Maharashtra Politics News: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम से महा विकास अघाड़ी को झटका लगा है। महा विकास अघाडी में शामिल दल चुनाव परिणाम पर अब तक विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तो मंगलवार को बैलेट पेपर के जरिए चुनाव करवाने की मांग कर दी है। महाराष्ट्र में छह महीने पहले लोकसभा चुनाव में बड़ा नुकसान झेलने के बाद बीजेपी और उसके सहयोगी दलों ने हारी हुई बाजी को कैसे जीत में बदल दिया, ये बताया राज्य में बीजेपी यूनिट के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने।
उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि विपक्ष विफल हो चुका है। विपक्ष की मानसिक स्थिति सही नहीं है। वो अभी तक सदमे में हैं कि क्या हुआ है। जब छह महीने पहले लोकसभा चुनाव में उनके 33 सांसद चुनकर आए, तब मशीन खराब नहीं थी, तब EVM खराब नहीं थी, अब EVM खराब हो गई। जब हारते हैं तब कहते हैं कि EVM खराब हो गई। उन्हें आंकलन करना चाहिए, खुद की स्थिति का आंकलन करना चाहिए कि क्या हुआ हम कमजोर हुए हैं।
महाराष्ट्र में बीजेपी ने कैसे हारी हुई बाजी को पलटा, यह बताते हुए उन्होंने कहा कि हमारे सांसद जब हार चुके थे। हम महाराष्ट्र में जब जीत नहीं पाए, तब हमने आंकलन किया, हमने हार से सीख ली और जीतने पर काम किया। हमने हर बूथ पर काम किया और हर मतदान क्षेत्र में जाकर काम किया और देखिए आज नतीजा क्या है।
देवेंद्र फडणवीस क्यों माने जा रहे सीएम पद की पहली पसंद? यहां जानिए 5 बड़े कारण
चंद्रशेखर बावनकुले ने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी को दो करोड़ पचास लाख वोट मिले थे। 33 लाख वोट कम हो गए। दो करोड़ 17 पर आ गए…भाजपा महायुति को दो करोड़ 48 लाख वोट मिले थे, अब भाजपा महायुति को तीन करोड़ 17 लाख वोट मिले हैं। ये आंकलन करना चाहिए। उनका पास सिर्फ झूठ का नैरेटिव है। अब महाराष्ट्र की जनता सच्चाई के साथ है। झूठ को उन्होंने नकार दिया है।
महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री कौन बनेगा?
Maharashtra Next Chief Minister: महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री पद कौन संभालेगा, इस सवाल के जवाब में चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व और महाराष्ट्र के तीनों नेता (एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार) एकसाथ बैठेंगे और मिलकर मुख्यमंत्री पद को लेकर फैसला लेंगे।
ये भी पढ़ें