Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा चुनाव को लेकर इस बार सभी के मन में काफी दिलचस्पी है। कई सीटों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। हरियाणा की ऐसी ही एक सीट है हांसी, यह एक जनरल कैटेगरी वाली सीट है और पहले हिसार लोकसभा क्षेत्र के अंदर में आती थी। पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें तो इस सीट पर भाजपा ने एक बड़ी जीत दर्ज की थी।
पिछले चुनाव में बीजेपी के विनोद भयाना ने JNJP के राहुल मक्कर को हरा दिया था। उस चुनाव में विनोद भयाना ने 22260 वोट हासिल किए थे। अगर 2014 विधानसभा चुनाव की बात करें तो तब रेणुका बिश्नोई ने उस सीट को अपने नाम किया था, तब उन्होंने आईएनएलडी के उम्मीदवार उमेद सिंह लोहान को एक निर्णायक अंतर से हरा दिया था।
पिछले चुनाव के नतीजे
नाम | पार्टी | वोट |
विनोद भयाना | बीजेपी | 53,191 |
राहुल मक्कर | कांग्रेस | 30,931 |
इस बार किसके बीच मुकाबला?
अगर इस बार के विधानसभा चुनाव की बात करें तो कांग्रेस ने फिर राहुल मक्कर पर अपना भरोसा जताया है, वही बीजेपी ने एक बार फिर विनोद भयाना को चुनावी मैदान में उतार दिया है। हांसी सीट को लेकर कहा जाता है कि यहां पर SC समाज के अच्छे खासे वोट हैं। आंकड़े बताते हैं कि 23.34% यहां पर पिछड़े समाज के वोटर हैं, इसी तरह इस सीट पर शहरी की तुलना में ग्रामीण वोटर ज्यादा माने जाते हैं।
हांसी का जातीय समीकरण
60 फीसदी से ज्यादा यहां पर ग्रामीण आबादी है। इसके अलावा जाट समुदाय तो इस सीट पर भी अपनी निर्णायक भूमिका निभाता है। अब इस बार एक तरफ बीजेपी पिछड़े समाज के वोटर पर फोकस कर रही है तो कांग्रेस को जाट समुदाय से सारी उम्मीद है। इसके ऊपर इस सीट पर INLD भी खेल बिगाड़ने का काम कर सकती है।