अगर आप हिमाचल में रहते हैं तो यह खबर आपके काम की है। अब आपको घर में लगी टॉयलेट सीट की संख्या के मुताबिक टैक्स देना पड़ेगा। यानी जिसके घर में जितनी टॉयलेट सीट होंगी उसे उतना ही अधिक टैक्स देना होता। आर्थिक संकट से जूझ रही हिमाचल की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार यह फैसला लिया है। इसके लिए अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। लोगों के सहा गया है कि वह टॉयलेट सीट के लिए जितना पानी इस्तेमाल करते हैं, उन पर टैक्स भी उसी हिसाब से लगाया जाएगा।

क्या है हिमाचल सरकार का आदेश?

हिमाचल सरकार के आदेश के मुताबिक सरकारी अधिसूचना में कहा गया है कि शहरी इलाकों में रहने वाले लोगों को अब घर में लगने वाली हर टॉयलेट सीट के लिए 25 रुपये शुल्क देना होगा। यह बिल सीवरेज और पानी बिल के साथ लगकर आएगा। लोग जितने पानी का इस्तेमाल करेंगे, उसी के हिसाब से सीवरेज बिल भी आएगा। पानी के कुल बिल का 30 फीसदी सीवरेज बिल वसूला जाएगा। ऐसे में अगर पानी का इस्तेमाल अधिक होगा तो सीवरेज बिल भी अधिक आएगा।

बता दें कि हिमाचल में चुनाव से पहले बीजेपी ने वादा किया था कि अगर वह सत्ता में आई तो सभी को मुफ्त पानी दिया जाएगा। मगर सुक्खू सरकार के आने के बाद सभी को हर कनेक्शन 100 रुपये महीने बिल जमा करने का आदेश दिया गया। इससे पहले हिमाचल में पानी के बिल नहीं लिए जाते थे। हिमाचल प्रदेश में कुल 5 नगर निगम, 29 नगर पालिकाएं और 17 नगर पंचायतें हैं, जिनमें कुल मिलाकर लगभग 10 लाख लोग रहते हैं। गौरतलब है कि हिमाचल की सरकार आर्थिक संकट से जूझ रही है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री सुक्खू ने दो महीने का वेतन ना लेने का भी ऐलान किया था।