केंद्र सरकार मोटे अनाज के इस्तेमाल पर जोर दे रही है और हर मंच पर इसे प्रमोट भी कर रही है। इस बीच सेलिब्रिटी शेफ रणवीर बराड़ ने बार्नयार्ड बाजरा खिचड़ी पकाई है। उन्होंने मंगलवार को बेंगलुरु में भारत ऊर्जा सप्ताह के दौरान एक कार्यक्रम में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी के सामने यह खिचड़ी पकाई। रणवीर बराड़ ने इंडियन ऑयल द्वारा विकसित एक इनडोर सोलर कुकटॉप का इस्तेमाल करके यह खिचड़ी पकाई है।
उन्होंने बताया कि यह एक एक गलतफहमी है कि बाजरा पकने में बहुत अधिक समय लेता है। उन्होंने कहा कि बाजरे की खिचड़ी 7 मिनट में तैयार हो जाती है और जितना समय पास्ता पकाने में लगता है, उससे भी कम समय में यह तैयार हो जाती है। सोलर कुक-टॉप को भी शेफ की मंजूरी मिल गई। उन्होंने कहा कि खिचड़ी के अलावा अन्य डिशेज पकाने में भी ये काफी अच्छा है। वहीं, हरदीप सिंह पुरी ने खिचड़ी के तारीफ की और इसे स्वादिष्ट बताया।
संसद भवन परिसर में कोविड-19 प्रतिबंधों को लेकर कई संसद सदस्य खुश नहीं हैं। उनका कहना है कि उनके निजी स्टाफ के कुछ सदस्य परिसर में प्रवेश करने में सक्षम नहीं हैं। लोकसभा और राज्यसभा के सचिवालयों ने भी परिसर में प्रवेश करने वाले मीडियाकर्मियों की संख्या कम कर दी गई है। हालांकि, दोनों सदनों की विजिटर्स गैलरी खुली हैं और वे ज्यादातर भरी रहती हैं। सांसदों ने कुछ चुनिंदा प्रतिबंधों पर सवाल उठाए हैं।