Haryana  Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में सभी राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया है। झज्जर (एससी) सीट से कांग्रेस ने मौजूदा विधायक गीता भुक्कल को मैदान में उतारा है, बीजेपी ने उनके सामने कप्तान बिरधाना को प्रत्याशी बनाया है। वहीं आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी महेंद्र दहिया होंगे। हरियाणा विधानसभा चुनाव-2024 के लिए मतदान 5 अक्टूबर को होगा और नतीजे 8 अक्टूबर को सामने आएंगे। इस खबर में झज्जर (एससी) सीट के बारे में जानिए।

विधानसभा चुनाव-2019 में क्या रहा था हाल?

हरियाणा विधानसभा चुनाव-2019 में 2019 में झज्जर विधानसभा से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की उम्मीदवार गीता भुक्कल जीती थीं, कांग्रेस ने इन्हें इस बार भी मैदान में उतारा है। उन्हें कुल 46480 वोट मिले थे जबकि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राकेश कुमार कुल 31481 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वे 14999 वोटों से हार गए थे। वहीं जेएनजेपी के उम्मीदवार नसीब कुमार को 24445 वोट मिले थे।

 झज्जर विधानसभा चुनाव-2019
उम्मीदवार का नामपार्टीवोट
1गीता भुक्कल Congress 46480
2राकेश कुमार
बीजेपी
31481
3नसीब कुमारजेएनजेपी
24445

2009 से चुनाव जीत रही हैं गीता

झज्जर (एससी) विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार गीता भुक्कल 2009 से चुनाव जीत रही हैं। 2009 में गीता ने INLD की उम्मीदवार कांता देवी को 27783 वोट से मात दी थी। तब उन्हें कुल 48806 वोट मिले थे।

2014 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने इंडियन नेशनल लोकदल के उम्मीदवार साधु राम को 26584वोट से हराया था। उन्हें कुल 51697 वोट मिले थे। अब एक बार फिर वह इस ही सीट से उम्मीदवार हैं।