गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि दिसंबर 2018 तक देश की सीमाओं को सील कर दिया जाएगा। उन्होंने शुक्रवार को पाकिस्तान से लगते देश के चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने के बाद यह बात कही। राजनाथ ने कहा, ”मुख्यमंत्रियों ने अपने सुझाव दिए हैं। 2018 तक भारत-पाकिस्तान सीमा को पूरी तरह से सील करने के लिए आगे बढ़ेंगे। हम बॉर्डर सिक्योरिटी ग्रिड नाम का कॉन्सेप्ट शुरू करेंगे। सभी सीमावर्ती राज्यों से इनपुट ले लिया गया है।” गृह मंत्री ने कहा कि देश की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा है। ऐसे समय में देश में सभी लोगों को एकजुट रहना चाहिए। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने इससे पहले राजस्थान के जैसलमेर में सीमावर्ती राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की।
राहुल गांधी के पीएम मोदी पर दिए बयान पर अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा, वीडियो देख जानें
बैठक के बाद पत्रकारों ने जब राहुल गांधी के खून की दलाली वाले बयान को लेकर राजनाथ से पूछा तो उन्होंने टिप्पणी करने से मना कर दिया। राजनाथ ने देश की सुरक्षा को लेकर कहा, ” ‘पूरे देश को अपने जवानों पर भरोसा है। देश की सुरक्षा को लेकर किसी तरह की आंच नहीं आने दी जाएगी। जैसे किसान खेत की रखवाली करता है वैसे ही जवान सीमा की।’ हम राज्यों को सीमा सुरक्षा के लेकर नए निर्देश भेजेंगे। बैठक के दौरान सीमा सुरक्षा से जुड़े सभी लोगों से बात की गई।” बैठक में राजस्थान के गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया, गुजरात के होम मिनिस्टर प्रदीप जडेजा, पंजाब के डिप्टी सीएम सुखबीर बादल और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजीजू शामिल हुए। राजनाथ शनिवार को सीमावर्ती जिले बाड़मेर भी जाएंगे।
सर्जिकल स्ट्राइक: अमित शाह ने किया ऐलान- जनता के बीच ले जाएंगे सेना का हौसला बढ़ाने का मुद्दा
गौरतलब है कि उरी हमले के बाद से भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव बढ़ा है। इसके बाद सितंबर महीने की 27-28 तारीख को भारतीय सेना ने पाक अधिकृत कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था। इस हमले में आतंकियों के लॉन्च पैड को काफी नुकसान हुआ था। साथ ही बड़ी संख्या में आतंकी भी मारे गए थे।
सर्जिकल स्ट्राइक: रक्षा मंत्रालय का संसदीय समिति को ब्रीफ करने से इनकार, कहा- गोपनीय है मामला