Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सभी राजनीतिक दल सक्रिय हैं। हरियाणा की सोनीपत विधानसभा पर सभी की नजरे हैं। जहां कांग्रेस की ओर से सुरेन्द्र पंवार को मैदान में उतारा गया है। वहीं बीजेपी ने निखिल मदान को प्रत्याशी बनाया है। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग 5 अक्तूबर को होगी और नतीजे 8 अक्तूबर को सामने आएंगे। फिलहाल कांग्रेस-बीजेपी समेत सभी राजनीतिक दल प्रचार में जुटे हैं। हम आपको इस आर्टिकल में सोनीपत विधानसभा से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं। 

सोनीपत विधानसभा चुनाव-2019 

सोनीपत में 2019 के विधानसभा चुनाव को कांग्रेस के उम्मीदवार सुरेन्द्र पंवार ने जीता था, वह इस बार भी इस सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। उन्हें कुल 79438 वोट मिले थे जबकि  भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार कविता जैन को कुल 46560 वोटों मिले थे और वे 32878 वोटों से हार गई थीं। तब चुनाव में बसपा और आम आदमी पार्टी भी थी लेकिन उनके प्रत्याशी बहुत कम वोट हासिल कर सके थे।

सोनीपत विधानसभा चुनाव-2019
उम्मीदवार का नामपार्टीवोट
1 सुरेन्द्र पंवार Congress79438
2कविता जैन
BJP
46560
3हंस राजLTSP
1845

सोनीपत विधानसभा के बारे में

सोनीपत विधानसभा सोनीपत जिले की 9 विधानसभा सीटों में से एक है और जनरल कैटेगरी में आती है। इस सीट पर अनुसूचित जाति मतदाताओं की संख्या लगभग 33,001 है। वहीं मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग 9,077 है। 2014 के विधानसभा में कविता जैन ने बीजेपी के टिकट पर सोनीपत विधानसभा पर जीत दर्ज की थी लेकिन वह 2019 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के सुरेन्द्र पंवार के सामने हार गयी थीं। विधानसभा चुनाव 2009 में भी वही इस सीट से विधायक चुनकर आई थीं।