महाराष्ट्र में नई सरकार बनाने को अंतिम रूप देने के लिए मुंबई के नेहरू सेंटर में शुक्रवार शाम शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के बीच हुई बातचीत के बाद उद्धव ठाकरे के नए सीएम होने पर मुहर लग गई। नई सरकार जल्द ही शपथ लेगी। विभागों के बंटवारे पर अभी चर्चा  होनी है।

मणिपुर विधानसभा के पास एक धमाका हुआ है। इंफाल जिले के मणिपुर विधानसभा परिसर के बाहर थांगमीबांध क्लब के पास हैंड ग्रेनेड फेंका गया। दो सीआरपीएफ जवान घायल हो गए। घटना से वहां हड़कंप मच गया है। पुलिस और सुरक्षा बल मामले की  जांच कर रहे हैं।

महाराष्ट्र में नई सरकार बनाने को अंतिम रूप देने के लिए मुंबई के नेहरू सेंटर में शुक्रवार शाम कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे पहुंच गए। इस बैठक में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के नेता बातचीत करेंगे। सरकार बनाने के लिए राजनीतिक घटनाक्रम आज पूरी तरह से मुंबई शिफ्ट हो गया है और बैठकों का दौर फिर जारी रहेगा। आज कांग्रेस-एनसीपी की शिवसेना के साथ बैठक हो रही है, जिसमें गठबंधन पर फाइनल मुहर लग सकती है। इसी के बाद गठबंधन का ऐलान किया जाएगा।

Live Blog

17:49 (IST)23 Nov 2019
महाराष्ट्र में इस तरह सरकार बनाना अलोकतांत्रिक, जनता के जनादेश का अपमान: आप

आम आदमी पार्टी ने महाराष्ट्र में हुए राजनीतिक घटनाक्रम पर शनिवार को कहा कि इस तरह सरकार बनाना पूरी तरह ‘अलोकतांत्रिक’ और राज्य के लोगों के जनादेश का ‘अपमान’ है।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर महाराष्ट्र के घटनाक्रम पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, ‘अबकी बार - चोरी छिपे सरकार।’

15:36 (IST)23 Nov 2019
दुनिया को भारत के अहिंसा और अनुकम्पा के मूल्यों की जरूरत है: दलाई लामा

तिब्बत के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने शनिवार को कहा कि दुनिया को अहिंसा और अनुकम्पा के प्राचीन भारतीय मूल्यों की जरूरत है। दलाई लामा महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर में तीन दिवसीय वैश्विक बौद्ध धर्मसभा के मद्देनजर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि अहिंसा और अनुकम्पा भारत में कई धर्मों के लोगों को शांति और परस्पर सम्मान के साथ रहने में मदद कर रहे हैं।

14:55 (IST)23 Nov 2019
पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों और गांवों पर गोलाबारी की

पाकिस्तानी सेना ने शनिवार (23 नवंबर) को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम चौकियों और गांवों पर अकारण गोलाबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, जिसका भारतीय सेना ने मुँहतोड़ जवाब दिया। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि नियंत्रण रेखा की रखवाली करने वाली भारतीय सेना ने पाकिस्तानी बंदूकों पर विराम लगाने के लिए जवाबी कार्रवाई की और सुंदरबनी सेक्टर में दोनों पक्षों के बीच सीमा पार से गोलीबारी अंतिम रिपोर्ट मिलने तक जारी थी।

12:40 (IST)23 Nov 2019
मुंबई में राकांपा विधायकों के साथ बैठक करेंगे शरद पवार

राकांपा प्रमुख शरद पवार ने अपने भतीजे और विधायक दल के नेता अजित पवार के महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए भाजपा के साथ हाथ मिलाने के मद्देनजर शाम को साढ़े चार बजे यहां अपनी पार्टी के विधायकों की बैठक बुलाई है। अजित पवार ने शनिवार (23 नवंबर) को सुबह महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अपनी पार्टी को हैरत में डाल दिया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के देवेंद्र फड़णवीस ने मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।

12:32 (IST)23 Nov 2019
गडकरी ने फड़णवीस, अजित पवार को सरकार बनाने पर बधाई दी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को देवेंद्र फड़णवीस और अजित पवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी। गडकरी ने एक ट्वीट में कहा, ‘फड़णवीस और पवार के नेतृत्व में महाराष्ट्र का विकास रथ तेजी से आगे बढ़ेगा।’

11:50 (IST)23 Nov 2019
कार में आग लगने से पांच लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में एटा-अलीगंज मार्ग पर शनिवार (23 नवंबर) सुबह एक कार में भीषण आग लगने से उसमें सवार पांच लोगों की झुलसकर मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में केवल 15 वर्षीय किशोरी जीवित बची है और उसे इलाज के लिए आगरा ले जाया गया है। पुलिस ने बताया कि एटा-अलीगंज मार्ग पर हिम्मतपुर ईंट-भट्टा गांव के समीप सुबह सीमेंट से लदे ट्रक और कार की टक्कर हो गयी।

10:39 (IST)23 Nov 2019
महाराष्ट्र में जनादेश से विश्वासघात हुआ, लोकतंत्र की सुपारी दी गई: कांग्रेस

कांग्रेस ने महाराष्ट्र में अप्रत्याशित राजनीतिक घटनाक्रम में देवेंद्र फड़णवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाए जाने को जनादेश के साथ विश्वासघात और लोकतंत्र की सुपारी देना करार दिया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, 'मुझे मत देखो यूँ उजाले में लाकर, सियासत हूँ मैं, कपड़े नहीं पहनती। इसे कहते हैं: जनादेश से विश्वासघात, लोकतंत्र की सुपारी।'

08:35 (IST)23 Nov 2019
गडकरी ने बोला कांग्रेस पर हमला, केवल गरीबी दूर हुई है

केंद्रीय मंत्री तथा भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी ने शुक्रवार (22 नवंबर) को यहां आरोप लगाया कि आजादी के बाद सत्तर वर्षों में कांग्रेस ने पुश्त दर पुश्त देश में गरीबी दूर करने के नारे दिये लेकिन यहां गरीब जनता की गरीबी तो दूर हो न सकी अलबत्ता सिर्फ कांग्रेसी नेताओं और उनके कुछ चेलों की गरीबी दूर होती रही। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने यहां विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र में आज दोपहर अपनी चुनावी सभा में यह आरोप लगाये।

19:47 (IST)22 Nov 2019
मणिपुर विधानसभा के पास धमाका, सीआरपीएफ के दो जवान घायल

मणिपुर विधानसभा के पास एक धमाका हुआ है। इंफाल जिले के मणिपुर विधानसभा परिसर के बाहर थांगमीबांध क्लब के पास हैंड ग्रेनेड फेंका गया। दो सीआरपीएफ जवान घायल हो गए। घटना से वहां हड़कंप मच गया है। पुलिस और सुरक्षा बल मामले की  जांच कर रहे हैं।

19:45 (IST)22 Nov 2019
छात्रों के ट्यूशन शुल्क की समीक्षा करने का निर्देश

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के केंद्रीय संस्थान निकाय (CIB) को छात्रों के ट्यूशन शुल्क की समीक्षा करने और सभी चिकित्सा संस्थानों में रोगियों के लिए एक समान उपयोगकर्ता शुल्क तय करने के लिए कहा है।

15:57 (IST)22 Nov 2019
महाराष्ट्र में नई सरकार का रास्ता आज साफ हो सकता है

महाराष्ट्र में नई सरकार का रास्ता आज साफ हो सकता है। राजनीतिक घटनाक्रम आज पूरी तरह से मुंबई शिफ्ट हो गया है और बैठकों का दौर फिर जारी रहेगा। आज कांग्रेस-एनसीपी की शिवसेना के साथ बैठक होगी, जिसमें गठबंधन पर फाइनल मुहर लग सकती है। इसी के बाद गठबंधन का ऐलान किया जाएगा।

15:34 (IST)22 Nov 2019
शिवसेना उम्मीदवार किशोरी पेडनेकर मुंबई की मेयर बनी

शिवसेना उम्मीदवार किशोरी पेडनेकर मुंबई की मेयर बन गई हैं। इस वक्त उद्धव ठाकरे पूरे परिवार के साथ बीएमसी दफ्तर में मौजूद हैं। दफ्तर में शिवसेना कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं।

14:57 (IST)22 Nov 2019
सुप्रीम कोर्ट ने अधार संशोधन अधिनियम को लेकर मोदी सरकार को नोटिस जारी किया

सुप्रीम कोर्ट ने अधार संशोधन अधिनियम को लेकर मोदी सरकार को नोटिस जारी किया है। साथ ही कोर्ट ने UIDAI को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। दरअसल, सेना के एक पूर्व अधिकारी एसजी वोंबाटकेरे ने एक याचिका दायर की थी। उन्होंने निजी कंपनियों को आधार डेटा देने पर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा कि ये निजता और अधार मामले के निर्णय का उल्लंघन है। याचिका में कहा गया कि सरकार ने इसके जरिए निजी कंपनियों की बैक डोर इंट्री कराई है। बता दें कि आधार कानून निजी कंपनियों को आधार डेटा हासिल करने की इजाजत देता है।

14:16 (IST)22 Nov 2019
स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने छात्र की मौत पर पुलिस से भिड़े

वायनाड: 10 साल के छात्र की मौत के विरोध में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के सदस्य पुलिस के साथ भिड़ गए। कल सुल्तान बाथरी, वायनाड में स्कूल में  कथित तौर पर एक सांप द्वारा काट लिए जाने के बाद कल छात्र की मौत हो गई।

13:51 (IST)22 Nov 2019
पिंक बॉल से ईशांत शर्मा ने भारत को पहली सफलता दिलाई

पिंक बॉल से ईशांत शर्मा ने भारत को पहली सफलता दिलाई। ईशांत ने इमरुल काएस को एलबीडब्ल्यू आउट कर बांग्लादेश को पहला झटका दे दिया। इमरुल काएस 4 रन बनाकर आउट हुए। बांग्लादेश के कप्तान मोमिनुल हक ने टेस्ट जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया और भारत को पहले गेंदबाजी सौंपी।

13:00 (IST)22 Nov 2019
भारत और बांग्लादेश के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन मैच में बांग्लादेश करेगा बल्लेबाजी

भारत और बांग्लादेश के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर खेले जाने वाले ऐतिहासिक टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ये मैच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच है जहां अगर भारत ये मैच जीतता है तो सीरीज पर कब्जा करेगा।

12:25 (IST)22 Nov 2019
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पानी और सीवर के लिए विकास और अवसंरचना शुल्क नहीं देना होगा

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पानी और सीवर के लिए विकास और अवसंरचना शुल्क आज से नहीं लिया जाएगा। नागरिकों को केवल 2310 रुपये का भुगतान करना होगा। एक नए पानी या सीवर कनेक्शन के लिए भी।

12:11 (IST)22 Nov 2019
महाराष्ट्र राज्यपाल ने रद्द किया दिल्ली दौरा

शनिवार को राजधानी दिल्ली में होने वाली राज्यपालों की कॉन्फ्रेंस में महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी नहीं आएंगे। राज्य में तेज होती राजनीतिक हलचल को देखते हुए उन्होंने मुंबई में ही रहने का विचार किया है।

10:49 (IST)22 Nov 2019
नित्यानंद के आश्रम को जमीन पट्टे पर देने के मामले में डीपीएस का प्रधानाचार्य गिरफ्तार

विवादित स्वयंभू बाबा स्वामी नित्यानंद को आश्रम के लिए जमीन पट्टे पर देने में सरकारी मानदंडों का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस ने गुरुवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) के प्रधानाचार्य को गिरफ्तार किया। हालांकि बाद में उसे जमानत भी मिल गई। पुलिस ने बताया कि अहमदाबाद के बाहरी क्षेत्र में स्थित हीरापुर गांव के डीपीएस के प्रधानाचार्य हितेश पुरी को इस मामले में कलेक्टर की अधिसूचना को नजरअंदाज करने को लेकर गिरफ्तार किया गया।

10:19 (IST)22 Nov 2019
पिंक लाइट में डूबी कोलकाता की प्रमुख इमारतें
10:15 (IST)22 Nov 2019
पंजाब के बरनाला में बलात्कार के मामले में दो पुलिसर्किमयों के खिलाफ मामला दर्ज

पंजाब के बरनाला जिले में चलते वाहन में महिला से बलात्कार के आरोप में दो पुलिसर्किमयों समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कथित रूप से महिला से बलात्कार करने के लिये सहायक उप निरीक्षक बलदेव सिंह, सिपाही तरुण कुमार और एक अन्य व्यक्ति जगदेव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

09:44 (IST)22 Nov 2019
वीडियो में एक शख्स को थप्पड़ मारते दिखे देवरिया के जिलाधिकारी

सोशल मीडिया पर गुरुवार को एक वीडियो सामने आया जिसमें कथित रूप से देवरिया के जिलाधिकारी एक व्यक्ति को थप्पड़ मारते दिख रहे हैं। वीडियो में कथित रूप से जिलाधिकारी अमित किशोर द्वारा थप्पड़ मारे जाने के बाद उस व्यक्ति को कुछ पुलिसकर्मी भी पीटते दिख रहे हैं। इस घटना के बारे में पूछे जाने पर किशोर ने कहा, ‘‘वह एक सरकारी जमीन थी और वहां एक डाकघर किराये पर था। उस भूमि का उपयोग आईआईएम इंदौर द्वारा कौशल विकास के केंद्र के लिए किया जाना है। संदीप ने भूमि पर कब्जा किया हुआ था और जब उससे निर्माण सामग्री हटाने को कहा गया तब कहासुनी के बाद विवाद पैदा हो गया।’’   संदीप ने अभी तक इस कथित घटना पर कोई बयान नहीं दिया है।  

09:29 (IST)22 Nov 2019
'45 करोड़ रुपए के घाटे में चल रही जेएनयू'

जेएनयू प्रबंधन ने कहा, 'यूनिवर्सिटी 45 करोड़ रुपए के घाटे का सामना कर रही है। इसमें स्टाफ की सैलरी, बिजली और पानी अहम है। हॉस्टल फीस बढ़ाने को लेकर भ्रमित करने वाली जानकारी दी जा रही है।'

09:06 (IST)22 Nov 2019
पहले शिवसेना विधायकों से फिर कांग्रेस-एनसीपी से मिलेंगे ठाकरे

महाराष्ट्र में सरकार बनने पर सस्पेंस अब भी बरकरार है। शुक्रवार (22 नवंबर) को प्रदेश में शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस (Shiv Sena-NCP-Congress) की गठबंधन सरकार बन सकती है। ऐसा हुआ तो राष्ट्रपति शासन (President Rule) भी खत्म हो जाएगा। दोपहर करीब 2 बजे तीनों पार्टियों की मुंबई में एक मीटिंग भी होगी, इस बैठक में सत्ता के बंटवारे पर चर्चा हो सकती है। लंबे समय से कांग्रेस के समर्थन पर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने शिवसेना विधायकों की बैठक भी बुलाई है।

08:15 (IST)22 Nov 2019
नित्यानंद के आश्रम को जमीन पट्टे पर देने के मामले में डीपीएस का प्रधानाचार्य गिरफ्तार, जमानत मिली

विवादित स्वयंभू बाबा स्वामी नित्यानंद को आश्रम के लिए जमीन पट्टे पर देने में सरकारी मानदंडों का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस ने गुरुवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) के प्रधानाचार्य को गिरफ्तार किया। हालांकि बाद में उसे जमानत भी मिल गई। पुलिस ने बताया कि अहमदाबाद के बाहरी क्षेत्र में स्थित हीरापुर गांव के डीपीएस के प्रधानाचार्य हितेश पुरी को इस मामले में कलेक्टर की अधिसूचना को नजरअंदाज करने को लेकर गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि हमने पुरी को विद्यालय द्वारा जिला अधिकारी द्वारा जारी अधिसूचना का उल्लंघन करने की जानकारी के बाद गिरफ्तार किया। अधिसूचना के मुताबिक भू-स्वामी को जमीन पट्टे पर किराए के लिए देने से पहले इसकी सूचना पुलिस को देनी होती है।   पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुरी को भादंवि की धारा 188 के तहत गिरफ्तार किया, हालांकि उसे बाद में जमानत भी मिल गई। पुलिस उपाधीक्षक (अहमदाबाद ग्रामीण) के. टी. कमरिया ने कहा, ‘‘ स्कूल ने पुलिस को बताए बिना अपनी सम्पत्ति नित्यानंद के आश्रम को पट्टे पर दी थी।’’