Hisar Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2024: हरियाणा चुनाव में हिसार सीट को हाई प्रोफाइल माना जा रहा है। शुरुआत से ही जिंदल परिवार का दबदबा बना हुआ था। कांग्रेस के रामनिवास राड़ा को कड़ी टक्कर देते हुए सावित्री जिंदल भारी मतों से विजयी हो गई है। निर्दलीय दल की सावित्री जिंदल भारी मतों के साथ विजयी हुई हैं। बता दें कि इस सीट पर एक तरफ बीजेपी ने डॉ. कमल गुप्ता को उतारा था और दूसरी ओर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में सावित्री जिंदल थी। उन्होंने 18941 मार्जिन के साथ इस सीट को अपने नाम कर लिया है।
LIVE: J&K Election Result Constituency Wise | Haryana Election Results 2024 Constituency Wise
जानकारी के लिए बता दें कि इस सीट पर जिंदल परिवार का प्रभाव रहा है, इसे बीजेपी का मजबूत गढ़ भी माना गया है। इस सीट पर 31 हजार पंजाबी, 24 हजार पंजाबी, 17 हजार सैनी और 11 हजाग ब्राह्मण से आते हैं। यह सीट जिंदल परिवार की वजह से सुर्खियों में रही है, इस परिवार के कई सदस्य यहां से जीतते आ रहे हैं।
नेता | पार्टी | वोट |
डॉ. कमल गुप्ता | बीजेपी | 17385 |
सावित्री जिंदल | निर्दलीय | 49231 |
रामनिवास राड़ा | कांग्रेस | 30290 |
नवीन जिंदल के रसूख को इससे समझा जा सकता है कि लोकसभा चुनाव से पहले जब उन्होंने बीजेपी ज्वाइन की थी तो कुछ ही घंटे के भीतर पार्टी ने उन्हें कुरुक्षेत्र से लोकसभा का उम्मीदवार बना दिया था। नवीन जिंदल 2004 और 2009 में भी कुरुक्षेत्र से लोकसभा का चुनाव जीत चुके हैं। तब वह कांग्रेस से चुनाव जीते थे। नवीन जिंदल की मां सावित्री जिंदल और उनके पिता ओपी जिंदल हिसार से विधायक रह चुके हैं। ओपी जिंदल और सावित्री जिंदल भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अगुवाई वाली राज्य सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।