानी विमान को भारतीय सीमा के अंदर नहीं आने दिया था, इसका मतलब ही यह है कि कोई मलबा नहीं था।

भारत की कूटनीतिक जीत है ये सीजफायर

सवाल: ऑपरेशन सिंदूर में हमे कोई नुकसान हुआ?

जवाब: एयर मार्शल एके भारती ने कहा कि भारतीय फोर्सेस ने अपने सारे मकसद पूरे किए हैं, हमारे पायलट भी सुरक्षित घर वापस आए। पूरी दुनिया उस ऑपरेशन के परिणाम को देख चुकी है।

सवाल: नेवी का क्या रोल रहा था?

जवाब: वाइस एडमिरल एन प्रमोद ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद नेवी कैरियर बैटल ग्रुप, सर्फेस फोर्सेस, सब्मरीन, एविएशन एसिट्स को समुद्र में तैनात कर दिया गया था।

सवाल: क्या कराची पोर्ट सच में निशाने पर था?

जवाब: वाइस एडमिरल एन प्रमोद ने कहा कि आतंकवादी हमले के 96 घंटे बाद ही अरब सागर में हथियार और जंगी जहाजों की तैयारियों को परखा गया था। फोकस इस बात पर था कि दुश्मन के खिलाफ किसी भी कार्रवाई के लिए तैयार रहें जिससे जरूरत पड़ने पर कराची सहित समुद्र और जमीन पर दुश्मन के चुनिंदा लक्ष्यों पर हमला किया जा सके।

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी से भी हारा है पाकिस्तान