मध्य प्रदेश के गुना में एक लड़की का शारीरिक शोषण करने के बाद उसके मुंह और आंख में मिर्च डालकर ओठों को फेवीक्विक से चिपका देने वाले हैवान अयान पठान के घर को प्रशासन ने बुलडोजर से गिरा दिया। इस बारे में गुना के एसडीएम रवि मालवीय ने कहा, “…अयान पठान नाम के एक युवक ने लड़की को बंधक बना लिया था और उसकी बुरी तरह पिटाई की, शारीरिक यातना दी। पुलिस ने उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की है। हमने उसके घर का सीमांकन किया और पाया कि उसका घर अवैध रूप से कब्जा की गई भूमि पर बनाया गया था। दो दिन पहले हमने नोटिस जारी कर जवाब मांगा था…आज उनके घर को तोड़ने की कार्रवाई की गई…।”

जांच में मकान का 375 फीट हिस्सा अवैध मिला था

इससे पहले पुलिस की जांच में पता चला था कि उसके मकान का 375 फीट हिस्सा सरकारी जमीन पर बना है। पुलिस प्रशासन उसको तोड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। नगर पालिका की टीम ने आरोपी के घर के बाहर नोटिस भी चस्पा कर दिया था। अधिकारी ने कहा कि खान को गुरुवार को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह अपनी मोटरसाइकिल पर 60 लीटर देशी शराब ले जा रहा था। पुलिस अधिकारी ने कहा कि उस पर बलात्कार, मारपीट और उत्पाद शुल्क अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी लड़की के घर पर कब्जा करना चाहता था

आरोपी युवक अयान पठान के बारे में पुलिस को जानकारी मिली है कि वह लड़की के मकान को हड़पना चाहता था। इसीलिए वह उसको बहला-फुसलाकर अपने साथ रखता था। हालांकि जब लड़की को इस बात की जानकारी हुई तो वह उससे दूर होने लगी। इसी के बाद उसने इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया। पीड़ित लड़की और आरोपी दोनों अलग-अलग समुदाय से हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता ने खुद बताया कि अयान जबरन उसकी पैतृक संपत्ति के कागजात पर साइन कराकर उसे अपने नाम पर ट्रांसफर कराना चाहता था। युवती ने कहा कि जब मैंने इस बात का विरोध किया तो उसने मेरे साथ दुष्कर्म किया।

आरोपी अयान ने पहले लड़की को बंधक बना लिया। इसके बाद वह उसकी बुरी तरह पिटाई कर बेदम कर दिया। लड़की की आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया और घावों पर नमक भी लगाया। फिर मुंह में मिर्ची भरकर होठों को फेविक्विक से चिपका दिया। लड़की के साथ उसने दुष्कर्म भी किया है। लड़की का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। महिला का इलाज करने वाले गुना स्थित निजी अस्पताल के एक नेत्र रोग विशेषज्ञ ने कहा कि उसकी एक आंख में गंभीर चोट लगी है। उन्होंने बताया कि उसके बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर भेजा गया था।