कांग्रेसी विधायक और गोवा के पूर्व सीएम दिगंबर कामत के भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं हैं। भाजपा नेता माइकल लोबो ने भी दिगंबर कामत के भाजपा में शामिल होने की संभावनाओं की पुष्टि की है। ऐसी चर्चाएं हैं कि दिगंबर कामत को गोवा का अगला सीएम बनाया जा सकता है। हालांकि आखिरी फैसला पार्टी हाईकमान का ही होगा।
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन के लिए 7 लोकसभा सीटें छोड़ने का ऐलान किया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया कि कांग्रेस सपा, बसपा, रालोद गठबंधन के लिए 7 सीटें छोड़ रही है। इनमें मैनपुरी, कन्नौज, फिरोजाबाद, मथुरा, बागपत और जिस भी सीट पर मायावती चुनाव लड़ेंगी, शामिल हैं। साथ ही कांग्रेस ने अपना दल को गोंडा और पीलीभीत की सीटें देने का भी ऐलान किया।
मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने की दिशा में चीन के रुख में कुछ नरमी आयी है। चीन के भारत में एंबेसडर लुओ झाओहुई ने एएनआई के साथ बातचीत में कहा है कि यह मामला (मसूद अजहर से संबंधित) सुलझ जाएगा। यह सिर्फ एक तकनीकी रुकावट है, जिसका मतलब ये है कि इस पर लगातार चर्चा हो रही है। हमारा मानना है कि यह जल्द ही सुलझ जाएगा।


आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने गोवा के मुख्यमंत्री के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने मनोहर पर्रिकर को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में ईश्वर उनके परिवार को ताकत दें।
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद अब 18 फरवरी, 2019 को राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया गया है। बता दें कि 27 अक्टूबर 2018 को गोवा सरकार ने मनोहर पर्रिकर को कैंसर होने की पुष्टि की थी। मनोहर पर्रिकर अपने इलाज के लिए अमेरिका भी गए थे। अस्पताल में इलाज के दौरान मनोहर पर्रिकर अपने दफ्तर का काम भी संभालते थे।
मनोहर पर्रिकर आईआईटी की डिग्री पूरी करने के बाद आरएसएस से जुड़ गए थे। आईआईटी बॉम्बे से उन्होंने इंजीनियरिंग की थी। मनोहर पर्रिकर का जन्म 13 दिसंबर 1955 को हुआ था।
देश की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि वो साधारण व्यक्ति और जमीन से जुड़े हुए इंसान थे। बता दें कि 63 साल की उम्र में गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर का निधन हुआ है। पर्रिकर की पत्नी मेधा का निधन साल 2001 में हुआ था।
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर एक अच्छे इंसान थे। उनके जाने से राजनीति को बड़ी क्षति हुई है। हमने एक अच्छा राजनीतिज्ञ खो दिया है। उन्होंने गोवा के सीएम के निधन पर गहरा शोक जताया।
जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया है। राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी की गई है। देश के वीर जवानों ने पाकिस्तान की इस हिमाकत का मुंहतोड़ जवाब दिया है।
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का निधन हो गया है। मनोहर पर्रिकर लंबे समय से बीमार चल रहे थे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मनोहर पर्रिकर को श्रद्धांजलि दी है।
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 'हमने साल 2008 में पाकिस्तान को सबूत दिए थे लेकिन उन्होंने कुछ भी नहीं किया। जैश-ए-मुहम्मद ने खुद पुलवामा हमले की जिम्मेदारी ली है। अब आपको क्या चाहिए। हमने वो एक्शन लिया जो पाकिस्तान को लेना चाहिए था।'
डीएमके ने 18 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। यह लिस्ट तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर जारी की गई है।
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की हालत नाजुक बताई जा रही है। सीएमओ ने इस बारे में ट्वीट कर जानकारी दी है। गोवा के सीएम पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है।
भारतीय जनता पार्टी ने आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए अपने 123 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। साथ ही भाजपा ने 54 विधानसभा सीटों वाले राज्य अरुणाचल प्रदेश की भी सभी सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।
बीते दिनों मंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल के पास हुए एक पुल हादसे में 6 लोगों की मौत के बाद इस मामले की उच्च-स्तरीय जांच की बात कही गई थी। वहीं अब बीएमसी में विपक्ष के नेता रवि राजा ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि हादसे के दोषियों को बचाने की कोशिश की जा रही है और उन्होंने इस हादसे की हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज से उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया कि कांग्रेस सपा, बसपा, रालोद गठबंधन के लिए 7 सीटें छोड़ रही है। इनमें मैनपुरी, कन्नौज, फिरोजाबाद, मथुरा, बागपत और जिस भी सीट पर मायावती चुनाव लड़ेंगी, शामिल हैं। साथ ही कांग्रेस ने अपना दल को गोंडा और पीलीभीत की सीटें देने का भी ऐलान किया। राजबब्बर ने बताया कि महान दल कांग्रेस के टिकट पर ही लोकसभा चुनाव लड़ेगी।
बिहार में एनडीए ने अपने सभी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। बता दें कि एनडीए की भाजपा, जदयू और लोजपा के बीच सीटों का बंटवारा पहले ही हो गया था। जिसके तहत भाजपा और जदयू 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी, वहीं लोजपा 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। आज एनडीए ने अपने उम्मीदवारों के नामों का भी ऐलान कर दिया।
कांग्रेस ने शनिवार देर रात आगामी लोकसभा चुनावों के लिए अपने 27 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस उम्मीदवारों की यह चौथी लिस्ट है। इस लिस्ट में केरल की 12, उत्तर प्रदेश की 7, छत्तीसगढ़ की 5, अरुणाचल प्रदेश की 2 और अंडमान निकोबार की एक सीट के लिए प्रत्याशियों का नाम शामिल है। वहीं खबर आ रही है कि भाजपा ने भी अपने उम्मीदवारों की सूची फाइनल कर दी है और माना जा रहा है कि रविवार को भाजपा उम्मीदवारों की सूची भी जारी हो सकती है। भाजपा नेतृत्व के बीच शनिवार को करीब 8 घंटे तक उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई।
मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने की दिशा में चीन के रुख में कुछ नरमी आयी है। चीन के भारत में एंबेसडर लुओ झाओहुई ने एएनआई के साथ बातचीत में कहा है कि यह मामला (मसूद अजहर से संबंधित) सुलझ जाएगा। यह सिर्फ एक तकनीकी रुकावट है, जिसका मतलब ये है कि इस पर लगातार चर्चा हो रही है। हमारा मानना है कि यह जल्द ही सुलझ जाएगा।
बिहार में राजद और कांग्रेस के गठबंधन में पेंच फंसा हुआ है। दरअसल कांग्रेस और राजद के बीच सीटों का बंटवारा नहीं हो पा रहा है। कांग्रेस जहां राज्य में 11 सीटों की मांग कर रही है, वहीं राजद उसे 8 से ज्यादा सीटें देने के मूड में नहीं है।
इंडोनेशिया के पापुआ इलाके में आयी एक बाढ़ में 42 लोगों की मौत की खबर है। एएफपी न्यूज के हवाले से खबर आयी है कि भारी बारिश के चलते यह बाढ़ आयी। इस बाढ़ में 42 लोगों की मौत के अलावा 21 अन्य घायल भी हुए हैं। बाढ़ के कारण करीब 9 घर और दो पुल पूरी तरह से तबाह हो गए हैं। फिलहाल इलाके में राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है।
आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार ने अपने एक बयान में कहा है कि साल 2025 के बाद पाकिस्तान भारत का हिस्सा बन जाएगा। शनिवार को मुंबई में कश्मीर के मसले पर दिए एक भाषण में उन्होंने ये बात कही।
पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी रविवार को अपने 3 दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंच गई। अपने इस दौरे पर प्रियंका गांधी पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी और 140 किलोमीटर लंबी दूरी की गंगा यात्रा करेंगी। यह यात्रा प्रियंका गांधी स्टीमर बोट से करेंगी और लोगों से मुलाकात करेंगी।
न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में मस्जिदों पर आतंकी हमले के बाद एक बार फिर से मस्जिदें आम लोगों के लिए खोल दी गई हैं। हालांकि न्यूजीलैंड पुलिस अभी भी सतर्कता बरत रही है और मस्जिदों के बाहर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। बता दें कि दो मस्जिदों में गोलीबारी के बाद पूरे देश में मस्जिदों को बंद कर दिया गया था।
कनाडा के टोरंटो में पश्तून, मोहाजिर, सिंधी और कश्मीरी समुदाय के लोगों ने पाकिस्तान पर मानवाधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। विरोध-प्रदर्शन कर रहे लोगों ने एक सेमिनार का भी आयोजन किया।