Haryana Vidhan Sabha Chunav/Election Result 2024 Date and Time: हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम 8 अक्टूबर को सामने आएंगे। आप 90 विधानसभा सीटों के रूझान, वोटों की गिनती और आखिरी परिणाम कहां देख सकते हैं? इस संबंध में हर जानकारी आपको इस आर्टिकल में मिलेगी। हरियाणा विधानसभा के लिए मतदान 5 अक्टूबर को हुआ था। वोटिंग की गिनती 8 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती शुरू होगी और उसके बाद EVM के ज़रिए डाले गए वोट गिने जाएंगे। 8 बजते ही पहला रूझान आपके सामने होगा।

Haryana, J&K Election/Chunav Results 2024 LIVE: Check Here

कहां देख सकते हैं हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे?

हरियाणा विधानसभा के नतीजे देखने के लिए आप 8 अक्टूबर की सुबह से ही जनसत्ता.कॉम की वेबसाइट से जुड़ सकते हैं। यहां हम आपको पल-पल की अपडेट देते रहेंगे। हर सीट के रूझान, सीट से जुड़ी जानकारी, उम्मीदवारों को मिल रहे वोट और कई विशेष आर्टिकल के साथ-साथ राजनीतिक प्रतिक्रियाओं को भी आप यहां पढ़ सकते हैं।

जनसत्ता.कॉम के वेबसाइट के अलावा आप हमारे YOUTUBE चैनल पर भी नतीजे देख सकते हैं। हमारे YOUTUBE चैनल का लिंक –https://www.youtube.com/@Jansatta

चुनाव परिणाम के सटीक नतीजे जानने के लिए आप चुनाव आयोग की वेबसाइट पर भी जा सकते हैं। जिसका लिंक हम आपको यहां दे रहे हैं।

लिंक : https://www.eci.gov.in/

चुनाव आयोग की वेबसाइट पर आप सीट वार नतीजे पढ़ सकते हैं।

एग्जिट पोल के मुताबिक बन रही है कांग्रेस की सरकार

दैनिक भास्कर रिपोर्ट्स पोल : कांग्रेस को बढ़त, हालांकि बहुमत से छह सीट दूर, 44 से 54 सीट का अनुमान, वहीं बीजेपी को 15 से 29 सीट का अनुमान है।

Matrize पोल : इसके मुताबिक कांग्रेस की हरियाणा में बहुमत से सरकार आ रही है। यहां कांग्रेस को 55 से 62 और बीजेपी को 18 से 24 सीट मिलने का अनुमान है।

ध्रुव रिसर्च पोल : ध्रुव रिसर्च के मुताबिक हरियाणा में कांग्रेस की बहुमत से सरकार आ रही है। कांग्रेस को 50 से 64 सीटें मिलने का अनुमान है, वहीं बीजेपी को 22 से 32 सीट मिल सकती हैं।

हरियाणा में BJP हारी तो यह कारण हो सकते हैं बड़ी वजह? एग्जिट पोल से साफ हो रही है तस्वीर

Peoples Pulse पोल: Peoples Pulse के मुताबिक हरियाणा में कांग्रेस को 49 से 61 सीटें मिलने का अनुमान है वहीं बीजेपी को 20 से 32 सीटें मिलने का अनुमान है।

टाइम्स नाउ पोल: टाइम्स नाउ पोल के मुताबिक कांग्रेस को एग्जिट पोल में 50 से 64 विधानसभा सीट मिल रही हैं, जबकि बीजेपी को 22 से 32 सीट मिल रही हैं।

अभी तक के सभी एग्जिट पोल्स में कांग्रेस को हरियाणा में बहुमत मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि यह अनुमानों पर आधारित है और नतीजे 8 अक्टूबर को सामने आएंगे।