Haryana  Assembly Election 2024: हरियाणा की रोहतक विधानसभा सीट पर मुकाबला काफी रोचक होने जा रहा है। वजह आम आदमी पार्टी की एंट्री है। कांग्रेस ने भारत भूषण बत्रा को उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी ने  मनीष ग्रोवर को मैदान में उतारा है। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार बिजेंद्र हुड्डा हैं। हरियाणा में 5 अक्तूबर को मतदान होगा और नतीजे 8 अक्तूबर को सामने आएंगे। हम इस आर्टिकल में आपको रोहतक विधानसभा के बारे में बता रहे हैं। 

रोहतक विधानसभा चुनाव 2019 

विधानसभा चुनाव-2019 में रोहतक विधानसभा पर कांग्रेस के उम्मीदवार भारत भूषण बत्रा जीते और विधायक बने थे। कांग्रेस ने इस बार भी उन्हें ही इस सीट से प्रत्याशी बनाया है।  उन्हें कुल 50437 वोट मिले थे जबकि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मनीष कुमार ग्रोवर कुल 47702 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे और  2735 वोटों से हार गए थे।

रोहतक विधानसभा चुनाव-2019
उम्मीदवार का नामपार्टीवोट
1भारत भूषण बत्रा Congress50437
2  मनीष ग्रोवर
BJP

47702
3मोहित धनवंतरीनिर्दलीय
9817

रोहतक सीट के बारे में

यह एक जनरल कैटेगरी की विधानसभा सीट है और रोहतक जिले में स्थित है। रोहतक संसदीय सीट के 9 विधानसभा क्षेत्रों में से आती है।

2011 की जनगणना के अनुसार यहां लगभग 20,925 अनुसूचित जाति के वोटर हैं। शहरी मतदाताओं की संख्या लगभग 191,796 है। यहां 2014 और 2009 के विधानसभा चुनाव में भी भारत भूषण बत्रा और मनीष ग्रोवर आमने-सामने थे। 2009 में भारत भूषण बत्रा ने 19595 वोटों से जीत हासिल की थी। इसके बाद 2014 विधानसभा चुनाव में बीजेपी के मनीष ग्रोवर ने 11132 वोटों से जीत हासिल की थी।2019 में वह भारत भूषण बत्रा के सामने हार गए थे। अब चौथी बार दोनों चुनावी मैदान में हैं।