Independence Day 15 August 2024 (भारत का 78वां स्वतंत्रता दिवस), Har Ghar Tiranga: भारत अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है, उसे लेकर पूरे देश में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। एक बार फिर हर घर तिरंगा यात्रा शुरू कर दी गई है, जगह-जगह हाथ में ध्वज लेकर लोग सड़कों पर निकल चुके हैं। तस्वीरें आ रही हैं जहां पर सबसे लंबी कतारें बनाने का रिकॉर्ड बनाने की होड़ लगी हुई है। हर कोई बस तिरंगे की शान में यात्रा निकाल रहा है।

आज की ताजा खबर : यहां पढ़े आज के मुख्य समाचार

केंद्र सरकार के तमाम बड़े मंत्री और खुद पीएम मोदी ने भी एक्स प्लेटफॉर्म पर अपनी डीपी चेंज कर ली है, सभी ने तिरंगा लगा इस आंदोलन को आगे बढ़ाने की कवायद की है।

क्या है इस साल की थीम?

इस साल स्वतंत्रता दिवस 2024 की ऑफिशियल थीम ‘विकसित भारत’ है। यह थीम 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र में बदलने के सरकार के दृष्टिकोण का प्रतीक है। यह थीम बुनियादी ढांचे, प्रौद्योगिकी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में ध्यान केंद्रित करती है।

Live Updates
14:15 (IST) 14 Aug 2024
Har Ghar Tiranga LIVE: महाराष्ट्र में CRPF की तिरंगा यात्रा

महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवाड में सीआरपीएफ के जवानों ने एक बड़ी तिरंगा यात्रा निकाली है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत ही इस यात्रा को निकाला गया है। कई दूसरे राज्यों में भी ऐसा ही माहौल देखने को मिला है।

https://twitter.com/ANI/status/1823628463930056954

14:05 (IST) 14 Aug 2024
Har Ghar Tiranga LIVE: त्रिपुरा में निकली तिरंगा यात्रा

त्रिपुरा में तिरंगा यात्रा निकाली गई है। सीएम माणिक साहा की अगुवाई में इस यात्रा को हरी झंडी दिखाई गई। धलाई जिले से इस यात्रा की शुरुआत हुई और भारी संख्या में लोग इकट्ठा हुए।

https://twitter.com/ANI/status/1823638031687147741

10:49 (IST) 14 Aug 2024
Har Ghar Tiranga LIVE: लखनऊ में निकली तिरंगा यात्रा

लखनऊ के हजरतगंज में एक बड़ी तिरंगा यात्रा निकाली गई है। बड़ी बात यह रही कि उस यात्रा में अल्पसंख्यक कल्याण, वक्फ एवं हज राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी भी शामिल हुए थे। आर्मी के जवानों ने भी बाइक रैली निकालकर लखनऊ का जोश हाई किया।

09:34 (IST) 14 Aug 2024
Har Ghar Tiranga LIVE: पीएम मोदी ने किया बंटवारे को याद

अब देश हर घर तिरंगा अभियान तो चला ही रहा है, लेकिन इसके साथ-साथ आज 14 अगस्त को बंटवारे को दंश को भी याद कर रहा है। उसी दिन को याद करते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि उन लोगों को याद करने की जरूरत है जो बंटवारे की वजह से बुरी तरह प्रभावित हुए थे। उन्हीं लोगों को सलाम करने का दिन भी है क्योंकि उन्होंने जबरदस्त हिम्मत दिखाई थी। कई लोग जिन्होंने बंटवारा देखा, आज सफल हैं, जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। आज यह दिन इस बात को भी याद करने का है कि एकता सबसे बड़ी चीज है, भाईचारा बनाए रखना जरूरी है।

09:00 (IST) 14 Aug 2024
Har Ghar Tiranga LIVE: लद्दाख में सेना की तिरंगा यात्रा

लद्दाख के लेह में भारतीय सेना ने कर्नल रिनचेन मेमोरियल हॉल से तिरंगा यात्रा निकाली है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत इस यात्रा को निकाला गया है।